हिन्द मजदूर किसान पंचायत के दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने कर्णवीर सिंह यादव

0

बाढ़ : हिन्द मज़दूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारणी की त्रिवार्षिक बैठक बापू भवन बैंगलोर में आयोजित किया गया तथा इस दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय नेताओं का चुनाव किया गया, जिसमे 17 राज्यो एवम केंद्र शासित प्रदेशों के नये पधाधिकारियो को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिसमें बिहार के पटना जिला के चर्चित अनुमंडल बाढ़ के निवासी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को हिन्द मजदूर किसान पंचायत का पुनः दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है।

swatva

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया गया है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एल०कल्प्पा एवं राष्ट्रीय महामंत्री असीम रॉय, राष्ट्रीय नेताओं में सुभाष मलगी, देश के चर्चित राजनेता जार्ज फर्नांडिस के भाई माइकल फर्नांडिस ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव को शुभ कामनायें देकर बिहार में हिन्द मजदूर किसान पंचायत को मजबूत करने भरोसा जताया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here