25 अगस्त : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

एचडीएफसी बैंक के सहायक मैनेजर से लूटकांड में सभी अपराधी गिरफ़्तार

आरा : बिगत दिनों एचडीएफसी बैंक के सहायक मैनेजर मोहम्मद नसीम अंसारी से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराध कर्मियों को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बैंक से वापस घर जाने के दौरान बंद पड़े सलेमपुर पेट्रोल पंप से 300 मीटर पूर्व रात्रि में करीब 9:00 बजे अपराधियों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर हथियार के बल पर गाड़ी रुकवा कर मैरून लाल रंग की नई होंडा शाइन मोटरसाइकिल एवं एक टच स्क्रीन मोबाइल छीन लिया.जिस संदर्भ में चांदी थाना कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने विनोद कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया.गठित दल द्वारा वैज्ञानिक तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदीप जी विश्व रंजन कुमार को पकड़ कर पूछताछ की गई तथा पूछताछ के आधार पर लूटी गई मोटरसाइकिल को उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल हेमा कुमार को गिरफ्तार कर उसके घर पर छापेमारी कर वादी का लूटा गयी मोटरसाइकिल बरामद किया गया.इन अपराधियों ने बताया कि कूल 5 अपराध कर्मियों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय प्रयोग में लायी गयी विकास कुमार की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी घर से बरामद किया गया है .छापेमारी दल में विनोद कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सातारा पुलिस आरक्षी निरीक्षक ,कोईलवर थाना रामविलास प्रसाद, पुलिस आरक्षी निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार आदि शामिल थे।

swatva

हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली

आरा : आरा-मोहनिया मार्ग पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर थानान्तर्गत नारायणपुर के समीप बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है| उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें काफी करीब से गोली मारी है। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी भाग निकले। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरनही गांव निवासी गयानाथ सिंह है। वह विमवां पंचायत के पूर्व मुखिया हैं।

वह जगदीशपुर किसी कार्य के लिए गए थे। वहां से बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच नारायणपुर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। बताया जाता है कि वह पिछले 10 वर्षों से मुखिया थे। लेकिन पिछली बार के पंचायत चुनाव में वे शिकस्त खा गये थे।

लुटे गए मोबाइल बरामद

आरा : भोजपुर पुलिस ने लुटे गए 30 मोबाइल को भोजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किया| इन मोबाइल को सत्यापन के बाद आज उनके धारकों को सौपा गया| भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि उनके पास मोबाइल छीने जाने के कई मामले आ रहे थे जिसे उन्होंने गम्भीरता से लेते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया| पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर भोजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बरामद किया| इन मोबाइल को सत्यापंन के बाद उनके असली धारकों को सौपा गया|

जिन लोगों को मोबाइल दिया गया उनके नाम है त्रिवेणी शाह, अरुण कुमार, विमलेश कुमार, अनिल कुमार यादव, हरे राम सिंह, प्रिंस कुमार, राजू सिंह, मो नौशाद, सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, शिव शरण ओझा, दीपक कुमार, दीपक ठाकुर, मो सरफुद्दीन, शैलेश कुमार, मो शब्बीर, सूरज कुमार, गीता तिवारी, अर्जुन कुमार, सुमित कुमार सिंह, खुर्शीद आलम, सनी कुमार, श्याम कुमार सिंह, रमेश पाण्डेय, सत्यवीर कुमार सिंह, मो रिजवान, सबीर हुसैन, सुमन कुमारी, धर्मेन्द्र शर्मा, गोरख नाथ सिंह एवं ओम प्रकाश शर्मा|

कार्य में लापरवाही में जगदीशपुर थानाध्यक्ष सस्पेंड

आरा : महादलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी और कार्रवाई में लापरवाही में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जांचोपरांत जगदीशपुर थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह को भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि दुल्हिनगंज गांव में महादिलत समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गयी थी। उस मामले में थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी और कार्रवाई करने में लापरवाही की गयी थी। मुख्यालय के आदेश पर मामले की जांच की गयी। उसमें आरोप सही पाये जाने पर थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को डीजीपी के आदेश पर जगदीशपुर के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जगनिवास सिंह का विशेष शाखा में तबादला कर दिया गया था।

बता दें कि पिछले 12 जुलाई को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव में सड़क किनारे कुर्सी लगा कर बैठने और हॉर्न बजाने को लेकर महादलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गयी थी। मारपीट का आरोप स्थानीय मुखिया के परिजनों पर लगा था। उस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मुखिया पक्ष की ओर से भी मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया गया था। बाद में वह मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

पुलिस ने थाने में कराई शादी

आरा : भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थानान्तर्गत अपने सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते हुए वर व कन्या पक्ष के बीच पिछले एक साल से चल रहे विवाद का निपटारा करते हुए वर व कन्या की शादी की कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगिआंव बाजार थानान्तर्गत लोहई टोला निवासी सूर्यनाथ सिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी धनपुरा निवासी रामचंद्र सिंह के बेटे संतोष कुमार से एक साल पहले तय की थी। लेकिन लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो जाने से शादी नहीं हो पा रही थी।

वैसे संतोष व पूजा चाहते थे कि उनकी शादी हो जाए।लड़का व लड़की पारिवारिक विवाद को दरकिनार कर एक दूसरे से संपर्क बनाए हुए थे। इस बीच यह मामला जब अगिआंव बाजार थाना में पहुंचा तो थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए वर व कन्या पक्ष के लोगों को बुलाया और कुछ प्रबुद्ध सामाजिक लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर उन्हें शादी के लिए राजी कराया।थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप से जब दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हुए तब स्थानीय बहरी महादेव शिव मंदिर में हिन्दू रस्म रिवाज के अनुसार संतोष व पूजा की विधिवत शादी संपन्न हुई।

शाहपुर मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव की तिथि ईओ ने की निरस्त

आरा : शाहपुर नगर पंचायत के मुख्यपार्षद पर पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की निर्धारित तिथि को कार्यपालक पदाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने उक्त मामले को लेकर वार्ड पार्षदों को सूचना के लिए पत्र निर्गत किया गया है। जिसके अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बैठक हेतु निर्धारित तिथि की सूचना मुख्यपार्षद को समय पर नही मिल सकी थी। जिसके फलस्वरूप कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बिहार नगरपालिका अविश्वास प्रस्ताव नियमावली के अधिनियम 2010 दिनांक 7/6/2010 के कंडिका 2(i) के तहत अविश्वास प्रस्ताव के सूचना बैठक के 7 दिनों के भीतर दी जानी है जो नही दी गयी थी जिसके कारण कार्यालय द्वारा निर्धारित आहूत बैठक की सूचना निरस्त किया जाता है। इधर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अगली तिथि की घोषणा जब की जायेगी उस दिन बिहार नगरपालिका अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया नियमावली नियमानुसार बैठक होगा।

नगरपालिका अधिनियम 2007 बिहार नगरपालिका अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया नियमावली 2010 के कंडिका 2 के तहत मुख्यपार्षद पर अविश्वास के दौरान ऐसी बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यपार्षद करेंगे! विरोधी पार्षदों द्वारा उपमुख्यपार्षद की अध्यक्षता में दिनांक 17/08/2021 को बैठक करने एवं अविश्वास प्रस्ताव की तिथि 25/08/2021 मुकर्र करने की सूचना कार्यपालक पदाधिकारी को दी थी| कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दिनांक 17/08/2021 की बैठक के अलोक में अविश्वास प्रस्ताव दिनांक 25/08/2021 निर्धारित तिथि की सुचना निर्गत की गयी थी

हथियार और गोली के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नगर थानान्तर्गत चारखंभा गली मोड़ के पास से पुलिस ने बिगत रात्री थियार और गोली के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक देसी कट्‌टा और दस गोलियां, यामहा आर-15 बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। पकड़ा गया बदमाश नगर थानान्तर्गत नेहरू नगर निवासी बिट्‌टू यादव है हालांकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। उसकी पहचान शिवगंज निवासी जय प्रकाश शर्मा के रूप में की गयी है। इसे लेकर दोनों के खिलाफ नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस किया गया है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बिगत रात नगर थाने के एएसआई नागेंद्र कुमार पासवान रात्रि गश्ती में निकले थे। करीब 12 बजे चरखंभा गली के पास पहुंचे, तो शिवगंज की तरफ ने तेज गति से आती बाइक दिखी। पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में बाइक गिर पड़ी और बिट्‌टू यादव को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। तलाशी के दौरान बिट्‌टू यादव के कमर से लोडेड देसी पिस्टल मिला। उसकी मैगजीन में 7.65 एमएम की पांच गोलियां थी। वहीं झोले से एक देसी कट्‌टा और पांच गोलियां बरामद की गयी। उसके द्वारा बाइक का भी कागजात नहीं दिखाया गया। उसके बाद बिट्‌टू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रात में हथियार लेकर जाने के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही उसका आपराधिक बैकग्राउंड भी खोज रही है। फरार जयप्रकाश शर्मा की धरपकड़ को लेकर सघन छापेमारी भी की जा रही है।

भोजपुरी पेंटिंग के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार बर्दाश्त नहीं : मोर्चा

आरा : भोजपुरी भाषा और संस्कृति हमारे रग रग में स्थापित है।हमलोग किसी भी स्थिति में भोजपुरी संस्कृति और भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।भोजपुरी पेंटिंग के साथ वर्षों से दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। मोर्चा के कोर कमेटी की आज हुई अत्यावश्यक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर कोई भी राजनीतिक दल या संगठन भोजपुरी भाषा और संस्कृति को अपमानित करने का दुस्साहस करेगा तो उसे कड़ा सबक सिखाया जाएगा और उसका बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा विगत दिनों आरा रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी पेंटिंग के लिए 39 दिनों तक सांस्कृतिक आंदोलन चलाया गया था।

तत्पश्चात पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आरा रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी पेंटिंग को सम्मानजनक स्थान दिया गया। कल स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत आयोजित बुद्धिजीवी संगोष्ठी में स्थानीय पारंपरिक लोक चित्रकला भोजपुरी पेंटिंग को नजरअंदाज कर मुख्य मंच पर मिथिला पेंटिंग को स्थान दिया गया जबकि इस संगोष्ठी में वे सारे नेतागण शामिल थे,जिन्होंने भोजपुरी पेंटिंग के लिए हुए आंदोलन के दौरान बड़ी बड़ी बातें की थीं। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि उन्हें अपनी लोकसंस्कृति से थोड़ा भी प्रेम नहीं है और आंदोलन में केवल अखबार में छपने के लिए आ रहे थे।भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा इस कृत्य की घोर निंदा और भर्त्सना करता है। बैठक में भास्कर मिश्र,विजय मेहता,कमलेश कुंदन,कुमार विजय,अशोक मानव,संजय कुमार पाल,रतन देवा,किशन सिंह,मनोज सिंह,डॉ वेद प्रकाश सागर,मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

भाजपा की बैठक सम्पन्न

आरा : आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक जैन धर्मशाला के प्रांगण में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता जिला के जिला अध्यक्ष श्री रंग बहादुर यादव जी ने किया। संचालन जिला के उपाध्यक्ष मुरलीधर पितांबर जी ने किया।मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री ओम प्रकाश यादव , विशिष्ट अतिथि श्री निर्भय राय , जिला प्रभारी बिपिन बिहारी जी, क्षेत्रीय प्रभारी प्रह्लाद राय जिला के सम्मानित भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम रंजन चतुर्वेदी जी ।कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ताओं ने किसान मोर्चा को बुथ तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भोजपुर भाजपा के सम्मानित जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम रंजन चतुर्वेदी जी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की सभी किसान योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया।

कार्य समिति में सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे जिनमें भाजपा जिला मंत्री वंदना राजवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक पाठक, राजकुमार कुशवाहा, राम प्रकाश पांडे, श्री रमेश सिंह ,जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चौहान, जिला मंत्री अनिल गुप्ता, कमल सिंह,भिखारी सिंह, अमित कुशवाहा, राजेश कुमार वर्मा ,रानी सिंह मिथिलेश सिंह, मनीष तिवारी शामिल थे।धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री सरोज सिंह जी ने किया। सभी मंडल अध्यक्ष ,जिला कार्यसमिति सदस्य ,मंडल महामंत्री उपस्थित रहे । कार्यसमिति बैठक के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संस्थापक सदस्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि समर्पित किया गया।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here