वर्षों से विवादों में घिरे रहने से बाढ़ नगर का विकास ठप्प

0

बाढ़ : नगर परिषद पिछले कई वर्षों से विवादों में घिरे रहने के कारण बाढ़ नगर का विकास ठप्प है।यहां पिछले कई वर्षों से हमेशा कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद के बीच विवाद रहा है। इस क्रम में कई कार्यपालक पदाधिकारी का तबादला भी हुआ है पर नगर परिषद का हालात बदतर है। इस बार भी निर्वाचित मुख्य पार्षद राजीव कुमार चुन्ना का कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार के तालमेल नहीं रहने के कारण विकास कार्य बाधित है। इन्हीं कारणों से मुख्य पार्षद ने बाढ़ नगर परिषद में सशक्त समिति की बैठक बुलाई थी, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी अनुपस्थित रहे।

बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्य पार्षद राजीब कुमार चुन्ना ने कार्यपालक पदाधिकारी पर सरकारी राशि घोटाला किये जाने का आरोप लगाया है।मुख्य पार्षद श्रीचुन्ना ने कहा कि जब मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली के नाम पर पदाधिकारी द्वारा लाखो रुपये का घोटाला किया जा सकता है,तो ना जाने अब तक कितनें घोटालों में उनकी संलिप्तता रही होगी। मुख्य पार्षद श्रीचुन्ना के द्वारा लगाये गये इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने दूरभाष पर बताया कि मुझ पर लगाया गया सारा आरोप गलत है।

swatva

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here