28 अगस्त : सारण की खबरें

0

रूडी के अनुशंसा पर अशोक राम को मिला 80 हजार एवं 50 हजार रुपया की सहायता राशी

छपराः सांसद सारण राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर असाध्य रोग से पीड़ित मनभावती पति अशोक राम, ग्राम जलाल बसंत एवं गोविंद सिंह पिता राधाकिशुन सिंह पाल बसंत गरखा सारण को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से क्रमसः 80 हजार एवं 50 हजार रुपया के सहायता की स्वीकृति पत्र मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह , ज़िला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी क्रीड़ा प्रकोष्ठ आशीष रंजन सिंह, ज़िला प्रवक्ता श्रीनिवासन सिंह, महामंत्री विनोद सिंह, त्रिलोकी शर्मा, अजय माँझी, राजीव कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, सुबाष राम आदी स्थानीय लोगों के साथ दिया गया। स्थानीय लोगों मे हर्ष देखा गया एंव सांसद के प्रति आस्था व्यक्त हुआ।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से गीता गुप्ता को मिला दो लाख बीस हजार

छपराः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से गीता गुप्ता पति- संतोष कुमार गुप्ता जो साहेबगंज सोनारपट्टी, थाना- नगर, जिला- सारण के निवासी है। जो कैंसर रोग से ग्रसित है।

swatva

जिसका इलाज डॉo बी0 एल कपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पुसा रोड दिल्ली में चल रहा है। बेहतर इलाज के लिये मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 2,20000( दो लाख बीस हजार रुपया) माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा स्वीकृत कराया गया है।

जो स्वीकृत पत्र सांसद के निर्देश पर भाजपा सारण पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दयानन्द उर्फ पप्पु चौहान पिछड़ा मोर्चा के उपाअध्यक्ष चन्दन कुमार, राजू कुमार प्रसाद, रवि कुमार, मुकेश कुमार, गोपाल गुप्ता एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के शिष्टमंडल पीड़ित के घर जाकर पीड़िता के पति के हाथ में स्वीकृति पत्र दिया गया। स्वीकृति पत्र मिलने पर पीड़िता के पति एवं परिवार के सदस्यों ने इस दुःख के घडी में इस नेक कार्य के लिए माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति दिल से अभार व्यक्त किया।

बाढ़ पीड़ितों के बीच किया गया खाद्य सामग्री का वितरण

छपराः सारण जिले के श्रीपाल बसंत मे बाढ़ पीड़ितों के बीच में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी विचारक मनोहर मानव ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय छपरा के कक्षा 3 का बच्चा पल साक्षी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाया गया एवं बाढ़ से प्रभावित अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के बीच में राहत सामग्री बांटी गई। मानव ने कहा कि खास करके भारतीय समाज नैसर्गिक रूप से सहअस्तित्व की भावना पर ही टिका हुआ है।

जब भी कोई प्राकृतिक आपदा या विषम परिस्थिति से समाज गुजर रहा होता है तो उस समय परस्पर एक दूसरे की मदद करना है मानवता का सर्वोत्तम लक्षण है।बाढ़ एवं सूखा से निपटने के लिए हमें नदियों की अविरलता एवं निर्मलता सुनिश्चित करनी पड़ेगी।

व्यापक पर्यावरणीय असंतुलन को केंद्र में रखते हुए अगर मानवता पर होने वाले संकट से समाज को बचाना है तो वर्तमान के अनुपात में अभी से 10 गुना ज्यादा पौधारोपण एवं वन क्षेत्र का संरक्षण होना चाहिए नहीं तो पर्यावरणीय असंतुलन के कारण भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड के साथ-साथ भयानक प्राकृतिक आपदाओं का दंस समाज को झेलना पड़ेगा। मानव ने अपील किया कि आइए मिलकर प्रकृति का संवर्धन करें ताकि पर्यावरणीय समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता केशव कुमार भोला, सुरेश सिंह, पिटू सिंह निखिल राय।

जलजमाव समस्या के निदान के लिए उप मुख्य मंत्री को नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

छपराः शहर के तेलपा टैक्सी स्टैंड से तेलपा चौक तक जलजमाव की समस्या के निदान के लिए उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद को नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन दिया था। जिसके आलोक में नगर निगम आयुक्त संजय उपाध्याय के निर्देश पर नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिटी मैनेजर आसिफ सेराज के द्वारा निरीक्षण कर समस्या का निदान करने के लिए आज से ही उससे संबंधित नाले का उगाही का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस कार्य की तत्परता को देखते हुए।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया तीन वर्ष पहले इस सड़क का शिलान्यास किया गया था लेकिन कार्य आजतक पूरा नहीं किया जा सका। इस मौके पर जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, नगर उपाध्यक्ष अनिल यादव, अनूप यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here