22 फरवरी : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

पूजा समितियों और चौकीदार पर गाज, थानाध्यक्ष से भी शोकॉज

आरा : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थानान्तर्गत बैरही गांव उपद्रव कांड में लापरवाही के मामले में थानाध्यक्ष से शोकॉज किया गया है। स्थानीय चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। बिना लाइसेंस के प्रतिमा स्थापित करने और विसर्जन के मामले में पूजा समितियों पर केस किया गया है। दूसरी ओर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर युवक को गोली मारे जाने में भी पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वह बैरही गांव का मोनू कुमार है। उस पर युवक को गोली मारने का आरोप है।

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बिना लाइसेंस मूर्ति स्थापित करने में दोनों पूजा समितियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने में स्थानीय चौकीदार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं जगदीशपुर एसडीओ द्वारा थानेदार से भी इस मामले में शोकॉज किया गया है। उन पर भी विधि-व्यवस्था के प्रति लापरवाही व वरीय अफसरों के आदेश का अवहेलना का आरोप लगा है।

swatva

बता दें कि शनिवार की दोपहर बैरहीं गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी थी। तब विकास कुमार नामक युवक को गोली मार दी गयी थी। उसके बाथ जमकर बवाल मचा था। चार वाहनों, डीजे और जेनरेटर को फूंक दिया गया था। एक पिकअप वैन भी क्षतिग्रस्त कर दी गयी थी।

बैरही गांव में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर युवक को गोली मारे जाने के मामले में ज़ख़्मी युवक की माँ सीतामनी देवी के बयान पर गाँव के जनार्दन सिंह के पुत्र मोनू कुमार, और सनी कुमार सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। कहा गया है कि विवाद के दौरान सन्नी कुमार ने हवाई फायरिंग की थी जबकि मोनू कुमार ने गोली मार दी थी। घटना के बाद इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शंभू भगत ने छापेमारी कर मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, गांव में पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान कैम्प कर रहे हैं।

बिना लाइसेंस मुर्ति स्थापित करने में थाना इंचार्ज के बयान पर दोनों पूजा समितियों के पांच सदस्यों के खिलाफ केस किया गया है। उसमें बिना लाईसेंस मूति स्थापित करने, विर्सजन में डीजे तेज साउड में गाना बजाना, नियमों का पालन नहीं करना और माहौल बिगड़ने सहित कई आरोप लगाये गये हैं। पुलिस अब आरोपित को गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि बैरही गांव में प्रशासन द्वारा मूर्ति स्थापित करने का लाइसेंस नहीं दिया गया था। इसके बावजूद प्रतिमा रखी गयी। प्रशासन के आदेश के विपरीत 20 फरवरी को मूर्ति विसर्जन की गयी। तेज आवाज में डीजे भी बजाये गये। इन सबके बावजूद पुलिस को इनकी भनक नहीं लग सकी। वह भी तब जब स्थानीय चौकीदार भी उसी गांव का है। लोग कहते हैं कि चौकीदार के मोहल्ले के बगल में ही यह सब हुआ। फिर भी चौकीदार द्वारा थाने को सूचना नहीं दी गयी। वहीं थाने द्वारा भी गांव में गश्त नहीं लगायी जा सकी। उसका नतीजा आज सामने है।

किन्नर बनकर पैसा मांग रहा था युवक, असली किन्नरों ने की पिटाई

आरा : भोजपुर जिले में नकली किन्नर बनकर लोगों से पैसे मांगते एक युवक को असली किन्नरों ने जम कर पिटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया| भोजपुर जिले के कोइलवर थाना इलाके के कोइलवर-बाबुरा मुख्य मार्ग पर नकली किन्नर एक युवक बनकर कुछ दिनों से ट्रक वालों से पैसे की वसूली कर रहा था|

इस मामले की सूचना किसी ने असली किन्नर समूह को दे दी. मौके पर पहुंचे किन्नरों ने उस युवक को बेरहमी से पीटा और उसके शरीर से कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न कर दिया। किन्नर समूह आरोपी युवक को पीटते हुए कोइलवर थाने लेकर पहुंचा. किन्नरों की मुखिया तारा रानी ने इस पूरे घटनाक्रम को कोइलवर थानाध्यक्ष के सामने रखा और बताया कि आखिरकार किस तरह आरोपी युवक उनके नाम पर पैसे की वसूली करता था।

बताया जा रहा है कि कोइलवर-बबुरा पथ पर एक युवक कई दिनों से किन्नर बनकर गाडी वालों से वसूली करता था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने किन्नर समूह को दी थी। जिसके बाद किन्नरों ने उसे समझाया भी था। तब इसे सिर्फ हिदायत देकर उन्होंने छोड़ दिया था लेकिन आरोपी युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आया और इसने अपना धंधा चालू रखा.

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here