28 सितंबर : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

गांगी नदी में तीन बालक डूबे, एक बच कर निकला

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नगर थानान्तर्गत बरहबतरा के समीप मंगलवार की दोपहर गांगी नदी में तीन युवा बालक डूब गए हालाँकि एक युवक बचकर निकल गया जबकि दो अन्य का पता नहीं चल पाया। घटना स्नान करने के दौरान घटी। दोनों युवा बालकों के शव के लिए स्थानीय लोगों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

बताया जाता है कि चार दोस्त बरहबतरा पुल के समीप नदी में स्नान करने के लिए गए थे। एक युवक बाहर बैठ गया जबकि तीन नदी में स्नान के लिए उतरे। पर तीनों गहरे पानी में चले गए। उनमे से एक युवक किसी तरह बचकर निकल गया जबकि उसके दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। उसने हल्ला मचाया। तब जाकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए। टाउन थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचते ही एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी।

swatva

रवि यादव हत्याकांड में निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पति सहित सात की संलिप्तता

आरा : पुलिस भोजपुर जिला के आयर थानान्तर्गत भेड़री गांव निवासी युवा नेता सौरभ राज उर्फ रवि यादव हत्या के एक आरोपित गिरफ्तार कर ह्त्या की गुत्थी सुलझा लेने का दावा कर रही है| हत्या में गड़हनी प्रखंड प्रमुख पति सहित सात लोगों की संलिप्तता रही है। उसे लाइसेंसी पिस्टल और राइफल से गोली मारी गयी थी। युवा नेता की प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी थी। करीब नौ माह बाद पुलिस ने गड़हनी थानान्तर्गत आजमनगर गांव निवासी धर्मदेव यादव उर्फ गजरई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या किये जाने की बात कबूल कर ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल मैगजीन सहित एक लाइसेंसी पिस्टल, एक राइफल,7.65 एमएम की दस और 315 बोर की 25 गोली भी जब्त की है। भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने सोमवार की देर शाम बताया कि हत्या कांड का उद्भेदन और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिये सदर एसडीपीओ हिमांशु के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने भौतिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आजमनगर गांव निवासी धर्मदेव यादव उर्फ गजरई को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में तथ्य सामने आया कि प्रेम प्रसंग के कारण सौरभ राज उर्फ रवि यादव की एक सुनियोजित ढंग से गोली मार कर हत्या कर गयी है। उसमें गिरफ्तार धर्मदेव यादव उर्फ गजरई के अलावे गड़हनी के प्रखंड प्रमुख पति निर्मल यादव, जिम्मी यादव, सुशील यादव, मनोज यादव, कृष्णा यादव और वीर बहादुर रवानी शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के बताये अनुसार छापेमारी के क्रम में वारदात में हत्या में लाइसेंसी पिस्टल (मैगजीन सहित) लाइसेंसी रायफल (मैगजीन सहित), 315 एमएम की 25 और 7.65 का गोली 10 बरामद की गयी है।

कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छामापरी की जा रही है। भेड़री गांव निवासी रिटायर फौजी हरिद्वार सिंह के पुत्र सौरभ राज उर्फ रवि यादव युवा नेता था। पूर्व में पंचायत चुनाव भी लड़ चुका था। उसकी पिछले साल दिसंबर माह में गोली मार हत्या की गयी थी। उसका शव गड़हनी थाना क्षेत्र के रमडिहरा के समीप मिला था। उसे लेकर रवि यादव के पिता के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

दर्ज़ प्राथमिकी के अनुसार रवि यादव पिछले 23 दिसंबर की दोपहर एक श्राद्ध में भाग लने गड़हनी इलाके में गया था। शाम में वह अपने मित्र के साथ बाइक से लौट रहे थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। अगले दिन 24 दिसम्बर की सुबह गड़हनी थाना क्षेत्र के रामडीहरा पुल के समीप सड़क किनारे से उसका शव बरामद किया गया था।घटना को लेकर हंगामा और रोड जाम भी किया गया था। हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव भी किया गया था। उसे गंभीरता से लेते हुये एसपी ने नये सिरे से टीम बनाकर तफ्तीश शुरू की।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अप्राथमिकी अभियुक्त धर्मदेव यादव उर्फ गजरई यादव गड़हनी के आजमनगर गांव का निवासी है। कांड में कुल छह सदस्यों की संलिप्तता की बात सामने आई है। पकड़ा गया आरोपित पहले से शराब के दो कांडों में फरार चला आ रहा था। जब्त पिस्टल व रायफल प्रखंड प्रमुख पति का है। पूर्व में प्रमुख पति को पकड़ा भी गया था। बाद में पूछताछ के बाद पीआर पर छोड़ा गया था।

भगत सिंह की जयंती पर आइसा और इनौस ने निकाला रोजगार मार्च

आरा : शहीद भगत सिंह की जयंती पर आइसा और इनौस ने पूर्वी गुमटी से भगत सिंह की मूर्ती तक रोजगार मार्च निकाला जिसमें सैकड़ो छात्र नवजवान शामिल हुए| मार्च भगत सिंह के मूर्ती के पास पहुँच कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा का संचालन इनौस के जिला संयोजक शिवप्रकाश रंजन किया। सभा को संबोधित करते हुए अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि आज देश के युवाओं के नायक स्वतंत्रता आंदोलन के नायक अंग्रेजी दस्ता के विरुद्ध देश के लड़ने वाले क्रांतिकारी युवा शहीदे आजम भगत सिंह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा दायक रहे हैं|

आज देश के युवा भारत के सत्ता में बैठी भाजपा के द्वारा बनाई गई शिक्षा, रोजगार, निजीकरण, किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन पूंजीवादी मोदी सरकार देश के युवाओं की बात नहीं सुन रही है| आज पूरे देश मे छात्र युवा भगत सिंह को याद कर रहे कि जो भगत सिंह ने समाज को समतामूलक बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी वो भगत सिंह के सपनों को कुचल रही है मोदी सरकार आजादी के 75 साल बाद भी देश खतरे में है लोकतंत्र और संविधान खतरे में इसे बचाना है और भाजपा जैसी सम्राज्यवादी ताकत को हटाना है।

तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि आज देश के किसानों से खेत खेती छीन कर पूंजीपतियों के हाथों में दे रही है मोदी सरकार| इसका मतलब यह है कि सरकार आम अवाम के मुँह की रोटी छीन रही है| मोदी सरकार इसीलिए खेत खेती बचाने के लिए 10 महीनों से दिल्ली की सड़को पे किसान बैठे है हम उनके आंदोलन के साथ है|

सभा मे शामिल थे भाकपा माले के राज्य कमिटी के सदस्य क्यमुदिन अंसारी,बालमुकुंद चौधरी,आइसा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव,जिला सचिव विकास कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार, वार्ड पार्षद सत्यदेव राम, अमित कुमार बंटी, आइसा जिला उपाध्यक्ष शियकान्त बैठा, सह सचिव रोशन कुशवाहा आइसा नेता दीपंकर,कृष्णा कुमार,पंकज ,सागर, गोवर्धन, मृतुन्जय, कमलेश, चंदन,अमन,राजेश,अर्जुन और कई लोग शामिल थे।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here