09 सितंबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक को मारी गोली

आरा : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थानान्तर्गत गोपाल के बथान गांव में बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। उन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जख्मी गोपाल के बथान गांव निवासी विक्रमा सिंह का 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार है। वह पेशे से ग्रामीण चिकित्सक है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरीगांव में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नही है। जख्मी का फर्दबयान आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

swatva

आरा में फेरी लगाकर बिक रही शराब

आरा : बिहार में पूर्व शराबबंदी के बावजूद जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण भोजपुर जिले में शराब की खूब बिक्री खुले आम जोरों से हो रही है। गलियों में घूम-घूमकर शराब बेची जा रही है। शराब विक्रेता नित्य-प्रति नए नए ढंग से शराब बेचने के तरीके खोज लेते है| खटाल में दूध के बदले शराब बिकने लगी है। नगर थाना की पुलिस ने खटाल और गली में घूमकर बीस लीटर देशी तथा पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये धंधेबाजों में मझौंवा निवासी रंजन कुमार रजवार और भलूहीपुर का मिथिलेश शामिल हैं। दोनों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा पूछ-ताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है|

नगर थाने के दारोगा दिलीप कुमार साह कल देर शाम गश्ती पर निकले थे। तभी मझौंवा में केडी यादव के खटाल में शराब बेचे जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक व्यक्ति खटाल से झोला लेकर भागने लगा। उसे पकड़ा गया तो उसके झोले से पांच बोतल अंग्रेजी शराब मिली। खटाल की तलाशी के दौरान एक कमरे से दस लीटर देशी शराब भी बरामद की गयी। इसी बीच भलूहीपुर में गली में घूम-घूमकर शराब बेचे जाने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा भलूहीपुर मे दस लीटर देशी शराब के साथ मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

जुगाड़ पुल से गिरी बच्ची गिरी नहर में

आरा : भोजपुर के जिले के सहार थानान्तर्गत सहार टोला गांव स्थित नहर में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-अरवल मार्ग को सहार चेक पोस्ट के समीप जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। मृत बच्ची सहार टोला निवासी अर्जुन कुमार सिंह की 7 वर्षीया पुत्री अमृता कुमारी है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि गांव में ही एक नहर को पार करने के लिए बिजली के पोल को दोनों तरफ रखकर रास्ता बनाया गया है। आज सुबह अमृता कुमारी उसी पोल पर चढ़कर नहर पार कर खेत में जा रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतिका के परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

नगर निगम के कर्मियों ने किया राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन

आरा : आरा नगर निगम के स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले 13 सूत्री मांगों को लेकर शहरी निकायों के राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन में आरा नगर निगम परिसर में धरना दिया| ईस अवसर पर बोलते हुए वार्ड पार्षद अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है सातवां वेतन आयोग के प्रावधान को लागू करना होगा तमाम कर्मचारियों को स्थाई करना होगा शहरी निकायों के रिक्त पदों को भरना होगा।

उन्होंने नगर निगम में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।अन्य वक्ताओं ने धरना को संबोधित करते हुए 13 सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि मांगों को सदन से लेकर सड़क तक उठाने का काम करना होगा।धरना में माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

हरतालिका तीज व्रत आज, हस्त नक्षत्र में शाम 5 बजकर 13 मिनट से पहले करें पूजा

आरा : पति की लंबी उम्र के लिए भादों महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक तीज व्रत की पूजा हस्त नक्षत्र में शुभ फलदायी मानी जाती है। हस्त नक्षत्र बीते बुधवार की शाम से ही शुरू हो चुका है। पंडितों के मुताबिक आज शाम 5 बजकर 13 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। ऐसे में व्रतियों को इसके पूर्व ही तीज व्रत की पूजा कर लेनी चाहिए।

पंडित विकास कुमार मिश्र ने बताया कि सुहागिने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं। तपस्या के रूप में किया जाने वाला यह कठिन व्रत वैवाहिक जीवन को मंगलकारी बनाता है। अगर कन्याएं करे तो उन्हने उत्तम जीवन साथी प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं चौबीस घंटे का निर्जला व्रत रखती है।शास्त्रीय मान्यता है कि यह व्रत माता पार्वती ने अपनी सखियों के साथ किया था। यही वजह है कि महिलाएं आज भी तीज व्रत के दौरान भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं।
विकास कुमार मिश्र ने बताया कि तृतीया तिथि 9 सितंबर को प्रातः 3 बजकर 59 मिनट से रात्रि 2 बजकर 13 मिनट तक है। हालांकि यह पूजा हस्त नक्षत्र में ही उत्तम होती है उन्होंने बताया कि इसके कुछ नियम हैं, जिनका पालन जरूरी है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि इस व्रत में की गई गलतियों की सजा अगले जन्म में भोगने को मिलती है।

लिहाजा इन नियमों का पालन करना चाहिए| हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली प्रत्येक महिला को रात में सोना नहीं चाहिए तथा रातभर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करना चाहिए। कहा जाता है कि तीज के दिन सोने वाली महिला अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म लेती है। इस दिन कोई व्रती फल खा लेती है, तो उसे अगले जन्म में वानर के रूप में जन्म लेना पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि अगर आपने हरतालिका व्रत एक बार शुरू कर दिया, तो इसे आप छोड़ नहीं सकतीं। आपको हर साल इसे करना होगा। इस व्रत के दौरान अगर जल ग्रहण कर लिया जाए, तो अगले जन्म में मछली का जन्म मिलता है। व्रती इस दिन खुद को क्रोध से दूर रखें। बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। अपने से बड़ों या छोटों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। व्रत के दिन पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए।

विशेषज्ञ से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन

आरा : चरपोखरी, नावार्ड समर्थित अंत्योदय माँ जगदम्बा किसान क्लब मुकुन्दपुर एवं राधे कृष्ण क्लब नगरी में ‘विशेषज्ञ से मिलिए कार्यक्रम’ के तहत कृषि प्रसंस्करण द्वारा अतिरिक्त आय एवं समेकित कीट प्रबंधन पर एक कार्यक्रम का आयोजन अंत्योदय चेतना मंडल द्वारा किया गया |जिसमे जिला विकास प्रबंधक, नबार्डश्री रंजित कुमार सिन्हा, एल.डी.एम पी.एन.बी श्री शैलेश कुमार आत्मा के उपपरियोजना निदेशक श्री राणा राजीव रंजन कुमार, भारत सरकार के केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र पटना कार्यालय से प्रभारी श्री सुनील सिंह श्री आर.पी.सिंह, एस भटचार्या विजय कुमार मिश्रा प्रखंड तकनिकी प्रबंधक चरपोखरी ने भाग लिया|

आपने उदबोधन में श्री सुनील सिंह ने किसानों को I P M अपनाकर कृषि कि लगत को कम करने का उपाय बताया | मृदा की स्वास्थ्य संवर्धन फसल चक्र आपनाने, बहु फसली खेती, फसलों की पारिस्थितकी में जैव विविधता बढ़ाते हुए मित्र कीटो कि संख्या बढ़ाने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही गुद्वातायुक्त पैदावार एवं कीटनाशक अवशेष रहित उपज को बढ़ाने पर जोर दिया जिससे उत्पादों के नियमित को बढाकर अधिक लाभ किशानो द्वारा आर्जित किया जा सके | श्री एस.भटाचार्य ने आई.पी.एम की वेव्हारिक, यांत्रिक था जैविक विधियों को समझाते हुए फर्ट फलाई ट्रैप येलो स्टिकी ट्रैप फेरोमोम ट्रैप को प्रयोग करने के तरीको एवं मित्र कीटो के महत्व को बताते हुए आर्थिक क्षति स्तर के आकलन का तरीका किसानों को बताया |

उपपरियोजना निदेशक राणा राजीव ने कृषि प्रसस्करण के द्वारा आतिरिक्त आय किसानों को समझाते हुए सैधांतिक एवं व्यवहारिक पक्ष कि जानकारी दि | एल.डी.एन शैलेश कुमार ने पैकेजिंग मार्केटिंग एवं वैज्ञानिक ढंग से कृष के क्षत्र में आगे बढने पर सहयोग कि बात कही | डी.डी.एम नाबार्ड रंजित सिन्हा ने किसान क्लब के सदस्यों कि संख्या बढ़ाने, बैंक से लेनदेन को नियमित करने तथा क्लब को मजबूत करने पर बल दिया| प्रखंड तकनिकी प्रबंधक विजय मिश्र ने सरकार द्वारा कृषि से संबंधित योजनओं कि जानकारी विस्तार से कि कार्यक्रम का सचालन श्री रामनाथ ठाकुर ने किया कार्यक्रम में श्री भगवान पाण्डेय राजकुमार ठाकुर, विनोद पाण्डेय , विरेंद्र ठाकुर रामकेश्व सिंह, शशिकांत सिंह नगरी के हरेन्द्र पाण्डेय, राम किशोर पाण्डेय राम विनय पाण्डेय जगजीवन राम अक्षयबर राम महावीर प्रशाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

रजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here