प्रेमी युगल थाने में पहुंच शादी में सुरक्षा देने की लगाई गुहार

0

नवादा : जिले के हिसुआ थाने में अहले सुबह एक प्रेमी युगल ने थाने में पहुंच अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मौके पर लड़की पक्ष के परिजन भी मौजूद थे।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के दोना गांव का लड़का और ओडो गांव की रहने वाली लड़की, दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। बताया जाता है कि दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़की के परिवार वालों को भी पहले से थी।

शादी के दौरान सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचे थाने जानकारी के अनुसार, लड़के कई दिनों से लड़की के घर पर ही रह गए थे। लड़की वाले शादी का दिन तारीख तक ठीक करने लगे थे। लेकिन लड़की के एक रिश्तेदार छोटन मांझी को यह बात नागवार गुजरी। छोटन मांझी ने नशे में लड़के को देख गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। और कहा कि किसी भी कीमत पर शादी नहीं होगी।

swatva

इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी हुई।जिसके बाद सभी हिसुआ थाना पहुंचे और शादी के समय सुरक्षा का इंतेजाम रखने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष राजीव पटेल ने प्रेमी युगल को लड़की के माता-पिता को समझाते हुए गांव में ही कुछ लोगों की मौजूदगी में शादी करने की सलाह दी।थानाध्यक्ष ने उन्हें मारपीट करने वाले के खिलाफ कारवाई का भरोसा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here