विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

0

बाढ़ : विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने विधान सभा क्षेत्र में कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया। विधायक श्रीज्ञानू ने सर्वप्रथम प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर एवं घाट के आसपास वृक्षारोपण किया और उसके बाद जगन्नाथन हाई स्कूल के पास नवनिर्मित चिल्ड्रेन पार्क में वृक्षारोपण किया।इस दौरान उन्होंने दर्जनों किस्म के पौधे लगाये।

अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण करते विधायक श्रीज्ञानू

मौके पर बीजेपी के दर्जनों महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक श्रीज्ञानू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। लेकिन राजनीतिक व्यवस्था के कारण इसमें देर हो गई और आज बरसात के मौसम होने के कारण वृक्ष लगाये गये हैं, ताकि इस मौसम में वृक्ष जल्दी से लग जाये।

swatva

आगे उन्होंने कहा कि उमानाथ धाम में चल रहे कार्यों को भी देखना था और उमानाथ के विकास के लिये और यहां सौंदर्यीकरण के लिये क्या-क्या हो सकता है,इसका भी मुआयना करने आये थे। क्योंकि यह कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित था।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here