दोहरे हत्याकांड से दहला गोविन्दपुर, शौच गये अधेड़ को गोली मार हत्या

0

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर प्रखंड में दो दिनों के अंदर दोहरी हत्या की घटना से लोग सकते में हैं। घटना माधोपुर गांव की है जहां अहले सुबह शौच गये अधेड़ की गोली मार हत्या कर दी गयी। शव अशोक यादव के ईंट भट्ठा के पास पाया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविन्दपुर- अकबरपुर पथ को जाम कर बवाल काटा। मौके पर पहुंचे रजौली एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय व अकबरपुर थानाध्यक्ष ने स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि पति रामा उर्फ माना राम सुबह घर से शौच के लिए अशोक यादव के भट्ठा की ओर गये। इस क्रम में ग्रामीणों ने भट्ठा के पास गिरे होने की सूचना दी। पहुंचने पर देखा कि उनकी गर्दन में गोली लगने से मौत हो गयी। इसके दो वर्ष पूर्व पुत्र कमलेश राजवंशी की हत्या अपने ही बगल के डोमी राम के द्वारा कर दी गयी थी।

swatva

मृतक ईंट भट्ठा पर मजदूर भेजने का कार्य करता था। अपने पीछे चार पुत्री व पांच पौत्री छोङ गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसडीपीओ ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतका की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है।

बता दें इसके पूर्व गुरूवार की सुबह बकसोती के पास युवक की गला रेत हत्या कर शव को संकरी नदी में फेंक दिया गया था। उक्त मामले में आरोपी दुलार यादव के घर छापामारी में शस्त्र व कारतूस के साथ हत्या में प्रयुक्त तलवार के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here