19 दिसंबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

नाबालिग युवती के साथ आठ युवकों ने किया बलात्कार

आरा : भोजपुर में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने जाने का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों के खिलाफ जब पीड़ित लड़की अपना दर्द बताने लगी तो पुलिस वालों ने कहा कि चुप हो जाओ नहीं तो तुम्हारी शादी विवाह में अड़चन पैदा हो जाएंगे। जो हुआ सो हुआ भूल जाओ, वही पीड़ित युवती के गांव में अगिआंव थाना और पिरो थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों का साफ कहना है कि आठों आरोपियों पर एफआईआर जल्द से जल्द दर्ज हो और पुलिस कार्रवाई करें नहीं तो हम लोग आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे। वह इस मामले में जन अधिकार पार्टी के भोजपुर जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना निंदनीय है इस पर जल्द से जल्द पुलिस को संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने चाहिए नहीं तो हम लोग आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

swatva

बड़हरा में राजस्व कर्मचारी व कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन बंद

आरा : बडहरा प्रखंड में दाखिल खारिज, जमाबंदी, अपडेशन व लगान वसूली मामले में लापरवाही बरतने वाले छ: राजस्व कर्मचारी और कार्य में सुस्ती दिखाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर से अंचलाधिकारी बड़हरा रामबचन राम ने स्पष्टीकरण किया है। जानकारी के अनुसार कार्य में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह, रंजीत सिंह, उद्धव मिश्रा, विजय पंडित, सोनू शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी व कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुश पांडेय से अंचलाधिकारी रामबचन राम ने स्पष्टीकरण की मांग की है। वही अंचलाधिकारी ने स्पष्टीकरण का जवाब 24 घंटे के अंदर मांगा है।

अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए अगले आदेश तक वेतन भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। राजस्व कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर स्पष्टीकरण व वेतन बंद की कार्रवाई होने के बाद अन्य कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी रामबचन राम ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले छ: राजस्व कर्मचारी व एक कंप्यूटर ऑपरेटर से शोकॉज किया गया है। कार्य में तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

आरा : भोजपुर के उदवंतनगर थानान्तर्गत जैतपुर गांव में शनिवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक जैतपुर गांव निवासी नंदजी यादव का 14 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार है। वह आठवीं कक्षा का छात्र था।

मृतक के परिजन ने बताया कि घर में लगे मोटर की तार में लाइन नही आ रहा था, जिसे ठीक करने के लिए वह घर के बाहर ट्रांसफार्मर के पास चला गया। जब वह तार ठीक कर था, तभी हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर उदवंतनगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां सरस्वती देवी, तीन भाई अनिल, श्रीभगवान, अमरजीत एवं एक बहन राधिका है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

हादसे में बक्सर के मजदूर की मौत

आरा : भोजपुर जिला के जगदीशपुर थानान्तर्गत नयका टोला के समीप सड़क हादसे में बक्सर निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के पनयारी गांव निवासी बेचू चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र सरोज चौधरी है। वह पेशे से मजदूर था।

मृतक के परिजन ने बताया कि वह आज सुबह रोहतास जिले के सोनवर्षा गांव से ढलाई के लिए सीमेंट मसाला बनाने वाली मिक्सर मशीन पर बैठकर जगदीशपुर आ रहा था। इसी बीच नयका टोला के समीप वह असंतुलित होकर मिक्सर वाहन से गिर गया। इस दौरान मिक्सर वाहन उस पर चढ़कर गुजर गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जगदीशपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजनों से सदर अस्पताल ले आये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए।

दफन हो गया महिला की हत्या का राज

आरा : बिहिया थानान्तर्गतकुंवरदह के समीप महिला के अधजले शव का अंतिम संस्कार लावारिस सेवा केंद्र ने कराया। इसके साथ ही महिला के हत्या का राज दफन हो गया। बता दें कि 14 दिसंबर को बिहिया थाना क्षेत्र के कुंवरदह गांव के समीप एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड ने किया था। इस दौरान उसके भेजाइनल स्वाब को भी सुरक्षित रखा गया था। पोस्टमार्टम के बाद पहचान हेतु शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया था। लेकिन पहचान नहीं होने पर आज उसका अंतिम संस्कार लावारिस सेवा केंद्र द्वारा करा दिया गया।

बताया जाता है कि महिला के हाथ में चूड़ी थी। ऐसी संभावना व्यक्त की गई थी कि महिला शादीशुदा है। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे व शरीर के ऊपरी हिस्से को जला दिया था। इसके अलावे शाहपुर थाना पुलिस द्वारा प्राप्त बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार लावारिस सेवा केंद्र द्वारा शहर के गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम पर कराया गया।

मोटर मैकेनिक ने फांसी लगा की खुदकशी

आरा : भोजपुर जिले के शाहपुर थानान्तर्गत महरजा गांव में सुबह एक मोटर मैकेनिक ने खुदकुशी कर ली। अपने ही घर में फांसी लगा कर उसने जान दे दी। गमछे का फंदा बना कर वह पंखे की कुंडी से लटक गया था। मृत मोटर मैकेनिक महरजा गांव निवासी राम बहादुर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह उर्फ पेंटर है। वह कोलकाता में एक गैरेज में मोटर मैकेनिक का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि खुदकुशी किये जाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

परिजनों के अनुसार उसके चचेरे भाई मोहन सिंह की शादी थी, उसमें भाग लेने के लिये इसी माह 3 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ Maharaja गांव आया था। बुधवार की रात वह खाकर छत पर सोने चला गया। गुरुवार की सुबह काफी देर तक वह नहीं जगा, तो पत्नी उसे उठाने गई। दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने आवाज नहीं दी। उसके बाद उसने इसकी सूचना घरवालों को दी।

इस पर परिजन छत पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो वह गमछे का फंदा बना कर पंखे की कुंड से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। उसके परिजनों का कहना है कि पिंटू थोड़ा मंदबुद्धि था। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here