07 नवंबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

हत्या से आक्रोशित नागरिक सड़क पर उतरे, रोड जाम व आगजनी

आरा : भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत गौसगंज, गांगी गोलंबर के समीप एजेंटी वसूलने वाले युवक की हत्या किए जाने से आक्रोशित नागरिक शनिवार की सुबह सड़क पर उतर गए। गौसगंज, गांगी के समीप सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। इस दौरान बीच सड़क पर जमकर आगजनी भी की। सड़क पर उतरे लोग हत्यारों की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे है। सड़क जाम व हंगामा के कारण आरा-बड़हरा व आरा -सिन्हा पथ पर वाहनों का परिचालन अवरुद्ध हो गया हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हुए है।

मृतक 19 वर्षीय धनंजय राम उर्फ धनजी राम गौसगंज, गांगी मुहल्ला निवासी कमख्या नारायण राम का पुत्र था। मृतक के शरीर पर करीब बारह से अधिक गोलियों का निशान पाया गया था। मौके से पिस्टल का करीब 17 खोखा मिला था। हत्या की इस घटना को आपसी शोध-प्रतिशोध की लड़ाई व आटो स्टैंड के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा हैं। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। शुक्रवार को मृतक का दाह संस्कार नहीं हो सका था। शव घर पर ही रखा हुआ था। इधर, हत्या से आक्रोशित नागरिक शनिवार सुबह से ही मारे गए धनंजय राम के शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा कर रहे है। कफन में लिपटे शव को बीच सड़क पर रखकर परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे रहे।

swatva

मालूम हो कि गौसगंज निवासी धनजी राम उर्फ धनंजय राम रोज की तरह शुक्रवार की दोपहर गांगी स्टैंड में आटो से एजेंटी वसूल रहा था। इसी दौरान हथियार बंद अपराधी आ धमके थे तथा अंधाधुंध फायरिंग कर उसके शरीर में दर्जनभर गोलियां उतार दी थी और फरार हो गए थे। बाद में जब परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा के इमरजेंसी कक्ष में लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं।

वारदात को लेकर आक्रोशित नागरिकों के साथ-साथ घर की महिलाएं भी सड़क पर उतर गई हैं। आक्रोशित लोग मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम के कारण पुल के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जाम हटाने के प्रयास में लगे हुए है। आक्रोशित लोगों ने गांगी मुक्ति धाम मोड़, गौसगंज, आरा-बड़हरा रोड व आरा-सिन्हा रो को चौतरफा जाम कर दिया है। सुबह से आगजनी की जा रही है। बताते चले कि गंगी पर टेम्पो से अजेंटी का समय खत्म हो चूका है पर अभी टेम्पो वालों से अजेंटी वसूली जा रही है| इसी को लेकर विवाद होता रहा है|

असामाजिक तत्वों ने एक गुमटी में लगाई आग, हजारों के सामान जले

आरा : सिन्हा ओपी क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के समीप अर्ध रात्रि में एक गुमटी को असामाजिक तत्वों के लोगों ने आग से जला दिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुमटी परशुरामपुर गांव निवासी जग नारायण पंडित की है। जो विगत कई माह से गुमटी में सामान रखकर बैठते थे। इससे उनके परिवार का पालन पोषण का कार्य चलता था। पीड़ित दुकानदार जग नारायण पंडित ने बताया इस मामले में उन्होंने सिन्हा ओपी में एक लिखित आवेदन दिया है।

आहर में डूबने से मजदूर की मौत, सनसनी

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में आज सुबह आहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों के सहयोग से शव को आहर से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मृतक सरथुआ गांव निवासी धरीक्षण राम का 38 वर्षीय पुत्र सोना राम है। परिजनों के मुताबिक वह सुबह शौच के लिए आहर के पास गया था। इसी बीच गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों द्वारा हो-हल्ला किया गया। तब मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक को शादीशुदा था। उसकी पत्नी सजान्ती देवी है। उसकी कोई संतान नहीं है।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here