दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी जागृति

0

नवादा : जिले में लगातार महिलाओं पर अत्याचार का मामला दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। दहेज लोभी ससुराल वाले दहेज की खातिर घटना को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही घटना नवादा से आया है जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला साक्ष्य को नष्ट कर दिया गया।

मृतका के पिता ने बताया कि हम अपनी बेटी जागृति की शादी वर्ष 2016 में नवादा शहर के 3 नम्बर बस स्टैंड निवासी अर्जुन साव का बेटा सनिश कुमार के साथ किया था और ससुराल वाले उसे पर्याप्त दहेज और कार नहीं दिए जाने के लिये कथित रूप से परेशान कर रहे थे। जिसको लेकर कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से समझौता किया गया था।

swatva

परिजनों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से मेरी बेटी को मौत के घाट उतार दिया और शव का बिना हमलोग को कोई जानकारी दिए दाह संस्कार कर दिया। मृतका के पिता नारदीगंज निवासी दिलीप साव ने नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी है। परिजनों का आरोप है की दहेज को लेकर ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहा था। आखिरकार मौत की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here