12 अक्टूबर : सारण की मुख्य खबरें

0

वीरेंद्र साह मुखिया का कटा टिकट , लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

छपरा : 118 छपरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वीरेंद्र साह मुखिया ने चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने बताया कि छपरा की जनता की विशेष मांग पर वे आगामी दिनांक 15 अक्टूबर 2020 (बृहस्पतिवार) को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि छपरा शहर प्राचीन काल से सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होने के बाद भी अपने जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण अपने आर्थिक विकास के मार्ग से कोसों दूर चला गया है। शहर के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। विकास के नाम पर लाखों करोड़ों की लूट छपरा नगर निगम में मचा हुआ है। जलजमाव की समस्या से शहर के अनेकों मोहल्ले, पंचायत एवं गांव के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। अनेकों वर्षों से शहर में जाम पड़े हुए नालों की समुचित सफाई नहीं हुई है। जो नए नाले तथा रोड बने भी हैं वो भी बिना लेवलिंग किए तथा इंजीनियर से समुचित सलाह किए बिना ही आवश्यकता से अधिक ऊंचे बना दिए गए हैं । जिसके कारण नालों का गंदा पानी लोगों के घर आंगन में घुस गया है।

swatva

उन्होंने बताया कि शहर के बीचों – बीच डबल डेकर पुल बनने की वजह से यहां का व्यापार चौपट हो गया है और व्यवसाई वर्ग प्रतिदिन आर्थिक क्षति उठा रहे है।जाम की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। कुशल प्रबंधन के अभाव में शहर में आधे घंटे की दूरी तय करने में कई कई घंटे लग जा रहे हैं। जनता द्वारा लाख शिकायत करने पर भी इस समस्या के निदान के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है। जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता है जिसके कारण यहां की जनता निरीह बनी हुई है। कोई मिलने का समय निर्धारित कर दिया है और कोई हवा हवाई ही बना हुआ है। आखिर जनता अपनी समस्या कहे तो किससे कहे? सरकारी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंद लोगों के बीच नहीं पहुंच पा रहा है।

जनता के सेवक पहले भी थे और आगे भी रहेंगे

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो जनता के सेवक पहले भी थे और आगे भी रहेंगे ।इसलिए जनता जनार्दन की इच्छा का सम्मान करना उनका परम कर्तव्य है। छपरा का विकास और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनके लिए एक चुनौती है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। इसलिए जनता के सम्मान की रक्षा हेतु चुनाव लड़ रहे हैं। हर धर्म, जाति एवं संप्रदाय के लोगों का उन्हें समर्थन प्राप्तहै । उनका यह प्रयास रहेगा कि सभी लोगों की उम्मीदों पर वो खरे उतरे।

कल तक पार्टी विशेष ने उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन उनके साथ छल किया गया

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर आरोप लगते हुए कहा कि कल तक पार्टी विशेष ने उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन उनके साथ छल किया गया है और इसका जवाब छपरा की जनता इस विधानसभा चुनाव में देने वाली है। जनता के विशाल समर्थन को देखते हुए उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि वैश्य समुदाय के साथ-साथ सभी वर्गों के लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। क्योंकि, यहां की जनता विगत वर्षों में विकास का कार्य नहीं होने के कारण अब बदलाव मांग रही है ।साथ ही 5 वर्षों का हिसाब भी मांग रही है। छपरा नगर पालिका के नगर निगम में परिणत होने के बावजूद शहर की स्थिति नारकीय बनी हुई है। सरकारी योजनाएं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा एवं सरकारी अधिकारियों की उदासीनता के कारण जरूरतमंद लोगों के बीच नहीं पहुंच रही हैं। जिससे जिन लोगों को लाभ मिलना चाहिए उन लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस अवसर पर डॉ हरिओम प्रसाद,मनोज कुमार गुप्ता, संजीत कुमार नंची, अर्जुन राय, मुन्ना महतो, इंजीनियर शंभू नाथ प्रसाद, राम नारायण प्रसाद, अनिल कुमार सूढ़ी, आदित्य अग्रवाल, कृष्णा कुमार शर्मा, मुन्नु सिंह, चीकू सिंह, छठी लाल प्रसाद, चंदन प्रसाद, शहादत अली, नागेंद्र शाह, अयूब खान, इदरीस अंसारी, परवेज अली, राजकुमार साह, राजेश कुमार बम, शीला नाथ, कन्हैया कुमार, जयचंद प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, जोगिंदर मांझी, नवीन कुमार मुन्नू, जितेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, शशि भूषण प्रसाद गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, उज्जवल निर्मल कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

शिक्षित छपरा – विकसित छपरा के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

 छपरा : छपरा विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद संजीव सिंह ने कहा कि हमें शिक्षित छपरा विकसित छपरा बनाना है । उन्होंने कहा कि शिक्षित छपरा, स्वस्थ छपरा, स्वच्छ छपरा, रोजगारपरक छपरा एवं सुशासित छपरा का संकल्प के साथ स्वर्णिम छपरा बनाना है। छपरा का नेता नहीं, बेटा बनकर काम करना है। परंपरागत राजनीति से हटकर सकारात्मक एवं विकासवादी राजनीत प्रस्तुत करना है।

इस अवसर पर अशोक सिंह, विश्वनाथ सिंह, राजेश गोल्ड, रतन कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, मुकुन्द प्रसाद, विक्की आनंद, मनोज संकल्प, निशांत सिंह, राजन कुमार सिंह, दिनेश सिंह, विनय सिंह, जावेद खान, बद्री माझी, पप्पू राय, सूरज कुमार यादव, श्रीनिवास मिश्रा, सुमन कुमार वर्मा, अनीता द्विवेदी, रेखा सिंह, रामू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

इनरव्हील क्लब छपरा ने किया छात्रा के पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद

छपरा : इनरव्हील क्लब छपरा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के उत्थान के लिए अपने संकल्प को कार्यान्वित करते हुये। बालिका अनामिका सिंह को पढ़ाई करने क लिए आर्थिक मदद कर लड़की के आगे की पढ़ाई में सहायता किया। इस छात्रा के बारे में बताया जाता है कि यह राजेंद्र कॉलेजिएट विद्यालय कि दसवीं क्लास की छात्रा है। इनके पिता का नाम वीर बहादुर सिंह है।

बताया जाता है कि अनामिका सिंह परीक्षा फॉर्म भरने में कठिनाई की सामना कर रही थी , जिसके बाद क्लब ने इन्हें परीक्षा फॉर्म भरने के लिए नगद राशि भी प्रदान की है। इसके साथ ही क्लब की प्रेसिडेंट वीणा शरण ने अनामिका को आश्वासन दिया कि उसे पढ़ाई में जो भी कठिनाई हो उसे क्लब हमेशा मदद करते रहेगा।

टीम रणजीत का जनसम्पर्क अभियान जारी

छपरा : टीम रणजीत कुमार के तरफ से सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव विष्णु कुमार के नेतृत्व में आज मदरसा के स्कूलों का दौरा हुआ । वहाँ के शिक्षक प्रोफेसर रणजीत कुमार के पक्ष में गोलबंद हुए। टीम रणजीत कुमार के तूफानी दौरे में शिक्षक नेता विनोद कुमार ठाकुर, पंकज कुमार, पंकज भारती, राजीव कुमार चौधरी , डॉ० दिव्यांशु , मो०शमीम, मो०फैज ,मो० वकील खान , सकील खान, फैसल आलम आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here