25 सितंबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग सह कैपिंग सेरोमनी का आयोजन

आरा : आरा सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग और कैंपिंग सरोमनी का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ.एलपी झा ने समारोह का उद्घाटन किया। संचालन दंत चिकित्सक डॉ प्रतीक ने किया। सिविल सर्जन डॉ एल पी झा ने प्रशिक्षित छात्राओं को उनके कर्तव्य एवं समुचित सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. रवि रंजन, स्कूल की प्राचार्या आशा कुमारी एवं कई स्वास्थ्य कर्मचारी इस मौके पर उपस्थित थे| उनकी उपस्थिति में 102 छात्राओं ने फ्लोरेंस नाइटेंगल को याद करते अपने कर्तव्य एवं तत्पर सेवा की सामूहिक रूप से शपथ ली। समारोह में अन्य वक्ताओ ने स्वास्थ्य सेवा में एएनएम की महती भूमिका के विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कर छात्राओं का ज्ञानवर्धन करते हुए उनकी हौसला आफजाई की।

चिकित्सा अधिकारियों ने कोरोना से बचाव को लेकर भी स्कूल की सभी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, गीत-संगीत आदि की प्रस्तुति देकर छात्राओं ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लैंप लाइटिंग सह कैपिंग सेरेमनी में आरा सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल की 74 एवं जगदीशपुर एएनएम स्कूल की 28 छात्राओं ने भाग लिया।

swatva

भाकपा माले पुत्र की ह्त्या मामले में 12 पर नामज़द प्राथमिकी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा नगर थानान्तर्गत शीतल टोला क्षेत्र निवासी गोपाल प्रसाद, भाकपा माले नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र विजय कुमार की ह्त्या मामले में भागलपुर जेल में बंद आरा के शीतल टोला के धनजी यादव और उसके शागिर्द सहित 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है| प्राथमिकी मृतक के पुत्र आयुष कुमार के बयान पर की गयी है| नामजद लोगों में आरा के मोतीटोला, लक्ष्मीचरण के हाता, आनंदनगर, चंदवा, मुफस्सिल के पिपरहियां और पटना के मनेर के रहने वाले हैं। आरोपितों में कुख्यात धनजी यादव का भाई और एक रिश्तेदार भी शामिल हैं। धनजी यादव उसके भाई मनजी यादव और महावीर टोला मठिया निवासी धर्मेंद्र यादव पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया गया है। अन्य पर हत्या में शामिल होने का आरोप है।

हत्या का कारण एंबुलेंस चलाने के वर्चस्व का विवाद बताया गया है। मृतक के पुत्र आयुष कुमार ने बताया कि उसके पिता गणेश यादव का एम्बुलेंस चलाते थे| गणेश यादव का एम्बुलेंस चलाने और वर्चस्व कायम करने के लिए उसके पिता की ह्त्या की गयी है| इस बीच पुलिस की विशेष टीम ने पिपरहिया के कुणाल और धनजी यादव के भाई का साल मनेर का रहने वाले दीपू यादव उर्फ़ अविनाच रौशन को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ कर रही है|

पुलिस ने दीपू यादव उर्फ अविनाश रौशन के पास से एक पिस्टल, 7.65 एमएम की तीन गोलियां एवं दो मोबाइल बरामद की है। दव के रिश्तेदार दीपू यादव को पुलिस ने धरहरा के पास से गिरफ्तार किया था। वह हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पटना के मनेर भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने विजय हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूल की है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है| प्राथमिकी के अनुसार आयुष बुधवार की शाम सदर अस्पताल के गेट के समीप चाऊमिन खा रहा था। उसके पिता विजय कुमार भी वहीं खड़े थे। तभी अलग-अलग बाइक पर सवार नौ अपराधी पहुंचे और उसके पिता की गोली मार हत्या कर दी।

भागलपुर जेल में बंद धनजी यादव आरा के नगर थानान्तर्गत शिवगंज (शीतल टोला) का निवासी है और शहर का एक बड़ा गंगेस्टर है| उसके खिलाफ करीब एक दर्ज़न भर संगीन मामले दर्ज हैं| उसके लड़ाई एक अन्य गंगेस्टर मंटू कहार गिरोह से रही है| धनजी यादव ने कुछ माह पूर्व आर्म्स एक्ट में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था| जेल से ही वह अपना गिरोह चला रहा है| विजय कुमार की ह्त्या दोनों गिरोह के आपसी टकराव का नतीजा है| धनजी यादव गुट के विरोधी गुट मंटू कहार का नजदीकी विजय कुमार धनजी यादव के आदमी गणेश यादव का एम्बुलेंस चलाता था|

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर में आरा शहर से सटे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र पिपरहियां निवासी कुणाल के घर पार्टी मनी थी। उस पार्टी में सभी आरोपित जुटे थे जिसमें हत्या की प्लानिंग बनी थी। उसी दिन शाम में आरा सदर अस्पताल के गेट पर माले नेता के पुत्र विजय कुमार को गोलियों से भून दिया गया। प्राथमिकी में भी इस बात की चर्चा की गयी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना में कुछ ने लाइनर का भी किया है।

मरीजों के लिए जीवन रक्षक रहे एम्बुलेंस अब लोगों की ह्त्या का कारण बनते जा रहे है| आरा सदर अस्पताल, रमना मैदान तथा शहीद भवन त्रिमुहानी पर दर्ज़नों एम्बुलेंस खड़े रहते हैं जो अपराधिक गिरोह की कमाई का जरिया बन गया है| चालक और उनके लोग (दलाल) मरीजों को एक से दूसरे अस्पताल पहुंचाने के लिये अक्सर सदर अस्पताल में चक्कर लगाते रहते हैं। इसे लेकर चालकों के बीच विवाद और झगड़े भी होते रहे हैं।

पार्किंग से लेकर मरीज लेजाने तक एम्बुलेंस चालकों से पैसा लेते हैं| अपने समर्थकों का एम्बुलेंस चलवाने के लिए उनमे टकराव भी शुरू हो गया तथा घंधे में अपना दबदबा और बर्चस्व कायम करने के लिए विरोधी गुट के लोगों की ह्त्या करने लगे हैं| विजय कुमार की ह्त्या इसी का नतीज़ा है| विजय कुमार की ह्त्या के बाद से आरा सदर अस्पताल और उसके इर्द गिर्द मंडराने वाले एम्बुलेंस चालक और दलाल नही दीख रहे है| करीब डेढ़ माह पहले भी एक मरीज को पटना ले जाने को लेकर दो एंबुलेंस चालकों के बीच मारपीट भी हुई थी।

भोजपुर पुलिस ने गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के उदवंतनगर प्रखंड के गजराजगंज ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मसाढ गांव से पीछा कर कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप भाग रहे तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही उसके पास से 5 पैकेट में रखा करीब 25 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. पकड़ा गया तस्कर का नाम महेंद्र पाठक है, जो मसाढ गांव का ही रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि गजराजगंज ओपी की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर पंचायत भवन मसाढ के पास शराब की डिलीवरी देने वाला है,इससे पहले की उसे गिरफ्तार किया जाता दूर से पुलिस को आते देख लाल रंग की बाइक पर सवार होकर भागने लगा.इस दौरान गजराजगंज थानाध्यक्ष एसटी एससी की थानेदार श्वेता पधार के साथ गजराज गंज थाने में तैनात एसआई रामबाबू ने पीछा किया कारीसाथ रेलवे स्टेशन से कुछ आगे दीघा के समीप बाइक छोड़कर वह भागने लगा लेकिन एसआई रामबाबू ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया बता दें कि एसआई रामबाबू ने कुछ दिन पहले भी कई अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजा है .कई महीनों से फरार चल रहे 304 के आरोपी को 1 दिन पहले ही दौड कर पकड़ा था. उसे जेल के सलाखों के पीछे भेजवाया था।

नाबालिग बहन से दुष्कर्म मामले में चचेरे भाई को मिली 20 साल की सजा

आरा : आरा व्यवहार न्यायालय के षस्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक युवक को 20 साल की सश्रम कैद तथा 20,000 रुपया आर्थिक दंड ल लगाया है| साथ ही पीडिता के परिवार को सरकार की तरफ से 3 लाख मुआवजा भी मिलेगा| पास्को की विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी ने बताया कि दो साल पहले साढे 4 साल की बच्ची अपने घर के आगे खेल रही थी. इसी दौरान उसका चचेरा भाई आशुतोष उसे गोद में उठाकर अपने घर ले लिया और मुंह में कपड़ा डालकर उसके साथ गलत कार्य किया. इसी बीच उसकी 6 वर्षीय बड़ी बहन उसके पीछे से अभियुक्त के घर में पहुंची और अपनी आंखों से घटनाक्रम को देखा|

दोनों बहन घर में रोते हुए पहुंची और पूरी घटना अपनी मां से बताया. इस मामले में पिडीता के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई. सरोज कुमारी ने बताया कि अभियोजन की ओर से 6 गवाहों की गवाही हुई. इस दौरान पूरी घटना की सुनवाई करते हुए षस्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 20 साल कैद के अलावे 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के पैरोकार थे दीनदयाल जी–आचार्य भारतभूषण

आरा : जनसंघ के दसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष और महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय जनसंघ की जिला कार्यसमिति द्वारा फ्रेण्ड्स कॉलोनी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और प्रो. बलराज मधोक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि तुच्छ सत्ता-सुविधा के लोलुप तत्व राजनीति को धन-मान का साधन बना रहे हैं और समाज को जातियों-उपजातियों में खंडित कर रहे हैं। पंचायत से लेकर संसद तक चुनावों में योग्यता की जगह जातीयता तथा जनतंत्र के स्थान पर धनतंत्र का बोलबाला है।

देश में छोटे-छोटे दल जातीय पहचान उभार कर व जातीय भावनाएँ भड़का कर राजनीतिक फसलें उगा रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अदूरदर्शितापूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि राजनीति देश के उन्नयन, समाज की एकता, चुनौतियों से निपटने की शिक्षा देती है।विश्व की शांति के लिए राष्ट्र को सशक्त-स्वावलंबी सांस्कृतिक चेतना सम्पन्न बनाती है। उन्होंने कहा कि भारत को भारत के रूप में रहने के लिए धर्म, संस्कृति और इतिहास का पूर्ण बोध तथा गौरव होना आवश्यक है। तुच्छ वोटों के लालची राम और रामायण को नकारने का दुःसाहस करते हैं। जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि भारतवर्ष में भारतीय राजनीति, समाजनीति, अर्थनीति की ही आवश्यकता है। अंग्रेजों के जाने के सात दशक बाद भी अभारतीय चरित्र-चिंतन का विस्तार चिंता की बात है। दीनदयाल जी ने राजनीति में मानववाद को प्रचारित कर विश्व शांति व अपेक्षित विकास का मानदंड स्थापित किया। उनके विशिष्ट चरित्र-चिंतन की व्याख्या करते हुए आचार्य भारतभूषण ने कहा कि जनसंघ उनके आदर्शों पर दृढ़तापूर्वक चल रहा है और आने वाले समय में देश को प्रभावी विकल्प देगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय ने कहा कि राजनीति के कीचड़ में आदर्शों के कमल थे पं. दीनदयाल उपाध्याय। उन्होंने थोड़े दिनों के जीवन में ही इस देश और राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सत्यनारायण उपाध्याय ने कहा कि दीनदयाल जी के परिश्रम और प्रयासों का सुखद परिणाम आज भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उनके आदर्शों के अनुरूप देश और राजनीति में परिवर्तन करने हेतु जनसंघ को मजबूत करने तथा चुनावी शक्ति प्रदान करने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि पूरे देश में जनसंघ तेजी से बढ़ रहा है और राष्ट्रवादी-हिन्दुत्ववादी लोग सत्ता की राजनीति से निराश होकर जनसंघ को अपना समर्थन दे रहे हैं। स्वागत भाषण उमेश सिंह कुशवाहा, संचालन अखिलेश्वर नाथ तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र नारायण सिंह ने किया। वक्ताओं में विश्वनाथ दूबे, नर्वदेश्वर उपाध्याय, महेंद्र पाण्डेय, सीताराम ठाकुर, ब्रजकिशोर पाण्डेय, निलेश कुमार मिश्र,सुनील कुमार गुप्ता आदि प्रमुख थे।

स्थापना दिवस पर रक्तदान

आरा : रेड क्रॉस भवन के सभागार में रेड क्रॉस ब्लड बैंक के 16 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 10 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस प्रेसिडेंट उप विकास आयुक्त भोजपुर, श्री हरि नारायण पासवान ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, भोजपुर जिले में रेड क्रॉस की भूमिका एवं गतिविधियां काफी महत्वपूर्ण है और विषम परिस्थितियों में भी रेड क्रॉस के कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण तथा स्वैच्छिक रक्त दाताओं ने अपना योगदान प्रदान कर जनपद में पीड़ित मानवता की सेवा कर अभूतपूर्व योगदान दिया है।

रक्त दाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, मैं उनकी महानता को साधुवाद देता हूं। रेड क्रॉस ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली भी काफी सुचारू रूप से चलती रहती है, जिससे जरूरतमंद लोगों को बहुत ही सहयोग मिलता है। इस अवसर पर डॉक्टर वी. एन. यादव, चेयरमैन रेड क्रॉस आरा ने अपनी शुभकामनाएं रक्त दाताओं को देते हुए यह भी बताया कि, एक स्वस्थ व्यक्ति यदि नियमित रूप से रक्तदान करते रहता है, तो वह हृदय रोग, रक्तचाप एवं कई अन्य बीमारियों से सुरक्षित रहता है।

डॉ निर्मल कुमार सिंह वाइस चेयरमैन रेड क्रॉस ने बताया कि, वर्तमान में यद्यपि कोविड-19 के कारण रक्तदान में कमी आई है, परंतु हमारे कुछ नियमित रक्त दाता सालों भर 90 -90 दिनों के अंतराल पर रक्तदान करते रहे, जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद होती रही और रेड क्रॉस ब्लड बैंक पूरे वर्ष 365 दिन एक भी दिन विषम परिस्थिति में भी बंद नहीं हुआ।

कार्यक्रम में वॉइस पैटर्न माननीय श्री लालदास राय एवं डॉ राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर प्रतीक, कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ जितेंद्र शुक्ला, विजय सिंह, अशोक कुमार शर्मा, डी राजन, डॉक्टर के के सिंह आदि उपस्थित रहे। आज के आज के कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को वाइस प्रेसिडेंट सह उप विकास आयुक्त महोदय ने प्रमाण पत्र भी वितरित किया|

इन रक्त दाताओं के नाम इस प्रकार रहे, शप्रेम शंकर सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार, गोविंदा सिंह, विशाल कुमार ,भीष्मा सिंह, रोशन कुमार सिंह, रितेश कुमार ,मोहम्मद हारून इकबाल एवं भोलानाथ। ब्लड बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस बक्सर के वाइस चेयरमैन डॉ आशाओं, बाल कल्याण समिति सदस्य योगिता सिंह, नवीन कुमार एवं मदन सिंह अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बक्सर ने ने भी शुभकामना दिया। कार्यक्रम का समापन डॉक्टर प्रतीक के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। आज के पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ विभा कुमारी सचिव रेड क्रास आरा के नेतृत्व में हुआ।

जिला के उत्कृष्ट खिलाडिओं का सम्मान

आरा : आरा स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान में भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ, जिला भोजपुर के तत्वाधान में सेवा समर्पण अभियान के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यभान सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया , लव पांडे, जिला मंत्री पवन सिंह, व्यवसायी प्रकोष्ठ, प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, क्षेत्रीय प्रभारी अनिल पासवान, जिला महिला महामंत्री श्रीमती अनु देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक अमन इंडियन एवं संचालन प्रवक्ता अरुण साह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वीं जन्मदिवस पर सेवा एवं समर्पण अभियान के दौरान उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है जिससे कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। आज सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए विशेष कोटा भर्ती के तहत उन्हें भर्ती किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सम्मानित विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट खिलाड़ी क्रमशः तीरंदाजी उत्कृष्ट खिलाड़ी- धीरज कुमार राय, पूजा कुमारी राय, अविनाश कुमार ओझा, पूजा कुमारी सिंह, शुभम कुमार, साइकिल पोलो खिलाड़ी- आदित्य राज, विकेश कुमार, बास्केटबॉल खिलाड़ी- नेहा कुमारी, सनी राज, जूडो खिलाड़ी- रोहित राज, सुशांत चौधरी, बैडमिंटन खिलाड़ी- ऋषि राज, राजवीर जी, फुटबॉल खिलाड़ी- रामप्रताप सिंह उर्फ दारा सिंह, सौरभ सिंह, आरिफ खान, कबड्डी खिलाड़ी- मोहम्मद शाहबाज अनवर, उपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, क्रिकेट कोच- कुमार विजय सहित 25 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रवक्ता अरुण साह, जिला सह संयोजक विंध्याचल जायसवाल, मधुरेंद्र प्रताप सिंह, आईटी सेल संयोजक अविनाश सिंह, का कार्यकारिणी सदस्य शुभम कुमार, विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कुमार सिद्धार्थ वीरू सुबोध ठाकुर मुकेश चौधरी, राष्ट्रीय बजरंग दल संयोजक- चंदन ओझा, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष जगदीशपुर प्रदीप सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य आदि सहित सभी खिलाड़ियों के कोच एवं जिला सचिव उपस्थित थे।

विज्ञान एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन

आरा : आज उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कारीसाथ में विज्ञान प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर राणा प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।

पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह द्वारा बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया गया, वे इसे देखकर काफी हर्षित हुए और बच्चों का मनोबल बढ़ाया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका सिस्टर संध्या एवं प्रबंधिका सिस्टर सुसाना तथा विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here