07 जुलाई : सारण की मुख्य खबरें

0

अपराधी के गोली से महीना घायल, परिजनों ने थाना प्रभारी को बताया आरोपी

छपराः सारण जिले के गौरा ओपी थाना प्रभावित के डी यादव को वांटेड अपराधी थाना क्षेत्र के मज बलिया गांव में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते हीं थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ उस स्थान पर पहुंचे और वांटेड अपराधियों राजेश कविचा का घेराव कर लिया। जिसके बाद अपराधी अपने आप को बचाने के लिए फायरिंग करते हुए भाग निकला। जवाबी कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित जवानों के द्वारा चलाई गई गोली एक महिला को लग गयी जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला को छपरा सदर अस्पताल लाया गया।

घायल महिला की इलाज आईसीयू में चल रहा है, घायल महिला बनियापुर थाना क्षेत्र के निरहुआ निवासी शांति देवी अपनी भतिजी के शादी में पहुंची थी। गोली लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने थाना प्रभारी पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया तथा आग लगी कर प्रदर्शन करने लगे। लेकिन फिलहाल पुलिस द्वारा महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है। वहीं जिला चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि महिला खतरे से बाहर हैं।

swatva

गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा टीका, टीकाकरण अभियान जोर-शोर पर

छपरा : जिले में कोरोना संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाने की मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण के लक्षण शुरुआती तौर पर मामूली होते हैं, लेकिन कई मामलों में देखा गया कि इसके कारण से उनकी सेहत में अचानक गिरावट आती है और इसका असर उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि गर्भवती महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित हों।

गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने की सलाह दी गई है। गाइडलाइंस में कहा, “ज्यादातर गर्भवती महिलाएं एसिम्टॉमेटिक होंगी या उन्हें हल्की बीमारी होगी, लेकिन उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ सकता है और इससे भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि वे खुद को कोविड -19 से बचाने के लिए सभी सावधानी बरतें, जिसमें कोविड के खिलाफ टीकाकरण भी शामिल है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि गर्भवती महिला को कोविड-19 के टीके लगवाने चाहिए।”

कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी :

सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने कहा कि कोविड -19 टीके सुरक्षित हैं और टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को कोविड -19 बीमारी से बचाता है। हालांकि किसी भी दवा की तरह, एक टीके के भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो आमतौर पर हल्के होते हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद, उसे हल्का बुखार हो सकता है, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द हो सकता है या 1-3 दिनों तक अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं।

शुगर, बीपी से पीड़ित महिलाओं को संक्रमण का खतरा अधिक :

सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि जो महिलाएं 35 साल से ज्यादा उम्र की हैं, जिन्हें शुगर, हाई ब्लड प्रेशर है या जिनके शरीर में खून के थक्के जमने का कोई इतिहास रहा हो. ऐसी महिलाओं को खतरा ज्यादा रहता है। अगर महिला गर्भावस्था के दौरान कोरोना संक्रमित होती है तो डिलीवरी के बाद उन्हें कोरोना का टीका लगाया जाना चाहिए।

अगर कोई गर्भवती महिला वायरस से संक्रमित हो जाती है, तो उनमें से 90 फीसदी बिना अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हो जाती हैं, जबकि कुछ में स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “लक्षण वाली गर्भवती महिलाओं में गंभीर बीमारी और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर बीमारी के मामले में अन्य सभी रोगियों की तरह, गर्भवती महिलाओं को भी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होगी। हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, 35 साल से अधिक उम्र वाली गर्भवती महिलाओं को कोविड -19 के कारण गंभीर बीमारी का अधिक खतरा होता है।

इनर व्हील सारण का दूसरा पदस्थापना समारोह होटल राजदरबार में आयोजित

सारण : इनर व्हील सारण का दूसरा पदस्थापना समारोह होटल राजदरबार में आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अथिति डिस्ट्रिक्ट 325 की pdc श्रीमती गायत्री आर्यनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव के अनुपस्तिथ रहने के कारण सचिव रिपोर्ट निवर्तमान अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने प्रस्तुत किया इनर व्हील की निवर्तमान अध्यक्ष रुपा गुप्ता ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिता राज को अध्यक्ष का पदभार सौंपा। अध्यक्ष अनिता राज ने अपने सत्र में होने वाले कार्यो की गतिविधियों के बारें में संछिप्त जानकारी दी और कहा कि मैं अपने कार्यो को बेहतर करने की कोशिश करूँगी

इस अवसर पर सोनी गुप्ता,स्मिता सोनी पांडेय,शालिनी अग्रवाल ,सुनीता राय तथा रेणु गुप्ता को नई सदस्यो की सदयस्ता शपथ दिलाई गई और इनर व्हील के परिवार में शामिल किया गया उन सभी नई सदस्यों को एक एक आयुर्वेदिक पौधा भी दिया गया। अध्यक्ष अनिता राज ने टोकन ऑफ लव IPP रूपा गुप्ता को दिया। हमारी मुख्य अतिथि pdc श्रीमती गायत्री आर्यनी का परिचय ISO शिल्पी कुमारी ने दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत संयुक्त रूप से रूपा गुप्ता और अनिता राज ने किया।कार्यक्रम के संचालन का कार्य स्मिता सोनी पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव तनु जैसवाल ने किया। इस अवसर पर इनर व्हील की चार्टर प्रेसिडेंट अनु जैस्वाल , Tresurer शिल्पी कुमारी, ISO अंजू फैशन , EDITOR अंकिता जयसवाल, संजू गोल्ड, मंजू गुप्ता, रजनी गुप्ता, रीना गुप्ता, ममता अग्रवाल, गुड्डी जैसवाल, कामिनी जैसवाल, चंद्रप्रभा आदि मौजूद थीं। इसकी जानकारी क्लब एडिटर अंकिता जयसवाल द्वारा दी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here