नितीश जी को पुन: मुख्यमंत्री बना के बिहार के विकास को गति दें : मनोज तिवारी
छपरा : राजग प्रत्याशी डॉ सी एन गुप्ता जी के लिए राजेंद्र स्टेडियम में चुनाव प्रचार करने आए भोजपुरी के स्टार कलाकार सांसद मनोज तिवारी जी ने कहा कि फिर से बिहार के विकास के लिए छपरा से डॉ सी एन गुप्ता जी को भारी बहुमत से विजय दिलाए | वे सभी भाषण भोजपुरी में बोले सिने अभिनेता ने कहा कि मैं पिछली बार भी डॉ सी एन गुप्ता जी के चुनाव प्रचार मे आया था | आप लोगो ने जिताकर विधायक बनाया |
यहां की जनता पिछली बार से ज्यादा मत से इन्हें विजयी बनाएंगे | प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल जी ने कहा पूरे बिहार में राजग का लहर है यहां के प्रत्याशी डॉ सी एन गुप्ता जी को जनता अपना आशीर्वाद देकर दोबारा विधायक बनाकर पटना भेजेगी | छपरा में डॉ सी एन गुप्ता जी के चुनाव में आया था | इस चुनाव मे फिर से नितीश जी को पुन: मुख्यमंत्री बना के बिहार को विकास की गति बढ़ाकर देनी है | बिहार को वो देश को मुख्य धारा मे जुड़ने की जरुरत है | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार के विकास के लिए वचन बंध है | सभा को सम्बोधित करते हुए छपरा के राजग प्रत्याशी डॉ सी एन गुप्ता ने छपरा की जनता से छपरा की अमन चैन के लिए अपना आशीर्वाद एवं मत देने के लिए अपील की |
सभा को संबोधित करने वालों में जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, युवा नेता राणा यशवंत सिंह, वीआईपी के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद चौहान, प्रमुख राहुल राज, बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, विस्तारक राजेश सिंह, पुरुषोत्तम मिश्रा, महिला मोर्चा अनु सिंह, विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास सिंह, अल्पसंख्यक रजा खां छपरिया, लक्ष्मी ठाकुर,राजेश फैशन, गंगोत्री प्रसाद, आदि दर्जनों लोग अपना संबोधन दिया | सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया |