2 नवंबर : चम्पारण की मुख्य खबरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

द्वितीय चरण के चुनावी तैयारी का एमएस कॉलेज एवं एलएनडी कॉलेज में डीएम ने किया निरीक्षण

चंपारण : मोतिहारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बिहार विधानसभा चुनाव द्वितीय चरण के चल रहे तैयारियों को ले एमएस कॉलेज एवं एलएनडी कॉलेज का अचानक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी श्री अशोक ने लाइट व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया।

वही जिलाधिकारी ने द्वितीय चरण के पीसीसीपी डिस्पेच सेंटर पर बने काउंटर का निरीक्षण किया। द्वितीय चरण चुनाव की तैयारियों को ले जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

swatva

में अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें सभी : डीएम

– एसपी ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश

चंपारण : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में हवाई अड्डा मैदान में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए संयुक्त ब्रीफिंग कार्यक्रम किया। इस दौरान चुनाव के लिए गश्ती दल सह ईवीएम एवं वीवीपैट संग्रहदल सह स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से दिशा निर्देश देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने काे कहा।

जिलाधिकारी श्री अशोक ने अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव संपन्न कराएं। डीएम ने सभी पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वज्रगृह में सुरक्षित ईवीएम पहुंचाएंगे। वही पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। मौके पर सहायक समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

राजन दत्त द्विवेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here