राज्य स्तर पर श्रीराम दल संगठन का विस्तार होगा : आदित्य मान्या

0

बाढ़ : राज्य स्तर पर श्रीराम दल संगठन का विस्तार होगा और राज्य के 38 में आठ जिले में श्रीराम दल का गठन किया जा चुका है और अन्य जिलों में संगठन बनाने का कार्य जारी है।यह बातें नगर के सवेरा सिनेमा के निकट श्रीराम दल कार्यालय में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में श्रीराम दल के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य मान्या ने कही।

श्रीराम दल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान्या ने कहा कि हमारी संगठन समाज में हर गरीबों, असहायों एवं कमजोर तबके के लोगों के लिये सेवारत है।मौक़े पर श्रीराम दल के प्रदेश संगठन प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सहित कई सदस्य मौजूद थे।बहीं प्रेस-कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों को श्रीराम दल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रभारी द्वारा अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

swatva

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here