गांधी जयंती पर अनुमंडल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

0

बाढ़ : गांधी जयंती पर अनुमंडल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर भाजपाइयों द्वारा बाढ़ के प्रसिद्ध मंदिर उमानाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी कुशवाहा शामिल हुई।

उमानाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के बाद गौरी शंकर मंदिर के निकट दुर्गा स्थान में मूर्तिकार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद जगन्नाथन हाई स्कूल के निकट चिल्ड्रन पार्क में वृक्षारोपण किया गया और अंत में मच्छरहट्टा स्थित अंकुर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

swatva

सारे कार्यक्रमों के संयोजन नगर अध्यक्ष प्रभाकर रंजन सिन्हा तथा संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह ने किया।इस स्वच्छता अभियान मूर्तिकार का सम्मान वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी के मौके पर अवधेश सिंह, सुभाष रंजन रमन, सत्यनारायण प्रसाद, प्रियरंजन कुमार, प्रमोद कुमार, प्रीति रानी, सुषमा गुप्ता, संजय कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजेश राजू, संजय गिरी, शैलेश कुमार,वार्ड पार्षद कविता देवी,ललन कुमार, मनभावन सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूसरी ओर बाढ़ अनुमंडल के कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह,पटना जिला सचिव दिनेश यादव,प्रखण्ड अध्यक्ष सतीश सिंह, अथमलगोला प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, राजद नेता जितेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here