20 नवंबर : अरवल की मुख्य खबरें

0

उदीयमान भगवान भाष्कर के अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

अरवल – चार दिवसीय अनुष्ठान का छठ महापर्व उदीयमान भगवान भास्कर के अर्ध्य के साथ संपन्न हो गया। उदीयमान भगवान भास्कर के अर्ध्य देने के लिए छठ व्रती कई स्थानों पर अवस्थित छठ घाटों को रात्रि सेवन भी किया तो कई व्रत धारी अपने स्थानीय निवास स्थान से पहले सुबह छठी मैया के गीत गाते हुए बैंड बाजा के साथ अर्ध्य देने के लिए सूर्योदय के पूर्व घाट पहुंचकर स्नान के बाद ध्यान ध्यान मग्न होकर भगवान भास्कर की प्रतीक्षा किए भगवान भास्कर के उदय होते ही विद्वान पंडितों के मंत्रोचार के साथ अर्घ्य का रस्म पुरा किया गया इस दौरान करीब करीब सभी छठ घाटों पर स्थानीय लोगों पूजा समिति एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा छठ व्रतियों के लिए चाय पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी अनुष्ठान संपन्न होते हैं।

भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार

स्थानीय लोग अपने-अपने स्तर से व्रत धारी को आवश्यकता अनुसार चाय पानी और शरबत उपलब्ध कराते रहे हालांकि महान छठ पर्व को लेकर कई समाजसेवी रविवार के शाम अर्घ्य के समय से ही छठ घाटो का दौरा कर हर प्रकार की मदद करने के लिए तत्पर दिखे इस दौरान समाजसेवी सुधीर शर्मा, टूटू शर्मा ,चंदन कुमार ,सूरज कुमार के अलावे अन्य लोग कई घाट का दौरा किया गया।जबकि सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव अभिषेक रंजन के अलावे अन्य लोगो ने कई स्थानों पर आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया।

swatva

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की जन्मदिन की बधाई जिले के लोगों ने दिया

अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह के जन्मदिन की बधाई जिले के विभिन्न राजनीतिक दल समाजसेवी पत्रकार संगठन के अलावे अन्य लोगों ने विभिन्न माध्यमों से दी। बधाई देने वालों में लोगों ने जिला पदाधिकारी की कार्यकलापों की भी प्रशंसा की।

साथ ही जिले में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की भी बखान की गई बधाई संदेश देने वालों में नेशनल यूनियन ऑफ यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अमर अजीत कुमार शर्मा हिंदुस्तान के प्रमुख भुनेश्वर कुमार राजू कुमारबकुंदन शर्मा बैजू कुमार सुजीत कुमार सोनी रामकुमार सिंह हिंदुस्तान समाचार अधिवक्ता राधाकांत शर्मा अधिवक्ता अनिल शर्मा अधिवक्ता बृजेश कुमार, अधिवक्ता रंजय कुमार पत्रकार राहुल कुमार, इंट भट्ठा संचालक विमलेश कुमार, धनंजय कुमार शर्मा, बैजनाथ पासवान, सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, अरुण यादव, मुखिया संघ जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन मुखिया राजेश कुमार सिंह समाजसेवी दुर्गा प्रसाद निर्भय कुमार अधिवक्ता रंजय कुमार राधाकांत शर्मा अरुण कुमार लक्कड़ यादव राहुल कुमार सत्य प्रकाश शर्मा सूरज कुमार चंदन कुमार विमला देवी कमला देवी नगर परिषद अध्यक्ष के अलावे काफी संख्या में जिले के लोगों ने विभिन्न माध्यमों से जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं संदेश दिया है।

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here