05 मार्च : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

बड़हरा में हर्ष फायरिंग के दौरान छात्रा जख्मी

आरा : बडहरा थानान्तर्गत शालिग्राम सिंह के टोला गांव में गुरुवार की देर रात्रि एक बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों उसे आरा सदर अस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति में उसे पटना रेफर कर दिया| बड़हरा थानाध्यक्ष ने बताया कि शालिग्राम सिंह के टोला गांव निवासी धनजी यादव की 21 वर्षीया पुत्री उमा भारती है जो बीए पार्ट वन की छात्रा है।

उन्होंने बताया कि जख्मी के पट्टीदार में राधेश्याम यादव की दो वर्षीया पोती का जन्मदिन था। जिसमें डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे। डीजे पर डांस देखने उमा भारती भी गई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से छात्रा जख्मी हो गई।

swatva

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जूट गई हैं। डॉ. टीएन राज ने बताया कि घायल युवती को दायें पैर में दो जगहों पर गोली लगी है। एक गोली उसके घुटने के ऊपरी भाग में लगी है, जो निकल गई है। दूसरी गोली उसके घुटने के नीचे लगी हुई है, जो गहराई में होने के कारण फंसी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बड़हरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

झड़प के दौरान गोली लगने से खलासी की मौत के बाद बवाल

आरा : भोजपुर और छपरा जिले की सीमा पर रायपुर बिंदगांवा के पास गुरुवार की देर शाम पुलिस और ग्रामीणों में झड़प में हुयी फायरिंग में ट्रक के एक खलासी की मौत हो गयी। मृतक छपरा जिले के अमनौर थाना के बिशुनपुर प्रताप गांव निवासी श्यामनाथ राम का 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार है। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और करीब दर्जन भर ट्रक के शीशे फोड़ दिए। एक ट्रक पर लदे दर्जनों घरेलू गैस सिलेंडर भी लूट लिय गया।

आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे सिरे से खारिज रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। वही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने बताया कि आरा-छपरा फोरलेन पर बालू लदे ट्रकों का जाम लगा था।

जब पुलिस जाम हटाने गई, तो ग्रामीण पुलिस से उलझ पड़े और हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने फोरलेन पर लगे दर्जनों ट्रकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जाम में फंसे एक घरेलू सिलेंडर से लदे ट्रक में लूटपाट कर दर्जनों घरेलू सिलेंडर को गायब कर दिया गया। घटना के बाद दोनों जिलों की पुलिस मौके पहुंच ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी है।

दो बहनों को गोली मारे जाने पर एसपी ने कहा कि कोई दुश्मनी की बात नहीं

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के रौजा मोहल्ले में बहूभोज के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली चलने से दो मौसेरी बहन जख्मी हुयी थी| परिजन द्वारा रास्ते में गोली मारे जाने बताना गलत है| ये बाते भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने कही| इतना ही नही| दोनों बहने बंदूक से निकली एक ही गोली से जख्मी हुयी थी। उन्होंने बताया कि रिसेप्शन में एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गयी।

इस दौरान एक ही गोली दोनों बहनों के हाथ में लग गया। जख्मी उत्तर प्रदेश के बनारस थाना क्षेत्र के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीय पुत्री शमा परवीन और उसकी मौसेरी बहन बक्सर जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी सनाउल्लाह की 16 वर्षीय पुत्र अलीशा नाज है. दोनों जख्मी खतरे से बाहर हैं। हथियार के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी की जा रही है। जिले में देर रात दो युवतियों को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है.

भोजपुर पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने अपराधियों द्वारा गोली मारने के आरोप को गलत करार देते हुए बताया कि घर में ही दोनों युवतियों को गोली लगी है. गोली अवैध हथियार से हुई फायरिंग से लगी है। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बुधवार की रात में बहूभोज था। उसमें एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गयी जो दो किशोरियों को लग गयी। पूर्व से दुश्मनी या कोई अन्य बात सामने नहीं आयी है। इस मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर घटना पूरी जानकारी ली जा रही है।

हर्ष फायरिंग और तमंचे पर डिस्को के दौरान बुधवार की रात दो बहनों को गोली लगने की कहानी फिल्मी हो गयी है। इस कहानी में सस्पेंस के साथ रोमांच भी है। सदर अस्पताल में मीडिया कर्मियों के सामने जख्मी बहनों का मामा बोला कि उसे रास्ते में गोली मारी गई है। जबकि पुलिस इस कहानी को झूठी बता रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जख्मी बहनों में एक यूपी तथा दूसरी बक्सर जिले की निवासी है।

हालांकि सदर अस्पताल के पंजीयन रजिस्टर में एक ने अपना पता रौजा मोहल्ला तथा दूसरे में खेताड़ी मोहल्ला लिखवाया है। भोजपुर में दो बहनों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजन मनगढ़ंत कहानी बना पुलिस को गुमराह कर रहे थे| दोनों बहनों को घर में ही गोली लगी थी.

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here