17 अक्टूबर : बक्सर की मुख्य खबरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

ट्यूशन पढ़ाने गए युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़,पहुंचा जेल

• आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बक्सर : ट्यूशन पढ़ाने गए शिक्षक के द्वारा किशोरी से छेड़खानी की गई। इसकी शिकायत पीडिता की मां ने महिला थाने में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि घटना गुरुवार की है। पीडित परिवार सिमरी थाना क्षेत्र का है। जिसमें ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक सोनू कुमार यादव पीडिता के घर में प्रतिदिन की तरह उसके भाई बहनों को पढ़ाने के लिए आया था। जबकि मां-पिता कहीं गए हुए थे।उसी समय सोनू बच्चों को पढ़ाने के लिए घर में आया। आरोपित शिक्षक किशोरी के कमरे में गया और उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरु कर दी। इस दौरान घर में मौजूद भाई-बहनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोसी जूट गए और मामला समझने के साथ ही युवक को उसी कमरे में बाहर से बंद कर पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले कर जेल भेज दिया।

swatva

बूथ पर होगी महिला चुनाव कर्मियों की तैनाती , पांच होंगे आदर्श मतदान केन्द्र

-डीएम एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी चुनाव तैयार की जानकारी

बक्सर : अपने जिले में 28 अक्टूबर को मतदान होना है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अमन समीर व एसपी नीरज कुमार ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 96 ऐसे बूथ होंगे। जहां महिला मतदान कर्मी पूरी ड्यूटी संभालेंगी। इनमें सर्वाधिक मतदान केन्द्र जिला मुख्यालय में होंगे। जिला प्रशासन द्वारा जो जानकारी दी गई है।उसके अनुसार 60 बूथ बक्सर विधानसभा में बनाए गए हैं। डुमरांव में 35 एवं राजपुर में एक महिला बूथ होगा। इसके अलावे पांच आदर्श मतदान केन्द्र होंगे। जिसमें बक्सर, राजपुर, ब्रह्मपुर में एक-एक एवं डुमरांव में दो बूथ होंगे। डीएम ने बताया पूर्व से बक्सर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 1265 मतदान केन्द्र थे। इस बार 579 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस वजह से बूथों की संख्या बढ़कर 1844 हो गई है। इनमें से 566 अति संवेदनशील एवं 820 संवेदनशील हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 1844 पोलिंग पार्टियां बनायी गयी हैं। प्रशासन ने सूची जारी कर बताया है। जिले में इस वर्ष 60 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 23 का आपराधिक इतिहास है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाये गये बक्सर के एडीएम

-तत्काल प्रभाव से भेजे गए सामान्य प्रशासन विभाग

बक्सर : अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर झा का तबादला हो गया है। उन्हें यहां से सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है। शुक्रवार को इसका आदेश जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ। निर्देश का अनुपालन करते हुए उन्हें तत्काल यहां से विरमित कर दिया गया। इस संबंध में पूछने पर किसी अधिकारी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सबने कहा उनका तबादला किस कारणों से हुआ है। यह पता नहीं चला है।विभागीय जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग का इस सिलसिले में पत्र प्राप्त हुआ है। वैसे चन्द्रशेखर झा अपनी धुन के पक्के अधिकारी थे। उनको किसी से बहुत लेना देना नहीं था। लॉकडाउन में ड्यूटी के दौरान वे पॉजिटिव भी पाए गए थे। अधिक उम्र होने के बावजूद वे ठीक होकर लौटे और तुरंत काम में जुट गए। बावजूद इसके किसी ने उनके बारे में शिकायत की। यह अपने-आप में चर्चा का विषय है।

पांच दिन पूर्व प्रेम में भागी युवती की मिली लाश

– ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा समय पर होती कार्रवाई तो नहीं जाती जान

बक्सर : तालाब किनारे शुक्रवार की सुबह नाबालिग लड़की की लाश मिली। जो लगभग सड़ चूकी थी। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई ।ग्रामीणों ने पुलिस और मीडिया को सूचना दी। घटना मुरार थाना के वीरपुर गांव की है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पहचान करते हुए बताया यह मुख्तार राम की बेटी कुसुम (16) है। उसके परिजन भी पहुंचे। उन्होंने बताया पांच दिन से यह लापता थी ।

जिसकी सूचना हमने 11 अक्टूबर को थाने मे दी थी । मृतका के परिजनों ने मनोहरपुर निवासी परमेश्वर राम के बेटे जय राज राम पर हत्या का आरोप लगाया।वही स्थानीय लोगो में पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है ,11 अक्टूबर से बच्ची गायब थी। जिसकी सूचना परिजनों ने उसी दिन पुलिस को दी। लेकिन, जब घर वाले थाने गए, तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया और उनके साथ बदसलूकी भी की। लेकिन, जब उसकी लाश मिली तो यही पुलिस जांच करने में तत्परता दिखा रही है। अगर समय रहते तत्परता के साथ पुलिस छानबीन की होती , तो सायद आज उस बच्ची की जान नहीं गयी होती । वही कुछ लोग यह भी कहते सूने गए। घटना ऑनर किलिंग की भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here