19 नवंबर : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

आंगनबाड़ी सेविका की रणनीति बनी कारगर, गांव में सभी लोगों का हुआ टीकाकरण

मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग के हर अभियान को सफल बनाने में ग्रामीण स्तर पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है।कोरोना को मात देने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर वृद्धजनों और 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण के प्रति जागरूक कर सत्र स्थल पर लाने की जिम्मेवारी इन्हीं के ऊपर होती है। इन्हीं में कुछ के ऐसे कार्य होते हैं जो प्रेरणादाई होती है। हम बात कर रहे हैं बिस्फी प्रखंड के खैरी बांका गांव की।

मुश्किल लक्ष्य को अपनी मेहनत, कर्तव्य निष्ठा और और तकनीक का सहारा लेकर गांव के सभी लोगों का टीकाकरण करवाया। यह गांव टीकाकरण को लेकर काफी पिछड़ रहा था लेकिन केंद्र संख्या 102 की आंगनबाड़ी सेविका सरवरी खातून व की आशा फैसिलिटेटर रहेला एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास से आज सभी लोगों का टीकाकरण करवाने में सफल हुई। सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि आंगनबाड़ी सेविका के पास गांव के सभी लोगों का डेटा उपलब्ध था कि किसने टीकाकरण करवाया और किसने टीकाकरण नहीं करवाया है।

swatva

कितने लोगों ने प्रथम डोज ली , कितने लोगों ने दूसरी डोज ली और कितने लोग दूसरी डोज से वंचित हैं। साथ ही हर घर के लोगों का मोबाइल नंबर और आधार नंबर के रिकॉर्ड उसके पास थे। सेविका की यह रणनीति उसके लिए सहायक बनी। कि किस घर के लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है और क्यों नहीं करवाया है। यह जानकारी उसे यह समझने में सहायक हुई कि चुनौती किस घर में कहां है और इसे समझते हुए उसने हर एक घर के हर एक व्यक्ति के अनुसार रणनीति बनाई कि उसे किस तरह से समझाना है।

यह रणनीति कारगर साबित हुई और गांव के सभी लोगों का टीकाकरण किया गया। इसको लेकर आज जिले के सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा, केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी तथा लैब टेक्नीशियन ईसमाहतुल्ला उर्फ गुलाब अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव का दौरा किया और शेष बचे हुए 26 लोगों का टीकाकरण सिविल सर्जन के सामने किया गया। आंगनबाड़ी सेविका के उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन ने सराहना की।

आंगनबाड़ी सेविका की रणनीति बनी कारगर:

आंगनबाड़ी सेविका ने बताया काफी मुश्किल था सफर लेकिन मैंने हार नहीं मानी। शुरुआती दिनों में लोगों को समझाने में कठिनाई हुई। लेकिन धीरे-धीरे लोग जुड़ते चले गए और लोगों का टीकाकरण होता गया। इस गांव में विशेष समुदाय के लोग थे। टीकाकरण के प्रति कई तरह की भ्रांतियां उनके मन में थी जिसे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार दूर किया गया। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि हमने एक रणनीति बनाई अपने गांव की और 18 वर्ष से ऊपर के जितने भी लोग थे सभी लोगों का एक आंकड़ा तैयार किया है। ताकि हमें यह जानकारी प्राप्त हो सके कि कितने लोगों का हमारे गांव में वैक्सीनेशन हो चुका है और कितने लोग शेष बचे हुए हैं। यह रणनीति कारगर रही और हमारी मेहनत बेकार नहीं गई।

लोगों की समस्याओं को समझी और लोगों को समझा-बुझाकर टीकाकरण के लिए राजी किया। कई बार हमें ऐसा लगा कि मेरे समझाने से भी लोग मान जाते हैं और कई बार हमें ऐसा लगा कि यह मेरे बस का नहीं है तो मैंने स्वास्थ्य कर्मियों तथा केयर इंडिया के टीम से संपर्क कर लोगों को जागरूक किया। कई बार गांव के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया गया। ताकि लोग टीकाकरण के लिए राजी हों। और हम लोग आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि गांव के सभी लोगों का टीकाकरण हो गया। कई लोग जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे टीका नहीं लेना चाहते थे स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन के समक्ष सभी लोगों का टीकाकरण किया गया।

सेविका का कार्य सराहनीय सिविल सर्जन:

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया आंगनबाड़ी सेविका का कार्य काफी सराहनीय रहा । इन्होंने जिस तरह से काम किया है मैं चाहूंगा कि हर क्षेत्र की आशा और आंगनबाड़ी सेविका अपने क्षेत्रों में इसी तरह से कार्य करें तो जल्दी ही हम लोग जिले के सभी लोगों को टीकाकृत कर पाएंगे। असंभव कुछ भी नहीं है। अगर अच्छी रणनीति, दृढ़ विश्वास और बेहतर कार्य योजना बनाकर निष्ठा के साथ काम किया जाएगा तो जिले के सभी लोगों को टीकाकृत किया जा सकेगा।

बिहार पंचायत चुनाव दूसरे मुखिया पद के लिए 54 उमीदवारों ने किया नामांकन

मधुबनी : जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन बिहार सरकार भवन तथा मनरेगा कार्यालय में बिहार पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण व्यवस्था में नामांकन दाखिल किया। जिसमें मुखिया पद के लिए तीसी नारसाम उत्तर के आरती देवी, तालिबुल बारी, औंसी बिस्फी पंचायत से मनोज साह, बभनगामा उत्तरी से शबाना खातून, परसौनी दक्षिणी से नीरज कुमार, घनश्याम ठाकुर, मो० सादुल्लापुर, कृष्ण चन चौधरी उर्फ़ कन्हैया एवं सरपंच पद के लिए राजू ठाकुर समिति पद के लिए औंसी बभनगामा दक्षिणी से पूनम देवी सहित मुखिया पद के लिए 54 एवं सरपंच पद के लिए 46 उमीदवारों ने दूसरे दिन अपना नामांकन दाखिल कर भाग आजमा रहे हैं।

वही प्रशासन के कड़ी मौजूदगी में नामांकन दाखिल की जा रही है। वही इस मौके पर नामांकन के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए निवर्तमान मुखिया शबाना खातून ने बताया कि मैंने अपने पंचायत में जो कार्य किया है। उसके आधार पर लोग मुझे पुनः एक बार मौका देंगे। नामांकन के दौरान मुरारी कुमार, कामेश्वर दास, सत्यनरायन साह, अंकित कुमार शंकर दास सहित लोग उपस्थित थे।

शहर में धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती

मधुबनी : शहर में धूमधाम से गुरु नानक देव की जयंती मनाई गई। शहर में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों ने धूमधाम से गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई। प्रत्येक वर्ष नानक जी की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।

इस मौके पर सरदार मनमीत सिंह, सरदार मनदीप सिंह, सरदार प्रिंस सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार सिंकू सिंह आदि ने बताया कि आज भी गुरु नानक देव की शिक्षाएं सही रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं।

इन्हें नानक और नानक देव, बाबा नानक और नानक शाह जी जैसे नामों से पूजते हैं। सुबह में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गयी। गुरुद्वारों में कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया। सिख धर्म के लोगों ने इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाया। गुरुनानक जी ने अपने उपदेशों से लोगों को जीवन की सही राह दिखाई। इस मौके पर सिख समुदाय के महिलाओं व बच्चों की भी भूमिका सराहनीय रही।

जयनगर में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से हुआ नामांकन

मधुबनी : जिले के जयनगर प्रखण्ड के 15 पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन हेतु दूसरे दिन अनुमण्डल कार्यालय परिसर में जिला परिषद पद हेतू एक उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। मौके पर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी बेबी कुमारी के द्वारा जानकारी देते हुए बातया गया कि नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद पद हेतू क्षेत्र संख्या 16 से किसी ने भी नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है।वही क्षेत्र संख्या 17 से एक अभ्यर्थी अनिता देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया हैं। अब तक कुल चार नामांकन जिला परिषद पद हेतू नामांकन हुआ है।

वही बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी उमा भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 पंचायत में नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद हेतू पाँच, जिसमे तीन महिला और दो पुरुष अब तक कुल 24 उम्मीदवार मुखिया में, वही सरपंच पद हेतू चार जिनमे महिला में तीन और पुरूष में एक अब तक कुल 26 उम्मीदवार, वही पंचायत समिती सदस्य में तेरह जिनमे महिला में चार और पुरूष में नौ अब तक कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।वही वार्ड सदस्य में 256 और वार्ड पंच में 80 नामांकन हुआ है।

देश भर में आज कार्तिक पूर्णिमा लर लोगों ने लगाई नदियों में डुबकी, पौराणिक मान्यतों के अनुसार खास है ये दिन

मधुबनी : जिले के जयनगर में भी पवित्र कमला नदी में भारत ही नही बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। सभी श्रद्धालू आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही कमला नदी में डुबकी लगा कर स्नान कर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना किया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है।

मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। अगर आपका गंगा स्नान के लिए जाना संभव नहीं है, तो घर पर ही पवित्र जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है।पूर्णिमा स्न्नान का महत्व शास्त्रों में वर्णित है। इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

धर्म और ज्‍योतिष के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्‍नान करके उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्‍य करने से कई तरह के पापों से मुक्ति भी मिलती है।ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से लाभ होता है। इसके अलावा इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी होती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते हैं, तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करें। इससे देवता प्रसन्न होते हैं। घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है।

कमला नदी, जयनगर में स्नान करने के दौरान पानी मे डूबने से दो युवक की मौत

मधुबनी : जिला के जयनगर में कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर कमलापुल के निकट कमला नदी में स्नान करने के दौरान 16 वर्षीय दो युवक की डूबकर मौत हो गई।

दोनों मृतक देवधा थाना क्षेत्र के पिठवाटोल निवासी दिनेश यादव के 16 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार तथा स्व. राकेश यादव के पुत्र प्रशांत कुमार बताये गये है। दोनो युवक डूबकी लगाने के क्रम में गहरे पानी में पिछल कर चले गये, तथा डूबकर मौत हो गयी।घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।

इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसीयों ने माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के माध्यम से गरीबों को खाना खिलाया

मधुबनी : पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी के 105विं जन्मदिवस पर बिना किसी खास समारोह के गरीबों में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के माध्यम से जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में खाना खिला कर मनाया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष शितलाम्बर झा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने आज सादे समारोह के माध्यम से आज जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित कर उनको श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनको नमन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में विशम्भर पूर्वे, डॉ० मुकेश महासेठ, सुरेंद्र महतो, अनुरंजन सिंह, सुजीत गुप्ता, नवेन्दु झा, मनोज मिश्र, रामचंद्र साह, महेंद्र झा, भानुप्रताप मंडल एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।कार्यक्रम को संवोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो० झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा इंदिरा गांधी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी।

आजादी आंदोलन में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू के सानिध्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यातनाएं सही औऱ देश के मजबूत प्रधानमंत्री बनी। अपने प्रधानमंत्रित्व काल मे कई उल्लेखनीय कदम उठाने के लिए उन्होंने लौहमहिला के रूप में ख्याति मिली। देश से गरीबी मिटाने के लिए कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दे, देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम की। बैंकों का राष्ट्रीकरण कर देश को बेहतरीन तौफा दी, पी०वी० पर्स को समाप्त की। देश को समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम लागू की।

देश को अतिआधुनिक बनाने के लिए सेना को आधुनिकीरण कर की और 1974 में दुनिया का प्रवाह किए बिना प्रथम परमाणु बम विस्फोट कर लौहमहिला का परिचय दिया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में ही 1971 में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर बंग्लादेश का निर्माण किया और दुनिया के इतिहास में आज तक इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों का समर्पण करा इतिहास रची। इंदिरा जी देश के एकटा औऱ अखंडता के लिए अपना बलिदान देकर देश प्रेम का दुनिया मे नजीर पेश की।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here