13 अक्टूबर : नवादा की मुख्य खबरें

0

एस पी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

नवादा : पुलिस कप्तान डी एस धूरत सांवला राम ने देर शाम  नगर में स्थापित कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस क्रम में पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काजायजा लिया तथा मौजूद अधिकारियों व जवानों को दिशा निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में पहली बार बर्दी के बजाय परंपरागत परिधान का प्रयोग किया। पहली नजर में लोगों को विश्वास नहीं हुआ कि खुद पुलिस कप्तान हैं या फिर कोई और घर का सदस्य। लेकिन बाद में उनकी ऐक्टिवीटी से लोग भौचक रह गये।

swatva

उन्होंने बताया कि सुबह शस्त्र कारतूस के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया साहस का परिचय दिया है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना मेरा कर्तव्य बन जाता है। जब मैं खुद निकलूंगी तो स्वाभाविक है कर्तव्य पर लगे अधिकारियों व जवानों का मनोबल उंचा रहेगा तथा वे सही तरीके से अपने कर्तव्य का पालन कर सकेंगे।
उन्होंने पूजा सादगी व कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों को निर्भिक होकर पूजा का आनंद लेने की अपील की।

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के मुस्लिम रोड मोहल्ले में मंगलवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हो गई। घटना में दोनों तरफ से एक-एक लोगों के जख्मी होने की सूचना है। बच्चों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जाता है कि पूजा पंडाल के समीप बच्चे खेल रहे थे। तभी उन लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते  देखते बात बढ़ गई और बड़े वहां पर जुट गए। इसके बाद बड़े लोग आपस में उलझ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। दो पक्षों में विवाद के बाद अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी मिलते ही एसपी डीएस सावलाराम, सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, मुख्यालय डीएसपी अनिल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, नगर थानाध्यक्ष नरोत्तम सहित मुफस्सिल, बुंदेलखंड व कादिरगंज थाना की पुलिस वहां पहुंच गई। दंगारोधी दस्ता को भी बुला लिया गया। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई। घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रित बताई गई है।फिलहाल पुलिस गश्त बढा दी गयी है।

युवक ने की आत्महत्या? या फिर हुई हत्या

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कुलना गांव में 18 वर्षीय युवक ने घर के बाहर बरामदे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली? सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच आरंभ की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सुबह कुलना गांव से रंजीत रमानी के पुत्र 18 वर्षीय राहुल कुमार द्वारा घर के बाहर बरामदे में फांसी लगा आत्महत्या करने की सूचना ग्रामीणों ने दी।

सूचना के आलोक में अनि राजू कुमार ने शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में मृतक के भाई विकास कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन दे गांव के ही चार लोगों पर भाई की हत्या कर शव को घर के बरामदे में फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

हत्या के पीछे मृतक का अबैध संबंध गांव के ही लङकी से होने की बातें चर्चा में है। इसको लेकर कुछ दिनों पूर्व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। बावजूद प्रेम घटने के बजाय बढता गया। मृतक अपनी आदत में सुधार लाने के बजाय आदतन लाचार था। बहरहाल मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here