पेट्रोल पंप कर्मी की गला काटकर हत्या, सड़क जाम, दो हिरासत में

0

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविंदपुर थाना इलाके में बड़ी घटना हुई है। वहां एक युवक की गला काटकर जघन्य हत्या कर दी गई है। मृतक अजय यादव 30 वर्ष इसी थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के स्व. कृष्णा यादव का पुत्र था। युवक के पिता की हत्या भी करीब 3 वर्ष पूर्व की गई थी। घटना से क्षुब्ध लोगों ने बरेब-बकसोती गोविंदपुर सड़क को जाम कर दिया है।

उग्र भीड़ द्वारा इस दौरान एक संदिग्ध युवक बकसोती के अरविंद यादव की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से लोग काफी गुस्से में हैं। बताया जाता है कि मृतक युवक लाखपत बिगहा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। बुधवार की शाम 4 बजे तक वह पंप पर ही था। उसके बाद से वह गायब था। गुरुवार को उसका शव सकरी नदी के किनारे मिला।

swatva

शव अवनैया पहाड़ी के पास डाक बाबा के पीछे पड़ा था। हत्यारों द्वारा धारदार हथियार से सर व धड़ को अलग कर दिया गया था। घटना से आक्रोशित लोग सड़क जाम कर रखे हैं। इस मामले में दो संदिग्ध पुलिस की कस्टडी में हैं। बकसोती के अरविंद यादव को ग्रामीणों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वह घटनास्थल पर पहुंचा था।

ग्रामीणों ने हत्या में उसकी संलिप्तता मानते हुए जमकर पीट दिया। वह बुरी तरह से जख्मी हुआ है। उसे पुलिस अपनी कस्टडी में ली है। इस मामले में एक और आरोपी काेलजा गांव के प्रवेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here