24 जुलाई : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

दो युवक के बीच फायरिंग में राहगीर को लगी गोली

आरा : भोजपुर जिला के आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थानान्तर्गत पचैना बाजार पर शनिवार की सुबह दो युवकों के बीच हो रही फायरिंग में एक राहगीर को गोली लगाने से वह घायल वो गया| उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया अहि| जख्मी पचैना बाजार निवासी जय किशुन पासवान का 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान है। वह पेशे मजदूर है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है।

जख्मी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि आज सुबह वह पचैना बाजार पर खड़ा था। तभी दो युवक आपस में झगड़ा करने लगे| उनलोगों ने फायरिंग भी की जिसमे उसे भी एक गोली लग गयी| दूसरी तरफ कोईलवर थाना इंचार्ज ने बताया कि दो युवकों के बीच कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। आज सुबह दोनों युवक बाजार पर आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से मजदूर जख्मी हो गया। हालांकि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

swatva

गुरु गढ़नेवाले होते हैं-आचार्य भारतभूषण

आरा : भगवान वेदव्यास की जयंती श्रीगुरु-पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् के तत्त्वावधान में पूजन-अर्चन एवं ऑनलाइन प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान शालग्राम, नर्मदेश्वर, हरिहर, श्रीहनुमानजी, भगवान वेदव्यास, आदि शंकराचार्य, स्वामी करपात्री जी, पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु-शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज समेत पूरी गुरु परम्परा का पूजन किया गया। ऑनलाइन प्रवचन करते हुए संस्थान के अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि कबीर साहेब ने गुरु को गढ़नेवाला कुम्हार और शिष्य को घड़ा बताया है।

उन्होंने कहा कि भगवान वेदव्यास भगवान श्रीमन्नारायण के सत्रहवें अवतार हैं जिन्होंने ज्ञान-विज्ञान की अनादि अजस्र धारा से जन-जन को शिक्षित और प्राणिमात्र को अनुगृहीत किया। गुरु गोविंद की करुणा की प्रत्यक्ष मूर्ति हैं जो जीवमात्र को उसके परमलक्ष्य की प्राप्ति कराते हैं। आचार्य ने कहा कि बिना गुरु के जीवन की कल्पना भी नहीं हो सकती। भगवान वेदव्यास गुरुओं के गुरु और संसार के सबसे बड़े शुभेच्छु हैं इसलिए उनकी जयंती कृतज्ञतापूर्वक गुरु-पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है।

कार्यक्रम में आरा से पं. मधेश्वरनाथ पाण्डेय, प्रो. बलिराज ठाकुर, सच्चिदानंद प्रसाद, विजया सिन्हा, राजेश तिवारी,वंशीधर राय, बक्सर से कमलेश्वर तिवारी, काशी से अंजनी तिवारी,पं.श्यामसुन्दर तिवारी, चित्रा माइन्स झारखंड से डॉ. अरुण कुमार मिश्र, दिल्ली से देश कुमार कौशिक, वेदप्रकाश गर्ग, मुम्बई से राकेश कौल गुरखा, जगदीश शास्त्री प्रभृति प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here