23 अगस्त : नवादा की मुख्य खबरें

0

बिहार के कश्मीर में धारा 144 के बावजूद पैसा लेकर लोगों को ककोलत जलप्रपात में प्रवेश करवा रहे हैं पुलिस कर्मी

नवादा : जिले के गोविंदपुर क्षेत्र के बिहार का कश्मीर कहा जाने वाला ककोलत जलप्रपात में 144 धारा लगाया गया है। लेकिन पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिसकर्मी की मिलीभगत से ककोलत में पैसा देकर लोग प्रवेश कर रहे हैं।

ड्यूटी में तैनात किये गए पुलिस कर्मी के द्वारा ₹50 से लेकर ₹100 का वसूली की जा रही है और ककोलत में प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी की इतनी तानाशाही कि न किसी का डर है और न हींकिसी अधिकारी का भय।

swatva

रविवार श्रावण पूर्णिमा के दिन वायरल एक वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मी पैसा लेकर लोगों को ककोलत जलप्रपात में प्रवेश करा रहा है। लोग पैसा देते हुए नजर आ रहे हैं। यहां जमकर पुलिसकर्मी के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। ऐसे में सबसे बङा सवाल यह है की अगर जलप्रपात में कोई घटना हो जाती है तो जिम्मेवार कौन होगा?

इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार राय ने कहा है कि मामला की जांच करेंगे। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 144 धारा अभी लागू है। वीडियो के आधार पर इस मामले को लेकर बड़े अधिकारी को अवगत कराएँगे और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

08 लीटर महुआ शराब बरामद, धंधेबाज फरार

नवादा : जिले के अकबरपुर पुलिस ने दीरी गांव में छापामारी कर 08 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस क्रम में धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास आरंभ किया गया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दीरी गांव में सिकंदर मांझी द्वारा अबैध शराब की बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में अनि मो सहरोज अख्तर के नेतृत्व में घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गयी। इस क्रम में कमरे में प्लास्टिक के गैलन में रखे 08 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को आते देख धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है।

अपर समाहर्ता ने की आंतरिक संसाधन वसूली की समीक्षा

नवादा : जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्त्ता उज्जवल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक संसाधन वसूली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आंतरिक संसाधन की वसूली करना सुनिश्चित करें।

निबंधन कार्यालय नवादा और रजौली के द्वारा संयुक्त रूप से 1976 लाख राशि की चालू माह जुलाई 2021 तक वसूल की गई है। वाणिज्यकर पदाधिकारी ने बताया कि 1653 लाख रूपया की वसूली माह जुलाई 2021 तक की गई है तो वार्षिक लक्ष्य का लगभग 18 प्रतिशत है।

इसी प्रकार जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा के द्वारा 1053 लाख रूपया की वसूली की गयी। चेक पोस्ट रजौली करारोपण पर अधिकारी समेकित जॉच चौकी रजौली के द्वारा 267.69 लाख रूपया की वसूली जुलाई माह 2021 तक की गई है। राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी नवादा ने बताया कि जुलाई माह 2021 तक 3116 लाख रूपये की वसूली की गई है जो लक्ष्य का 25 प्रतिशत से अधिक है।

जिला सहकारिता पदाधिकारी नवादा ने बताया कि 02 लाख 56 हजार की वसूली की गयी है जो वार्षिक लकय का 15 प्रतिशत है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद वारिसलीगंज ने बैठक में बताया कि 07 लाख 79 हजार रूपये की वसूली जुलाई माह 2021 के तक की गयी है जो कुल लक्ष्य का 22 प्रतिशत से अधिक है। जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा के द्वारा रिपोर्ट नहीं दिया गया।

पंचायत चुनाव को ले डीएम ने निर्धारित किया शस्त्र सत्यापन की तिथि, अधिकारियों को दी जिम्मेवारी

नवादा : जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा के निर्देश के आलोक में जिला के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को सूचित किया गया है कि आसन्न पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के मद्देनजर विधि व्यवस्था, भयमुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से नवादा जिला अर्न्तगत सभी लाईसेंसी शस्त्रों एवं उपलब्ध कारतूसों का भौतिक सत्यापन ;च्ीलेपबंस टमतपपिबंजपवदद्ध कराया जाना अनिवार्य है। उक्त आलोक में नवादा जिला के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्र एवं उपलब्ध कारतूस का संबंधित थाना पर शस्त्र सत्यापन कार्यक्रम (थानावार) निम्नवत निर्धारित किया जाता हैः-

क्रं0 सं0थाना/ओ0पी0 का नामास्त्र सत्यापन/निरीक्षण स्थलास्त्र सत्यापन की तिथिप्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी का नाम/पदनाम010203041

बुन्देलखण्ड थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तक

श्रीमती अमु अमला,वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

2 मुफ्फसिल थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तक श्रीमती प्रियंका सिन्हा,वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

3 कादिरगंज ओ0पी0:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तक श्री विश्वजीत कुमार,वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

4पकरीबरावाँ थाना:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तक श्री संतोष कुमार,वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

5 कौआकौल थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तक श्री राजीव कुमार,वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

6 शाहपुर ओ0पी0:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तक श्री सुजीत कुमार,वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

7सीतामढी ओ0पी:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तक श्री विकास पाण्डेय,परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

8रूपौ ओ0पी0:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तकश्री प्रशान्त रमानियाँ,परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता नवादा

9नगर थाना, नवादा:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तक।अंचल अधिकारी,नवादा।10हिसुआ थाना:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तक अंचल अधिकारी,हिसुआ।11धमौल ओ0पी0:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तक अंचल अधिकारी,पकरीबरावाँ

12नारदीगंज थाना:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तकअंचल अधिकारी,नारदीगंज।13 काशीचक थाना:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तकअंचल अधिकारी,काशीचक।14 वारिसलीगंज थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तक अंचल अधिकारी,वारिसलीगंज।15 रजौली थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तक अंचल अधिकारी,रजौली

16 मैसकोर थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तकअंचल अधिकारी,मैसकोर।

17 नरहट थाना:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तक अंचल अधिकारी,नरहट।18 सिरदला थाना:-

25.08.2021 से 28.08.2021 तकअंचल अधिकारी,सिरदला।19 अकबरपुर थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तकअंचल अधिकारी,अकबरपुर।20 गोविन्दपुर थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तक अंचल अधिकारी,गोविन्दपुर।21रोह थाना:- 25.08.2021 से 28.08.2021 तकअंचल अधिकारी,रोह।

सभी संबंधित प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी निर्धारित तिथि को 10ः00 बजे पूर्वा0 से 5ः00 बजे अप0 तक शस्त्रों एवं उपलब्ध कारतूस का भौतिक सत्यापन करेंगे एवं संलग्न विहित सत्यापन प्रपत्र में प्रतिवेदन शस्त्र शाखा, नवादा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। वे सत्यापन के दौरान अनुज्ञप्तिधारी का शस्त्र संख्या, अनुज्ञप्ति संख्या, कारतूस के साथ-साथ अनुज्ञप्ति की वैधता की स्थिति का भी सत्यापन करेंगे। अनुज्ञप्ति की वैधता अवधि समाप्त होने पर संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी को अविलम्ब अनुज्ञप्ति का नवीकरण कराने हेतु सलाह देंगे।

नवादा जिलान्तर्गत सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निदेश दिया जाता है कि अपने संबंधित थाना/ओ0पी0 अध्यक्ष में उपर्युक्त सूची में अंकित तिथि को 10ः00 बजे पूर्वा0 से 5ः00 बजे अप0 तक उपस्थित होकर अपने शस्त्र तथा उपलब्ध कारतूस का भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे। इस आदेश का अनुपालन नही किये जाने की स्थिति में अनुज्ञप्ति निलंबित/रद्द करने एवं आग्नेयास्त्र जब्त करने की सख्त कार्रवाई की जायेगी। शस्त्र सत्यापन के समय कोविड के गाइडलाइन का अनुपालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आर्थिक दण्ड भी आरोपित की जायेगी। कारतूसों का भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) कराया जाना अनिवार्य है।

विद्युत स्पर्शाघात से मृत किसान के परिजन से मिले विधायक कामरान, दी आर्थिक सहायता

नवादा : जिले के रोह प्रखण्ड के दिरमोबारा व महरावां गॉंव के अलग अलग घटनाओं में असमय काल के गाल में समाने वाले किसान के परिजनों से रविवार की देर रात मिलकर संवेदना प्रकट किया तथा निजी फंड से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराया। रोह थाना क्षेत्र के दिरमोबारा गॉंव निवासी एकावन वर्षीय किसान राजकुमार प्रसाद की मौत बिजली करंट से पांच अगस्त को हो गई थी।

राजद विधायक मो कामरान उसके घर पहुंचकर परिजन से मिले और निजी फंड से सहायता राशि मुहैया कराया तथा हर संभव सरकारी सहायता व मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने मृत किसान के घर की स्थिति को देखते ही कहा कि सरकारी तंत्र पूरी तरह निष्क्रिय हो गई है। यही कारण है कि सही व जरूरतमंद लोगों को इंदिरा आवास व आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसके बाद महरावां गॉंव जाकर प्रदीप महतो के परिजन से मिले और पीड़ित परिवार को सांत्वना तथा आर्थिक सहायता मुहैया कराया। मौके पर जिला पार्षद अनिरूद्ध सिंह,  मो.एहतेशाम उर्फ़ गुड्डू, रधुनंदन प्रसाद, प्रगास राम, किशोरी महतो, रतन कुशवाहा, अनुज महतो, दशरथ कुशवाहा, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।

विधायक विभा देवी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दीदी की रसोई की कुव्यवस्था पर भड़की

नवादा : नवादा विधायक विभा देवी ने आज नवादा सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों समेत जीविका दीदी द्वारा संचालित भोजनालय का औचक निरीक्षण किया ,जहाँ कई तरह की अनियमितताएं देखकर सुधार करने का दिशा निर्देश दिया। सबसे पहले अस्पताल परिसर में हाल ही में उद्घाटन किये गए जीविका दीदी द्वारा संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया, जहाँ कई और सुधार करने की जरूरत महसूस की गई।

माननीय विधायक ने रसोईघर का निरिक्षण करते हुए दाल एवं सब्जी की गुणवत्ता में भारी कमी पाया। ख़ास कर वहां सड़ा हुआ अदरख देखकर नाराजगी व्यक्त किया और रोगियो को गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता का ख्याल रखने का निर्देश दिया। वार्डों का निरीक्षण के दौरान अभिभावको ने जीविका दीदी द्वारा मिले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया।

रोटी की क्वालिटी को अभिभावकों ने बेकार बताया। अन्य वार्डों का गहन निरीक्षण के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारीयों से मंत्रणा करने की बात कही। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कई हिदायतें दी गई तथा अस्पताल परिसर को बेहतर से बेहतर बनाने की अनुशंसा की गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक ने कहा कि जीविका दीदी के माध्यम से मरीजों के बीच मुफ़्त भोजन दिया जाना प्रशंसनीय है किन्तु जिस तरह जिलाधिकारी ने इसका उद्घाटन करते हुये स्वंय भोजन किया था उसी प्रकार का भोजन मरीजों को भी उपलब्ध होना चाहिए। वहां आज का मीनू मांगे जाने पर सभी स्टाफ बगलें झाँकने लगे जिससे अनियमितता का संकेत मिलता है। आवश्यक है प्रति दिन का भोजन मीनू सूचना पट पर चिपकाया जाय काफिले में राजद जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, संजय मारुती, तौकीर शहंशाह, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय व पंचायत सरकार भवन का विधायक ने किया उद्घाटन, लोगों में उत्साह

नवादा : जिले के अकबरपुर बाजार स्थित संगत परिसर में बनाये गये प्रोजेक्ट साधो लाल साह कन्या इंटर विद्यालय भवन का उद्घाटन सोमवार को हिसुआ विधायक नीतू कुमारी ने किया। उद्घाटन के पूर्व बलिया बुजुर्ग पंचायत की मुखिया बिनी कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यपक विनोद कुमार बिन्दु ने विधायक का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अकबरपुर पहुंचने के पहले पूर्व मुखिया कारु मालाकार के नेतृत्व में कार्यकताओं ने विधायक का फतेहपुर मोड़, रजहत, अकबरपुर मेनरोड में स्वागत किया।

कितना लागत से बना भवन:-

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विभाग प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय भवन भवन का निर्माण लगभग 6 बर्ष पूर्व हुआ। कार्य शुरु होने के कुछ दिन बाद तकनीकी अड़चनों के कारण कार्य बंद हो गया। लगभग 3 बर्षो तक कार्य बंद रहा। बाद में हिसुआ विधायक के प्रयास से कार्य पुनः प्रारंभ हुआ और अब बनकर तैयार हो चुका है। जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक नीतू कुमारी ने किया।

उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लड़कियों के लिए अकबरपुर में इंटर विद्यालय भवन बनना गौरव की हैं। जिस तरह पूर्व में यहां की लड़कियां मात्र 3 कमरे में पढ़ाई करती थी। काफी दुखद बात थी, लेकिन सरकार ने संगत परिसर में दो मंजिला भवन बन से लड़कियों के समक्ष पढ़ाई की सारी समस्याएं दूर हो गई। अब लड़कियां अपने मन मुताबिक पढ़ाई कर सकती हैं। नये भवन में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्टडी रुम सभी सुविधाएं एक साथ मिलेगी।

बाद में पांती पंचायत में बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन विधायक नीतू कुमारी ने किया। एक करोड़ बारह लाख रुपये की लागत से बनाये गये सरकार भवन में पंचायत से संबंधित सभी सुविधाएं मौजूद होंगे।

उद्घाटन के मौके पर एडीएम उज्जवल कुमार, रजौली एसडीएम चंद्रशेखर आजाद, मुखिया कांति देवी, पैक्स अध्यक्ष विजय यादव, कुंदन पांडेय, कारु पांडेय, शिवालक कुमार समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here