15 अप्रैल : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

युवक की गंगा में डूबने से मौत

आरा : भोजपुर जिला के सिन्हा ओपी क्षेत्र के महुली घाट के समीप बुधवार की शाम गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने शव को नदी से बरामद किया| उसके बाद परिजन शव लेकर चले गये। वहीं पुलिस शव खोजने के बदले काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। मृतक आरा शहर के मझौंवा गांव निवासी धननंजय सिंह है। वह गांव में ही पशुपालन करते था।

मझौंवा निवासी एक बुजुर्ग शिवदर्शन सिंह का देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार महुली स्थित गंगा नदी घाट पर कराया जा रहा था। दाह संस्कार में भाग लेने धनंजय सिंह भी महुली गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से गंगा में गिर गया और डूब गया। काफी देर बाद खवासपुर इलाके से शव बरामद किया गया।

swatva

घर में घुस नाबालिग से दुष्कर्म

आरा : भोजपुर मे अगिआव थानान्तर्गत एक घर में घुस गांव के युवक ने अकेली एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया| इसे लेकर किशोरी ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच कराने के बाद बयान दर्ज कराने और मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता कटनी करने गये थे। वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही युवक दीवार फांद घर में किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया।

किशोरी के शोर मचाने पर धमकी देते भाग निकला। माता-पिता के घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन किशोरी को लेकर आरा महिला थाना पहुंचे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की धरपकड़ मे जुट गयी है।

पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत एक पुलिस कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

आरा : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के मनिछपरा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड -19 के आरटीपीसीआर जांच के दौरान 20 व एंटीजेन किट से जांच के दौरान दो कोरोना पॉजिटिव मिले। इस दौरान बुधवार को जांच मे कुल 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

बता दे कि विगत 8 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पांच कर्मी और एक बड़हरा थाना के पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में लाला के टोला गांव मे एक ,पैगा में एक लौहर मे एक ,लौहर फरना में दो ,मटुकपुर में एक, पड़रिया में दो, नवका बैजू टोला में एक के साथ एंटीजेन जांच में दो स्वास्थ्य कर्मी एवं दो लोग बाहर के कोरोना पॉजिटिव मिले है। प्रखण्ड में एक साथ 22 लोगो के कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगो मे हड़कंप मच गया।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here