07 अप्रैल : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

किशोरी को अगवा कर पटना में बेचा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत एक गांव की किशोरी को गाँव की ही दो महिलायों ने मौसी के घर ले जाने की बात कह पटना के एक शख्स को बेच दिया तथा उससे जबरदस्ती शादी भी करवा दी| मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये किशोरी को बरामद कर लिया तथा दोनों महिलाओं समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया। इनमें पटना के राघोपुर दियारे के भोलू यादव, दिव्यांती देवी और मीना देवी शामिल हैं। मीना देवी और दिव्यांती देवी रिश्ते में बहन बतायी जा रही है। भोलू यादव और दिव्यांती देवी पटना के बक्शी नगर में रहती है।

भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि किशोरी को पटना से बरामद कर लिया गया। आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले बहला-फुसला कर किशोरी को अगवा करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद दोनों की निशानदेशी पर शादी करने वाले भोलू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

swatva

अबतक की जांच में शादी कराने के लिये ही किशोरी को अगवा किये जाने की बात आयी है। इस एवज में दोनों महिलाओं को कुछ पैसे भी मिले हैं। लेकिन कितनी राशि दी गयी है। यह क्लीयर नहीं हो सका है। दूसरी तरफ किशोरी ने शादी करने वाले शख्स पर गलत काम करने का आरोप लगाया है। उस आधार पर किशोरी की आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी तथा किशोरी का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है।

मौसी के घर ले जाने की बात कह दोनों बहनों ने किशोरी को अगवा कर लिया। उसके बाद दोनों उसे पटना ले गयी। वहां मंदिर में किशोरी की भोलू यादव से शादी करा दी गयी। किशोरी के नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी। उसमें किशोरी को अगवा कर लिये जाने का आरोप लगाया गया। उसके बाद एसआई सर्वजीत शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी कहानी बतायी। उसके बाद दिव्यांती देवी व भोलू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

किशोरी के पिता ने दोनों महिलाओं पर बेटी को अगवा करने के बाद जबरन शादी कराने का आरोप भी लगाया है। कहा कि मौसी के घर ले जाने के बहाने उसकी बेटी को अगवा किया गया। उसके बाद पटना ले जाकर बेच दिया गया। घर लौटने के बाद उसकी बेटी ने बताया कि कमरे में बंद कर उसकी शादी करायी गयी। उसके बाद शादी करने वाले ने उसके साथ गलत काम भी किया। कहा कि उसकी कोई महिला रिश्तेदार पटना नहीं रहती है।

बेटी की शादी से पहले ही किसान पिता का उठा अर्थी

आरा : बशहर के टाउन थानान्तर्गत गौसगंज एबीसी स्कूल के समीप आम के बगीचे से मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बेटी की डोली उठने के पहले पिता का अर्थी उठ जाने से पीड़ित परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने इस घटना में पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे देने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी मधुसूदन साह का 35 वर्षीय पुत्र धनजीत साह बभनगांवा बधार के खेत मे लगे गेहूं का फसल काटकर पगडंडियों पर रख अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पगडंडी पर 11 हज़ार वोल्ट के गिरे बिजली की तार के चपेट में आने से जख्मी हो गया। जिससे परिजनों ने आनन फानन में वाहन द्वारा कोइलवर स्थित पीएचसी लाया जा रहा था। इस दौरान मृतक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । ग्रामीणों ने बताया कि अगले मई माह में बड़ी बेटी की शादी होनी थी। जिसकी तैयारी में किसान लगा हुआ था ।

आरा में अज्ञात युवक का शव बरामद

आरा : शहर के टाउन थानान्तर्गत गौसगंज एबीसी स्कूल के समीप आम के बगीचे से मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार भी बरामद की है।

बता दें कि उक्त कार दो दिन पहले चोरी हुई थी। जिसकी नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा बनायी गयी मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अगलगी के दौरान 60 बीघा गेहूं की फसल जली

आरा : बड़हरा थानान्तर्गत विशुनपुर व बिंदगावा गांव के बधार में मंगलवार की देर शाम अचानक लगी आग से लगभग 60 बीघे मे लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी| किसानों एवं दमकलकर्मियों के अथक प्रयास से आग को बुझाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सिगरेट जलाने के क्रम में फेंकी गई सलाई की तिल्ली से लगी आग ने दर्जनो किसान के परिवार का निवाला छीन लिया।

सीओ राम बचन राम ने बताया कि खेत मे लगी इस आगलगी की घटना को जांच करने के बाद पीड़ित किसानों को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली मुवावजे की राशि केभीषण अगलगी के दौरान 60 बीघा गेहूं का फसल जला लिए वरीय संबंधित अधिकारियों के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर चालक द्वारा सिगरेट सुलगाने के बाद जलती माचिस का तिल्ली खेत मे लगे पक्के गेहूं के फसल में फेंक दिया गया। जिसकी चिंगारी से फसल जलकर राख हो गयी।

इस आगलगी के घटना में पीड़ित विशुनपुर व बिंदगावा के किसान रमेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, नन्दलाल पाण्डेय, प्रदुम्न पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, कृष्णा सिंह, मंजीत सिंह, बिनोद साह, सभा महतो, गजेंद्र सिंह, रामावतार सिंह व लालबिहारी सिंह शामिल है।

ब्रह्मचर्य में है अप्रतिम शक्ति : आचार्य भारतभूषण

आरा : जगदेव नगर चन्द्रमा मार्केट के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के आज तीसरे दिन प्रवचन करते हुए भागवताचार्य डॉ. भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि भगवान ने पहला अवतार सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्कुमार के रूप में लेकर जगत को ब्रह्मचर्य की शिक्षा दी। आचार्य ने कहा कि ब्रह्मचर्य जीवन का पहला आश्रम एवं पहला व्रत है। ब्रह्मचर्य से ही ब्रह्मविद्या की प्राप्ति होती है। ब्रह्मचर्य की शक्ति अप्रतिम है।

ब्रह्मचारी असम्भव को सम्भव कर देता है। कौत्स के कारण कुबेर ने राजा रघु के कोष को भर दिया था। श्रृंगी ऋषि ने यज्ञ कराकर भगवान राम को प्रकट करा दिया था तथा श्री हनुमान जी ने रावण के सामने ही उसकी लंका जला डाली थी। नवदुर्गाओं में दूसरी देवी का नाम ब्रह्मचारिणी है।

आचार्य ने कहा कि आज समाज और सरकार की दिशाहीनता के कारण छोटे बच्चों को विद्यालयों में अंडे खिलाये जा रहे हैं और अश्लील मनोरंजन तथा मादक पदार्थों का आदी बनाया जा रहा है। उन्होंने बचपन से ही शुद्ध शाकाहारी सदाचारी सात्विक जीवन एवं सत्साहित्य के अध्ययन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगवान के अवतार का पहला उद्देश्य प्राणियों को शिक्षित करने का है।

सनकादि आचार्यगण पूर्वजों के पूर्वज होने के बावजूद पाँच वर्ष की आयु में ही बने रहते हैं। काल के योग से बुढ़ापा उन्हें बाधित नहीं करती है। भावी पीढ़ी को ब्रह्मचर्य की महिमा से परिचित कराने और स्वस्थ-स्वावलम्बी-शतायु बनाने के लिए उन्होंने शास्त्र की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। शराब को महापाप बताते हुए समाज को इसे रोकने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

आचार्य ने नवादा जिले में शराब से हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। इस अवसर पर पं. संजय द्विवेदी ने पूजन व मूल पाठ तथा त्रिलोकी नाथ सिंह, मधेश्वर नाथ पाण्डेय, ब्रजकिशोर पाण्डेय ने रामायण पर प्रवचन किया। आयोजन समिति के संयोजक बृजबिहारी सिंह, इंजीनियर जीतू सिंह, प्रयाग सिंह, पारस सिंह, रामानन्द सिंह लालझारी देवी, मीना पाण्डेय, शोभा सिंह, वेदवन्ती देवी, अभिमन्यु सिंह सहित तमाम मुहल्लेवासियों ने भागवत जी का पूजन-अर्चन, अतिथियों का स्वागत और प्रसाद वितरण किया। कथा 7 अप्रैल तक चलेगी। तमाम मुहल्लों और गाँवों से सत्संग करने व कथा सुनने श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here