22 अगस्त : सारण की मुख्य खबरें

0

कुष्ठ आश्रम स्लम बस्ती में सार्थक मानव स्कूल के बच्चों संग मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार

छपरा : शहर के राजेन्द्र स्टेडियम के बगल में कुष्ठ आश्रम स्लम बस्ती में सार्थक मानव स्कूल के बच्चों संग रक्षाबंधन का त्योहार हर साल की भांति इस साल भी अभिनेत्री वैष्णवी ने रक्षा-सूत्र बांधी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगोत्री प्रसाद अधिवक्ता, सुभाष राय उर्फ झरीमन राय, नदीम अख्तर, गोपीकिसन, संतोष कुमार ब्याहुत, राहुल कुमार, शैलेश सिधानिया, सुधाकर प्रसाद, डाॅ राजेश कुमार डाबर, विजय कुमार व अन्य समाज सेवी मौजूद थे।

रक्षाबंधन कार्यक्रम के साथ-साथ शिशु पार्क के वृक्षों को भी राखी बांध कर उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया और यह भी संकल्प लिया गया कि जो भी पौधा लगाया जायेगा उसकी देखरेख एक बच्चों की भाँती की जायेगी जब तक कि वह एक बड़ा वृक्ष में परिणीत नहीं हो जाती हैं।

swatva

पेड़ों को बचाने के लिए रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी के सदस्यों ने पेड़ों को बाँधी राखी

छपरा : पेड़ों को बचाने के लिए रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी के सदस्यों ने पेड़ों को राखी बांधी है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं जेडआरआर निकुंज कुमार ने भाइयों एवं बहनों को पहले वैक्सीनेशन फिर रक्षाबंधन का संकल्प लेने की अपील की। ज्ञात हो की देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पवित्र त्योहार छपरा में इस बार रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी के सदस्यों ने खास अंदाज में मानाया।

क्लब के सदस्यों ने रक्षाबंधन के अवसर पर भाइयों और बहनों को पहले वैक्सीनेशन फिर रक्षाबंधन का संकल्प दिलाया,साथ ही वृक्षों को भी रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। छपरा में रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी के युवाओं ने रक्षा बंधन पर वैक्सीनेशन का अनूठा संकल्प लिया है। इन का कहना है कि वे इस बार बहनों को पहले वैक्सीनेशन और बाद में रक्षाबंधन का संकल्प दिला रहे हैं। साथ ही रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर, ‘वृक्षाबंधन’ मना रहे हैं।

लोगों ने पेड़ों की रक्षा का भी संकल्प लिया है.क्लब के सदस्यों ने पहले अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया.क्लब की टीम में कनेर, एलिस्टोनिया, जामुन, शीशम, अर्जुन, कांजी और नीम जैसे पेड़ों को रक्षासूत्र बांधा.रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी ने की इसे ‘वृक्षाबंधन’ का नाम दिया है। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष निशांत पांडेय,आईपीपी इरशाद अंसारी, सचिव महताब आलम,कोषाध्यक्ष अवध बिहारी प्रसाद समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अंडर-19 क्रिकेट कैंप का 25 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक होगा छपरा में

छपरा : बिहार अंडर-19 क्रिकेट कैंप का आयोजन सारण जिला के छपरा में होगा। यह आयोजन 25 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में संपूर्ण बिहार के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमेशा से यह आयोजन पटना में होता रहा है। इस बार यह आयोजन सारण में होना है। सारण जिला क्रिकेट संघ इस आयोजन को करा रहा है। जिसको लेकर आयोजन समिति की घोषणा कर दी। सीमित संसाधनों के बीच खिलाड़ी खुद के प्रदर्शन की बदौलत बिहार एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु नई कमेटी बनाई गई। सभी समिति के संचालन हेतु प्रतिनियुक्ति की गई है। यह आयोजन आरएनपी पब्लिक स्कूल के मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री जनक चमार और खेल मंत्री आलोक रंजन झा शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर बिहार क्रिवकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष संजय सिंह, सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा, सुनील कुमार सिंह, चंदन शर्मा, बिपिन सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश, सचिव राजेश फैशन, नवीन कुमार मुन्नू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here