पूज्य बापू का जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए करता है प्रेरित

0

जमुई : जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके अवतार दिवस पर उन्हें नमन किया और हृदयतल से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मौके पर कहा कि बापू का सिद्धांत आज भी विश्व स्तर पर प्रासंगिक रहने के साथ लाखों लोगों को ताकत देता है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म -जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए इस महामानव पर गर्व हो रहा है। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। श्री सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी का अवतार आज ही के दिन यानी 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था।

प्यार से बापू के नाम से जाने जाने वाले पूज्य गांधी जी को “स्वराज” और “अहिंसा” में उनके अटूट विश्वास ने उन्हें दुनिया भर में प्रशंसा दिलाई। डीएम श्री सिंह ने इसी संदर्भ में कहा कि विश्व स्तर पर गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर भारत और दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए गांधी के आदर्शों को अमल किए जाने की अपील की।

swatva

डीटीओ कुमार अनुज, एएसडीएम प्रकाश रजक, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. शफीक, डीपीआरओ शशांक कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता स्वतंत्र कुमार सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर. के. दीपक समेत कई पदाधिकारी मौके पर उपस्थित होकर बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें अशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here