26 अगस्त : अरवल की मुख्य खबरें

0

विकाशशील भारत को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने उत्तरदायित्व का करें निर्वहन – प्रो अशोक कुमार सिंह

अरवल : उच्च विद्यालय कोरियम में कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में स्वर रंग मंडल बारा, कोरियम के द्वारा युवा संवाद इंडिया 2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को जागरूक किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र अरवल के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया | अतिथियों का स्वागत उच्च विद्यालय कोरियम के छात्राओं के द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया तथा अतिथियों को पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन फतेहपुर संडा कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह एवं उच्च विद्यालय कोरियम के प्रधानाध्यापक उषा कुमारी तथा भाजपा के जिला महामंत्री चंदन कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने के लिए सर्वप्रथम शिक्षा का प्रचार प्रसार अधिक हो सभी नागरिक को सामान्य शिक्षा प्राप्त हो तकनीकी शिक्षा का भी विकास हो और जात पात से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट के विकास में आगे आना होगा।

swatva

प्रधानाध्यापक उषा कुमारी ने अपने संबोधन में युवाओं को कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण कृषि का आधुनिकीकरण उन्नत प्रौद्योगिकी का विकास करना होगा इसलिए सभी बच्चों को इस क्षेत्र में अपना योगदान देना होगा भाजपा जिला महामंत्री चंदन कुशवाहा ने कहा कि देश के विकास में अहम योगदान युवाओं का है और साथ ही अनुशासन में रहने के लिए युवाओं को संदेश दिया और अपना लक्ष्य तय कर राष्टृ के विकास में आगे आना होगा।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह के द्वारा पंचप्रण का शपथ दिलाया गया तथा उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं के साथ साथ महिलाओं को भी आगे आना होगा युवाओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिन्हा, सतीश कुमार श्रीवास्तव, सरपंच रामानंद भगत, पूर्व जिला पार्षद रामकुमार वर्मा, चन्द्र भूषण वर्मा एवं स्वर रंग मंडल के अरविंद कुमार ने विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को जागरूक किया हमें देश एवं समाज की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य बोध को जानकर एक उत्तरदायित्व नागरिक का फर्ज प्रत्येक युवाओं को निभाना चाहिए।

विकसित भारत विषय पर परिचर्चा में युवा मंडल के सदस्य एवं छात्र छात्राएं भाग लिया जिसे चयन समिति द्वारा प्रथम स्थान रोहित कुमार तथा द्वितीय स्थान प्रिया कुमारी एवं तृतीय स्थान के लिए फरजाना प्रवीण को विजेता घोषित किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा चयनित विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार सचिव स्वर रंग मंडल बारा, कोरियम के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज कुमार बस्ती बिगहा प्रखंड करपी ने सराहनीय योगदान दिया।

अरवल विधायक ने की आशा कर्मियों के साथ बैठक

कुर्था, अरवल :- स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसदन में भाकपा माले के अरवल विधायक महानंद सिंह ने कुर्था प्रखंड के आशा कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विगत एक माह से अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा कर्मियों के हुई जीत पर विधायक ने सभी आशा कर्मियों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि इसी तरह से अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए तभी सफलता मिलती है जिसका ताजा उदाहरण है कि विगत एक माह से लड़ाई लड़ रहे आशा कर्मियों के सामने राज्य सरकार को भी झुकना पड़ा और मंडे में बढ़ोतरी की उन्होंने कहा कि मैं कुर्ता प्रखंड के आशा कर्मियों को तहे दिल से मुबारकबाद देता हूं। जिन्होंने काफी संघर्ष पूर्ण अपना आंदोलन चलाया हालांकि इस दौरान कई आशा कर्मियों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुकदमा भी दर्ज की गई ताकि आशा कर्मी अपनी मांग से विचलित हो जाए।

लेकिन आशा कर्मी ने मुकदमे का बगैर परवाह किए अपने मंजिल की ओर बढ़ते रहे जिसका प्रतिफल है कि उनके मांग को राज्य सरकार को भी माननी पड़ी इस मौके पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोप गुट( ऐक्टू) के सैकड़ो सदस्य के अलाबे भाकपा माले जिलासचिव जितेंद्र यादव,जिला परिषद सदस्य कुर्था महेश यादव, ऐपवा नेत्री लीला वर्मा,कुर्था प्रखंड कार्यालय सचिव अवधेश यादव,आशा के नेता तारा देवी, उर्मिला देवी समेत दर्जनों की संख्या में आशा कर्मी शामिल थे।

जर्जर भवन में चल रहा कुर्था का प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय

कुर्था अरवल :- प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुर्था का भवन काफी जर्जर हो चुका है। इस कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। कई दशक पहले कुर्था प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण किया गया था । तब से लेकर आज तक उसी भवन में कार्यालय का संचालन होता चला आ रहा है। उचित रख-रखाव के अभाव में भवन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

इस समय स्थितियां यह उत्पन्न हो गई है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के दफ्तरों में टेबल पर अचानक से छत के प्लास्टर टूटकर गिरने लगते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। पूर्व में एक बड़ा चट्टान का टुकड़ा गिरने के कारण तत्कालीन बीडीओ राजेश कुमार बाल बाल बचे थे एवं बीते वर्ष भी निवर्तमान बीडीओ डॉ जियाउल हक बाल बाल बचे थे जिसके बाद आनन फानन में उनका ऑफिस पुराने सामुदायिक केंद्र में शिफ्ट किया गया था। बारिश के इस मौसम में थोड़ी सी बारिश होने पर कार्यालय में पानी की बूंदें टेबल पर टपक रही हैं।

कई फाइलें पानी के कारण बर्बाद हो जाती है। छत से गिर रहे प्लाटर के टुकड़े एवं पानी की बूंदों के बीच किसी तरह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। हालांकि बीते वर्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायतीराज पदाधिकारी का कार्यालय नए एवं पुराने सामुदायिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है आरटीपीएस कार्यालय नए रेकॉर्ड रूम भवन में शिफ्ट किया गया है लेकिन अंचल अधिकारी का कार्यालय एवं कर्मचारियों का भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी भी जर्जर भवन में हीं चल रहा है जिसमें वे सहमे सहमे कार्य करने को मजबूर हैं।

सरकार द्वारा एक छत के नीचे सभी कार्यालय स्थापित करने के सारे दावे प्रखंड मुख्यालय में फेल हो रहे हैं। सरकार द्वारा ऐसा तय किया गया कि जिस तरह से पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे एक ही छत के नीचे सभी कर्मचारी कार्यालय स्थापित हो सके। इस प्रखंड में भी इसी तर्ज पर होनी चाहिए थी। लेकिन यहां कई विभाग के कार्यालय तक प्रखंड परिसर में स्थापित ही नहीं है। जैसे बालविकास परियोजना कार्यालय, सिंचाई विभाग,विधुत विभाग,श्रम प्रवर्तन कार्यालय इत्यादि।

क्या कहते हैं प्रखंड प्रमुख

प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय जर्जर हो गया है। सरकारी आवास भी जर्जर हो गए हैं। ऐसे में नये कार्यालय एवं आवास का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।

क्या कहते हैं बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ जियाउल हक ने बताया कि पूर्व में मैंने दो बार प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आवास के जर्जर होने एवं नए आवास के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा हुआ है।

कुर्था की बेटी ने तमिलनाडु में लहराया परचम,राज्यपाल ने किया समानित

कुर्था अरवल : कहते है मंजिले उन्ही को मिलती है जिनके कदमो में जान होते है। पंखों से कुछ नही होता हौसलो से उड़ान होती है। ये युक्ति को सत्य कर दिखलाया कुर्था प्रखंड के बेनीपुर गाब निबासी स्वतंत्रता सेनानी राघब शरण सिंह की पोती ब कर्नल संजय कुमार सिंह की पुत्री डॉ0 संजना कुंडलिया ने। अपनी प्रतिभा के बल पर तमिलनाडु में अपना परचम लहराया है। बता दे कि संजना कुंडलिया की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय मध्य विद्यालय कुर्था में प्रारंभ हुई थी।

बचपन से ही मेधाबी छात्रा ने कुर्था में रहकर नबम कक्षा तक की पढ़ाई की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अपने पिता के साथ विभिन्न राज्यों में शिक्षा ग्रहण किया। हालांकि पढ़ाई में बेहतर होने के वजह से उनके परिवार का भी भरपूर सहयोग मिला। जिसका प्रतिफल है कि उन्हें तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित भारतीयार विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर इंग्लिश विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के एवज में गोल्ड मेडल से अलंकृत की गई।

इसके बाद उन्होंने इसी विश्वविद्यालय में पीएचडी डॉक्टरेट ऑफ फिलासफी इन इंग्लिश लिटरेचर की उपाधि हासिल की। जिस पर तमिलनाडु के राज्यपाल डॉ आर0 एन0 रवि के द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। कुर्था की बेटी की इस सफलता से उनके परिवार गांव समेत प्रखंड क्षेत्र में मानो चारों ओर उसकी प्रशंसा हो रही है।

गोस्वामी तुलसीदास जी के जयंती समारोह में क्षेत्र से पांच हजार लोग भाग लेंगे – कुंदन पाठक

अरवल : विद्यापति भवन पटना में रविवार को आयोजित गोस्वामी तुलसीदास जी के जयंती में क्षेत्र से भाजपा नेता सत्येंद्र राय के नेतृत्व में लगभग पांच हजार ब्राह्मण भाग लेंगे इस आशय की जानकारी देते हुए ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कुंदन पाठक में बताया की सनातन संस्कृति चेतना परिषद बिहार द्वारा जयंती मनाया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव में घूम कर लोगों को इस जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। भारतीय संस्कृति की संरक्षा एवं सुरक्षा हेतु गोस्वामी तुलसीदास जी के द्वारा रामचरित्र मानस की रचना की गई है जिसका अनुसरण कर आज हम अपनी संस्कृति की विरासत को संभाले हुए हैं।

रामचरित्र मानस से हम सब को बहुत कुछ सीखने के मिलता है आज भी गांव-गांव में रामायण पाठ का आयोजन कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की जाती है आज के विपरीत परिस्थिति में भारतीय संस्कृति के संरक्ष एवं सुरक्षा को लेकर ब्राह्मण परिवार का दायित्व काफी बढ़ गया है। जयंती समारोह में चेतना परिषद से जुड़े कई महान विभूतियों का आशीर्वाद हम सब को प्राप्त होने वाला है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आतुर हैं।

करपी से स्मृति कुमारी की रिपोर्ट

कुर्था से चांदनी कुमारी की रिपोर्ट

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here