02 अगस्त : नवादा की मुख्य खबरें

0

अश्लेशा नक्षत्र का प्रवेश मंगलवार को, धान रोपनी को दिया जाएगा अंतिम रूप

नवादा : कृषि कार्य के लिये अति महत्त्वपूर्ण नक्षत्र अश्लेशा नक्षत्र का प्रवेश मंगलवार को होगा। दिन के 04 बजकर 45 मिनट पर प्रवेश के साथ धान रोपने के कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। रोहिणी नक्षत्र से लगातार हो रही बारिश के कारण धान के बिचङे गिराने से लेकर धान की रोपणी में पहले ही बिलम्ब हो चुका है। बीच में पुष्य नक्षत्र में कङी धूप के कारण न केवल धान के बिचङे को बल मिला बल्कि धान रोपाई का कार्य आरंभ हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 40 प्रतिशत धान की रोपणी हो सकी है।

कृषि पंडित घाघ कहते हैं:- अश्लेशा- मघा कादो सान। लेकिन अब ये बातें पुरानी हो गयी है। ऐसे में किसान खेतों में युद्धस्तर पर धान की रोपणी में लगे हैं। वे जल्द से जल्द अंतिम रूप देने में लगे हैं।

swatva

मजदूर बन रहे बाधक :- खेतों की जुताई कर तैयार करने में अब हल-बैल का प्रचलन समाप्त हो चुका है। खेतों की जुताई ट्रैक्टर के द्वारा करायी जा रही है। डीजल की कीमतों में लगातार बृद्धि के कारण सौदा महंगा साबित हो रहा है। फिलहाल प्रति बिगहा 2200 रूपये ट्रैक्टर संचालक वसूल रहे हैं। लेकिन धान के बिचङे उखाड़ने से लेकर रोपने के लिये पुरुष व महिला मजदूरों की कमी के कारण किसान परेशान हैं। ऐसे में धान की रोपणी में बिलम्ब हो रहा है।

नहीं है पानी की कमी:- रोहिणी नक्षत्र से लेकर अबतक हो रही साधारण से लेकर भारी बारिश के कारण नदी-नाले से लेकर खेतों तक पानी की कमी नहीं है। ऐसे में किसानों को बिजली या डीजल पम्प चलाने की आवश्यकता नहीं है। कहीं- कहीं तो खेतों में पानी की अधिकता के कारण धान रोपने में बिलम्ब हो रहा है। बहरहाल मंगलवार को अश्लेशा नक्षत्र का प्रवेश होने के साथ किसानों को बारिश की उम्मीद बरकरार है। ऐसे में धान का आच्छादन व उत्पादन अच्छा होने की संभावना है।

जब्त शराब का किया गया विनष्टिकरण

नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर अवस्थित गोविंदपुर थाना में कई कांडों में जप्त देशी एवं विदेशी शराब को थाना परिसर में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी संतोष कुमार व थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में सोमवार को विनष्ट किया गया। प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार गोविंदपुर थाना में विभिन्न कांडों में जप्त देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण थाना परिसर में किया गया।

जिसमें कांड संख्या 148 में 1 पॉइंट 5 लीटर विदेशी, कांड संख्या 151 में 17 पॉइंट 625 लीटर विदेशी, कांड संख्या 152 में 124 पॉइंट 125 लीटर विदेशी, कांड संख्या 154 में 108 पॉइंट 125 लीटर विदेशी, कांड संख्या 160 में 19 पॉइंट 125 लीटर विदेशी ,कांड संख्या 163 में 7 लीटर महुआ शराब, कांड संख्या 164 में 4 लीटर महुआ शराब ,कांड संख्या 162 में 19 लीटर देसी शराब कुल 30 लीटर देसी महुआ शराब एवं 270 पॉइंट 5 लीटर विदेशी शराब विनष्ट किया गया। मौके पर कांडों के अनुसंधानकर्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पूर्व मुखिया के निधन पर शोक

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखण्ड के इचुआकरना पंचायत की पूर्व मुखिया मनोज सिंह का सोमवार को तड़के निधन हो गया। उनका निधन पैतृक आवास भेलूबिगहा गांव में हुआ। वे र्वष 2001 में मुखिया पद पर निर्वाचित हुए थे। निधन की खबर मिलते ही स्वजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

निधन की खबर मिलते ही लोग हतप्रभ हो गये। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के अलावा आसपास इलाके के लोग शोक संतप्त परिजनों के घर पहुंचे और ढांढस बढ़ाने में लगे रहे।परिजनो का रोकर बुरा हाल हो रहा था। 50 र्वष की आयु में ब्रहृलीन हो गये। उनके दो पुत्र है। घटना की खबर मिलने पर ओड़ो पंचायत की सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व मुखिया अरविन्द मिश्र, प्रशांत तिवारी, अर्जुन यादव, प्रियरंजन सिंह, मास्टर टेनर अनिलेश कुमार, बीआरपी मनोज कुमार, उपेन्द्र सिंह समेत काफी संख्या में लोग घर पहुंचकर शोक संतप्त स्वजनों से मिलकर संवेदना जताते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here