वरीय नागरिक संघ के संस्थापक शिक्षाविद डॉ. एसएन शर्मा का निधन,शोक

0

नवादा : जिला के वरीय नागरिक संघ के संस्थापक सह अध्यक्ष व गांधी इंटर स्कूल के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ. श्रीनंदन शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन पर शिक्षाविदों सहित समाज के हर वर्ग के लोगों में शोक है। डॉ. श्रीनन्दन शर्मा जिले में कई उच्च विद्यालयों की स्थापना कर उसके प्राचार्य के रूप में काम किया।

गांधी इंटर स्कूल नवादा के बाद वे गया में भी प्राचार्य बनाए गए, जहां से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बुजुर्गों की सेवा और सहायता के उद्देश्य से वरीय नागरिक संघ का गठन किया जिसके वे संस्थापक अध्यक्ष रहे। उन्होंने बुजुर्गों के लिए नगर भवन परिसर में एक कार्यालय खोल रखा था।जहां बुजुर्गों का मनोरंजन के साथ ही उनकी समस्याओं का निदान किया जाता था। इधर कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। अंत में गुरुवार को उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया फलतः उनका निधन नगर स्थित निवास में हो गया।

swatva

डॉ. श्रीनन्दन शर्मा के निधन पर वरीय नागरिक संघ के सचिव डॉ ओंकार शर्मा निराला, बच्चू सिंह, रामविलास प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ नुनु बाबू, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव बृज किशोर सिंह, भाजपा के प्रांतीय सचिव डॉ. पूनम शर्मा, प्रसिद्ध डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. आनंद मोहन, रोहित सिन्हा, अरविंद कुमार मिश्रा, पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया, वरूणेन्द्र कुमार, गोपी कृष्ण, विशाल कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, डॉ. पंकज कुमार सिन्हा, डॉ. साकेत बिहारी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here