26 अगस्त : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

चार बच्चों की माँ ने प्रेमी संग की पति की ह्त्या

आरा : भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी अंतर्गत गजियापुर छीनेगांव टोला में देर रात चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग पति को मार डाला। नशीली चाय पिलाने के बाद सो जाने पर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक छीनेगांव टोला निवासी सत्यदेव बिंद का 35 वर्षीय पुत्र परमात्मा बिंद उर्फ गुड्‌डू बिंद था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। हत्या के बाद पत्नी ने चोर आने का शोर मचा मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश भी की गयी लेकिन बच्चों ने अपनी मां की काली करतूत खोल दी। पुलिस ने पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया तथा आटे के बोरे में छुपाया गया मोबाइल और नोटों में लपेट रखा गया सिम भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार उसी मोबाइल के जरिये महिला अपने प्रेमी से संपर्क में रहती थी। महिला का प्रेमी कोईलवर थानान्तर्गत वीरमपुर गांव का रहने वाला अजित कुमार यादव है। हालांकि उसके सहयोगी के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर मृतक गुड्‌डू की मां टुनिया कुंअर की तहरीर पर एक अज्ञात सहित लालसा देवी और उसके प्रेमी अजित कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस महिला के प्रेमी और उसके सहयोगी की धरपकड़ को लेकर छापेमारी कर रही है।

मृत गुड्डू बिंद के भाई रामदूत कुमार ने बताया कि उसका भाई पत्नी के साथ अपने कमरे में सोये थे। रात करीब 12 बजे भाभी चोर-चोर का शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर वह बाहर निकला, तो कोई नहीं दिखा। कुछ ग्रामीण भी पहुंच गये और काफी खोजबीन की गयी। लेकिन चोरों का पता नहीं चला। उसके बाद वह भाई के कमरे में गया, तो देखा कि वह मृत पड़ा है। उसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

swatva

प्रेमी के प्यार में पागल चार बच्चों की मां लालसा देवी ने पति की हत्या की फूलप्रुफ तैयारी की थी। इसके लिये उसने शाम में ही अपने प्रेमी को बुला लिया था। लेकिन एक छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ गयी। बच्चों को सो जाने की बात समझ उसने प्रेमी को कमरे में बुलाया और पति की हत्या कर दी। इसी गलती के कारण वह जेल तक पहुंच गयी। अपने पिता की हत्या के चश्मदीद गवाह बने बच्चों की बात सुन कर ग्रामीणों के साथ पुलिस भी आवाक रह गयी। पुत्री सीमा कुमारी और पुत्र प्रिंस कुमार ने पुलिस के सामने कहा कि मां ने रात में दो से तीन बार पिता को चाय पिलायी थी। उसके कुछ देर बाद ही पिता के शरीर मे बेचैनी होने लगी। इसके बाद वह नशे की हालत में एक-दो बार छत पर गये। बाद में वह पूरे नशे में हो अपने कमरे में सोने चले गये। तब दो लोग उसके कमरे में घुंसे और उसके पिता की गर्दन दबाने लगे। उसकी मां ने उसके पिता का पैर पकड़ रखा था। इसे देख बच्चे डर गये थे और सोने का नाटक करते रहे। बाद में जब पुलिस पहुंची, तो बच्चों को हिम्मत मिली। उसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा भेद खुल गया।

छीनेगांव टोला निवासी गुड्‌डू बिंद की शादी करीब 12 साल पहले सारण जिले के रहने वाली लालसा देवी के साथ हुई थी। लालसा अपने मामा के घर कोईलवर थानान्तर्गत इंग्लिशपुर गांव में रहती थी। उसकी शादी ननिहाल से ही हुई थी। ननिहाल में रहने के दौरान ही वीरमपुर गांव के रहने वाले अजीत कुमार यादव से उसको प्यार हो गया। शादी के कुछ वर्षो बाद पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गयी थी। मृतक गुडु सब जानते हुए भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा कर अपना हंसी खुशी अपना जीवन जी रहा था। इस साल अनबन होने के बाद लालसा अपने बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के घर भाग थी। इस पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों द्वारा इसकी सूचना उसके मायके खबर भेजी। उसके बाद गुड्डू काफी मन मनव्वल कर उसे होली के दिन घर लाया|

मृतक गुडु बिंद राजमिस्त्री का काम कर अपना परिवार का भरण-पोषण करता था। अपने गांव में बहुत ही सरल व सामाजिक लड़का में माना जाता था। उसको तीन पुत्री और एक पुत्र है। उनमें सीमा कुमारी (10) प्रिंस कुमार (8) रोशनी कुमारी (4) और रूपा कुमारी (3) है।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया प्रेमी, हुयी पिटाई

आरा : भोजपुर जिला के कृष्णागढ़ थानान्तर्गत देवरिया में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने रस्सी ससे बांधकर जमकर पिटाई कर दी. प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद भी प्रेमी के दिल से प्यार का भूत नही उतरा| राखी बांधने के लिए मायके पहुंची प्रेमिका से मिलने पहुंच गया. जहां लड़की के परिजनों ने लात-घूसों से उसकी जमकर खातिरदारी की।

बताया जाता है कि सुमन्त कुमार सिंह अपनी विवाहित प्रेमिका बेबी देवी से मिलने उसके गांव देवरिया पहुंचा था। उसे पता था कि उसकी प्रेमिका रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके जरूर जाएगी। फिर क्या था| वह अपनी प्रेमिका के गांव देवरिया पहुंच गया। सुमन्त सिर्फ गांव ही नहीं पहुंचा, बल्कि वह अपनी प्रेमिका के घर में भी घुस गया। लेकिन घर में लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और उससे पूछताछ करने लगे. फिर रस्सी से बांधकर घर के सदस्यों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी साथ ही उसकी आधी मूंछ-दाढ़ी भी काट दी| इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लड़के की पिटाई करने के बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना कृष्णगढ़ ओपी थाने को दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर युवक के परिजनों को भी यह वीडियो मिला, जिसके आधार पर उन्होंने लड़की के परिजनों के विरुद्ध भी नामजद एफआईआर दर्ज कराया है. हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.गिरफ्तार युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव निवासी सुमन्त कुमार सिंह है. वहीं, प्रेमिका बेबी देवी की ससुराल बड़हरा थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here