21 मई : नवादा की मुख्य खबरें

0

बर्चस्व को ले चली कई राउंड गोलियां, पुलिस ने खदेड़ा

नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में आपसी बर्चस्व को लेकर रात दो पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चली। समय रहते पुलिस पहुंच गई और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। दरअसल, गांव के मंदिर के समीप पइन पर पुलिया निर्माण को ले पिछले कई दिनों से गांव में तनाव बना हुआ है। कुछ दिनों पूर्व दो लोगों की बेरहमी पूर्वक पिटाई की गई थी। जिसमें एक की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि पुलिस वहां गोलीबारी की घटना से इंकार कर रही है। कहा कि घटनास्थल पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला की गोलीबारी हुई है।

घटना के दौरान पुल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष नागमणि भास्कर ने मामले की जांच पड़ताल की है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव के शिव मंदिर के पिछवाड़े दक्षिण दिशा में गुजरी पइन पर संजय सिंह तथा सुधाकर पाण्डेय द्वारा एक पुल का निर्माण करवाया गया है। मंशा थी कि पुल के जरिए वे लोग अपने खेतों तक जा सकें। इसपर कुछ लोग विरोध जता रहे थे। तर्क था कि मंदिर परिसर से किसी भी प्रकार का रास्ता देना सही नहीं होगा।

swatva

विरोध के बीच ही पुल की ढलाई भी हो गई। लेकिन तनाव बना रहा और पिछले सप्ताह शिक्षक श्रवण कुमार सहित दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसमें एक की हालत अब भी गंभीर बनी है। विम्स पावापुरी में इलाज चल रहा है। इस बीच देर रात गांव से पश्चिम दिशा स्थित पकरी गांव की ओर से कुद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाला। मामला कुछ आगे बढ़ता इसके पूर्व ही पुलिस पंहुच गई। तब जाकर गोलीबारी करने वाले भाग खड़े हुए। घटना के बावत कोई भी पक्ष प्राथमिकी दर्ज कराने आगे नहीं आ रहा है।

पहचान कास्मेटिक दुकानदार, तार जुड़ा अंतरराज्यीय लुटेरा गिराेह से, वारिसलीगंज का आरोपी सागर

नवादा : जिले की पुलिस ने नकली नोटों का सौदागर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशा अंतरराज्यीय गिरोह का है। नकली नोटों का कारोबार के साथ ही इस गिरोह का काम सड़क लूट और आभूषण दुकानों में चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देना था। गिरफ्तार बदमाश इसी जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के उत्तर बाजार वारिसलीगंज निवासी सुबोध कुमार का पुत्र सागर कुमार है। उसकी गिरफ्तारी नवादा नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा अंबेडकर मोहल्ला में ओमप्रकाश पंडित के घर से हुई है।

इस गिरोह के कई साथी यूपी का है। जिसमें कुछ औरंगाबाद व नवादा जेल में बदं है। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने उसके वारिसलीगंज स्थित घर से चार हजार रुपये का नकली नोट, 90 हजार रुपये नकद, दो बाइक, तीन जोड़ी चांदी का पायल, एक मंगलसूत्र समेत बड़ी मात्रा में आर्टफिशियल जेवर बरामद किया है।

गुरुवार 20 मई को नगर थाना में मीडिया से मुखातिब सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरोह में कुल छह सदस्य हैं। जिसमें चार सदस्य औरंगाबाद और एक नवादा जेल में पहले से बंद है। कहा कि सागर पहले से ही पलिस के रडार पर था। तकनीकी जांच में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। गुप्त सूचना मिलने पर गिरफ्तारी हुई। छापेमारी टीम का नेतृत्व स्वयं एसडीपीओ कर रहे थे। जबकि इस टीम में सर्किल इंस्पेक्टर नवादा नेयाज अहमद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान, नगर थानाध्यक्ष नरोत्तम, एसआइ मुकेश कुमार शामिल थे।

मेरठ का रहने वाला चार अपराधी औरंगाबाद में जेल में है बंद :

– एसडीपीओ ने बताया कि इस गिरोह का चार अपराधी उत्तर प्रदेश के मेरठ के किथैर थाना क्षेत्र के ललियान गांव निवासी मो. इलियास का पुत्र मो. वारिस, किथैर गांव निवासी मो. निसार का पुत्र मो. अनिस, मो. रियाजुल का पुत्र मो. नासिर और मो. सफीक का पुत्र मो. तारिक औरंगाद जेल में बंद है। 2 फरवरी 21 को औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से चीनी लूट की घटना में चारों की गिरफ्तारी हुई थी। नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चीनी की बोरी बरामद हुई थी। जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी गणपत साव का पुत्र विक्की नवादा जेल में बंद है। सभी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

लूट व चोरी की घटनाओं में स्वीकार की संलिप्तता :

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, गया, पटना में सड़क लूट और चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। कई कांडों में संलिप्तता स्वीकारी भी है। मुख्य रूप से मेरठ के चारों अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देते थे। सागर लूट के सामान को ठिकाने लगाता था। वारिसलीगंज में इसकी कास्मेटिक की दुकान है। एसडीपीओ के अनुसार जिले के मुफस्सिल और धमौल थाना क्षेत्र में जेवर की दुकानों में चोरी की घटनाओं में इस गिरोह की संलिप्तता रही है।

इसके अलावा पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से ट्रांसपोर्ट सामान लूट, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट से जुड़ी घटना, नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के ट्रक से 725 कार्टन सोया तेल की लूट, औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से ट्रक से 500 बोरा चीनी की लूट, नालंदा जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र से ट्रक से परचून के सामान की लूट की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गया के डोभी में लूटी गई थी बरामद आर्टफिशियल जेवर :

एसडीपीओ ने बताया कि सागर के घर से बरामद आर्टफिशियल जेवर को पिछले साल दिसंबर महीने में गया जिले के डोभी से लूटा गया था। डोभी में खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर अपराधी गिरोह ने पूरा सामान गायब कर दिया था। हालांकि इस मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई थी। जिसके कारण यह पता नहीं चल सका है कि यह सामान किसका था। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

राजद व्यवसायी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने कराया सेनिटाइज

नवादा : जिला राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह अकबरपुर प्रखंड बलिया बुजुर्ग पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार बॉवी एवं उनके सहयोगियों के द्वारा अकबरपुर बाजार एवं अगल-बगल गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में एक एक घर मुहल्ला व टोला को संपूर्ण रुप से सेनीटाइज किया गया।

इसके साथ ही सभी को समझाया गया कि कोरोनावायरस अभी समाप्त नहीं हुआ है। सतर्क रहें सामाजिक दूरी बना कर रहे। मेरा मास्क, मेरा कवच हमेशा नाक के ऊपर लगा कर रखें साथ ही साथ काढ़ा का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर पिएं। अति आवश्यक कार्य रहे तभी घर से बाहर निकले। अभियान में मनोज कुमार, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मन्नू, मोहम्मद पप्पू, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद मुख्तार ,मोहम्मद तालिब ,विनोद कुमार सौरभ कुमार इत्यादि शामिल रहे।

बाइक दुर्घटना में जख्मी दो की हालत गंभीर, नवादा रेफर

नवादा : जिले के वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ के धेवधा पेट्रोल पम्प के समीप शुक्रवार की सुबह भयंकर बाइक दुर्घटना हुई। बाइक पर बैठा दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसे चिन्ताजनक स्थिति में नवादा रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि कौआकोल थानान्तर्गत मननियातरी निवासी बिनोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव तथा बिनोद यादव के पुत्र बच्चू यादव दोनों युवक वारिसलीगंज से पकरीबरावां की ओर आ रहा था। इसी दौरान धेवधा पेट्रोल पम्प के समीप बाइक का संतुलन खो दिया और बाइक सीधे शीशम के विशाल पेड़ से टक्करा कर गड्ढे में जा गिरा। जिसके कारण दोनों ग्सम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक पंहुच मामले की जानकारी लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष नागमणि भाष्कर ने बताया कि घटना की जानकारी घायल के परिजन को दे दी गई है।

मानवता का परिचय दिया पप्पू सिंह ने :-

दोनों युवकों को गड्ढे में गिरे तो किसी ने अपनी हिम्मत नही दिखाई। इसी दौरान धेवधा गावँ निवासी पप्पू सिंह पकरीबरावां बाजार से जरूरी सामान खरीदकर टेम्पो से जा रहे थे। उनकी नजर उक्त घायल लोगों पर पड़ा तो वे वाहन से उतरकर घायल का हाल लिया। तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस और प्रेस को देते हुए उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी परन्तु कोई तैयार नही हुआ बाबजूद उन्होंने हार नही माना।

तुरन्त एक झरझरी को अपने रिस्क पर रुकवाकर उसे अस्पताल पंहुचाया। जंहा डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये नवादा रेफर कर दिया। तबतक वह समाजसेवी रुका रहा जबतक उसे एम्बुलेंस पर चढ़ा नही दिया। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों की कमी कारण उसे काफी देर तक उसे वाहन पर ही रखा रहा। अंततः वंहा भी अपने कंधों व हाथों का सहारा देकर इमरजेंसी वार्ड से एम्बुलेंस तक चढ़ाया।

मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी के निधन पर शोक

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड के ग्राम पंचायत सांढ मनझगावा की निर्वाचित मुखिया पार्वती देवी के पति सह प्रतिनिधि अरुण कुमार लाल का निधन शुक्रवार की सुबह सांढ गांव में हो गया। वे पिछले तीन माह से गंभीर बीमारी को लेकर इलाजरत थे। इनके निधन से पंचायत समेत प्रखंड वासियों में दुख का लहर देखा जा रहा है।

इनके निधन पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष राम लखन प्रसाद यादव धारों सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अली राजा अंसारी, समेत सभी पन्द्रह मुखिया एवम् मुखिया प्रतिनिधियों वरुण कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, विशुंदेव राम, उमेश राजवंशी, बाल्मीकि राजवंशी, सुबोध कुमार शर्मा के साथ कांग्रेस युवा नेता राजू यादव, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष मीणा यादव अनिल यादव, सामजसेवी पंकज सिंह, उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा,विडिओ राजेश कुमार दिनकर सी ओ गुलाम सरवर, चिकित्सा प्रभारी डॉ अजय कुमार चौधरी, सिंदूरिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष लखन लाल बॉस, भोंदुं कुमार लाल,प्रखंड लोजपा युवा अध्यक्ष गणेश कुमार लाल, मीडिया प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ सक्सेना जी, रामजी प्रसाद, सांढ पैक्स अध्यक्ष ललन चौधरी, पूर्व प्रमुख सिया देवी, प्रमुख प्रिती कुमारी, उमेश चौहान, समेत सैकड़ों लोग ने शोक व्यक्त किया है।

प्रखंड स्तर पर इनके निधन से अपूरणीय क्षति हुआ है। वर्ष 06 से 011 तक एवम् वर्ष 015 से अपनी पत्नी को मुखिया जनता के सहयोग से बनाकर खुद प्रतिनिधित्व कर रहे थे। सांढ पंचायत के हर गांव टोले कस्वे में उन्होंने विकास योजना चला रखा था।

दो मोटरसाईकल पुलिस ने किया बरामद

नवादा : शराब माफियाओं के विरूद्ध सिरदला पुलिस ने जमकर कर सर्च अभियान चलाया । इस दौरान थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित बांधी पंचायत की चपरी गांव से लावारिस स्थिति में दो होंडा साइन बाइक नंबर बी आर 01डी पी/5857 एवम् बी आर 27एल/4601 को बरामद कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आशंका जताया जा रहा है कि दोनों वाईक से चपरी जंगल में निर्मित अवैध महुआ शराब को लोड कर विभिन्न स्थानों पर तस्करी करता होगा।

वैसे बता दे कि इन दिनों चपरी जंगल में अवैध महुआ शराब की भट्ठी बेरोकटोक संचालित है। जंगल में फुलवरिया जलाशय से गुजरे नहर के पार भट्ठी संचालित होने एवम् जंगल में रास्ता नहीं होने व स्थानीय सहयोग नहीं मिलने से सिरदला पुलिस प्रशासन जंगल संचालित में भट्ठी को ध्वस्त करने में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चपरी जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब कि भट्ठी को ध्वस्त किया जाएगा।

समाज सेवी ने बचाया दुर्घटना में घायल महिला कि जान

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड के बांधी पंचायत केवाल टोला सुदाम नगर निवासी बच्चू भुइयां की पत्नी मंजू देवी की जान समाज सेवी सुरेन्द्र राजवंशी की तत्परता से बचाया गया।

बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल महिला नेशनल हाईवे 31 से होकर हजारीबाग अपने बेटी के घर जा रही थी। इस दौरान दीबौर घाटी में वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना में घायल महिला को समाज सेवी सुरेन्द्र राजवंशी दीबौर निवासी ने घायल महिला को कोडरमा अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने बताया कि सही समय पर घायल अस्पताल आ गई। इससे खून ज्यादा नहीं गिर सकी और महिला का जान बचा लिया गया। केवाल निवासी दर्जनों लोगो ने सुरेन्द्र जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विडिओ ने पंचायत सरकार भवन का किया भौतिक सत्यापन

नवादा : शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर सिरदला प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार दिनकर ने प्रखंड के खटांगी, चौकियां, उपर डीह, एवम् बांधी पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया।

इस दौरान चौकियां पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से चलने के कारण कार्य अधूरा पाया गया । कार्य योजना का भौतिक सत्यापन के बाद भवन विभाग नवादा के जेई मो तस्वीर आलम के द्वारा निर्गत मापी पुस्तिका की जांच के बाद अभिकर्त्ता को राशि का भुगतान कराया जाएगा।

विडिओ ने बताया कि निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की भौतिक सत्यापन के दौरान बी पी आर ओ अमरदीप कुमार चौधरी, मुखिया राम लखन यादव, सुरेन्द्र मांझी, कमला देवी, समाज देवी बिनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here