08 अक्टूबर : अरवल की मुख्य खबरें

0

माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और उन्हें कष्ट देने से बड़ा कोई अपराध नहीं होता – पूर्व राज्यपाल

अरवल : मृदुराज प्रतिभा सम्मान-2023 और राष्ट्र की मजबूती के लिए “गैर राजनैतिक संगठनों की भूमिका” विषयक परिचर्चा का आयोजन पटना,जानी मानी समाजसेवी संस्था मृदुराज फॉउंडेशन के बैनर तले “मृदुराज प्रतिभा सम्मान-2023” एवं “राष्ट्र की मजबूती के लिए “गैर राजनैतिक संगठनों की भूमिका” विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व महामहिम राज्यपाल माननीय गंगा प्रसाद ने किया जबकि अध्यक्षता संस्था के संरक्षक जीतेन्द्र नीरज एवं संचालन अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति महान गणितज्ञ प्रो0 डा0 के0 सी0 सिन्हा, ए0 एन0 कालेज, पटना के प्राचार्य प्रो0 डा0 प्रवीण कुमार, रेलवे भर्ती बोर्ड मुज़फ्फरपुर के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, बिहार विधानसभा के सदस्य डॉक्टर संजीव चौरसिया, अध्यात्मिक गुरु डा0 श्रीपति त्रिपाठी, चित्रगुप्त समाज बिहार के महासचिव अजय वर्मा, कलमजीवी सेना के अध्यक्ष मशहूर डेंटल सर्जन डा0 प्रभात चंद्रा, प्रख्यात चिकित्सक डा0 दिवाकर तेजस्वी,एम्स पटना के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजीव कुमार, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञा डा0 किरण शरण, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, वरिष्ठ राजद नेता रबीश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

swatva

ईस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और उन्हे कष्ट देने से बड़ा कोई अपराध नही। उन्होंने विभिन्न कार्यक्षेत्रों उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया एवं आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्था के संस्थापक राजीव रंजन को इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया, साथ ही आम-जनों से ऐसे सामाजिक कार्य में आगे आने की अपील की।कायर्क्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक जीतेन्द्र नीरज ने कहा कि दूषित हो रही राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए मृदुराज फाउंडेशन ने अनेकों सामाजिक संगठनों को एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है।

मुख्य अतिथि नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के0 सी0 सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने युवाओं को सामाजिक होने का आह्वान किया। ए0 एन0 कालेज के प्राचार्य प्रो0 प्रवीण कुमार ने कहा कि है व्यक्ति को अपने माता-पिता को हमेशा जीवंत रखना चाहिए चाहे वो जिवित् हों अथवा मृत। विशिष्ट अतिथि रेलवे भर्ती बोर्ड मुज़फ्फरपुर के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए कहा कि, वो भी अपनी दिवंगत माता कि याद मे एक संस्था का निर्माण करेंगे और ऐसे हि उन्हे जीवंत रखेंगे।

अध्यत्मिक गुरू डा0 श्रीपति त्रिपाठी ने माता-पिता कि आवश्यकता श्लोक मे पढ़ कर समा बांध दिया। आयोजित् कार्यक्रम मे दीघा विधायक डा0 संजीव चौरसिया ने कहा कि जब भी ऐसे कार्यों मे उनकि जरूरत हो वो पूरी तन्मयता से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभा मे बैठे हर आदमी से कहा कि आप अपने आप मे एक संगठन हैं और सभी को आगे आकर राष्ट्र को मजबूत बनाना होगा उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण मे गैर राजनैतिक संगठनों कि महत्ता को नकारा नही जा सकता।

समाजसेवी अजय वर्मा ने कहा कि स्व0 मृदुला सिन्हा एवं स्व0 राज़ किशोर प्रसाद के निधन के दिन से लेकर आज तक मै संस्था के साथ था और आगे भी रहूंगा। संस्था के संयोजक डा0 प्रभात चंद्रा ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया एवं आगे भी स्नेह बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम को वरिष्ठ चिकित्स्क डा0 किरण शरण, डा0 संजीव कुमार, डा0 दिवाकर तेजस्वी, राजद नेता रबीश श्रीवास्तव, राष्ट्र सेवा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह भाजपा नेता शन्नी पटेल, शशिशेखर पिन्टू, समजसेविका नम्रता आनंद सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम मे कई नामचीन जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान दिया है उन्हे “मृदुराज प्रतिभा सम्मान-2023” से सम्मानित किया गया, जिनमे शिक्षाविद् डा0 के0 सी0 सिन्हा, डा0 श्रीपति त्रिपाठी, डा0 किरण शरण, राखी वर्मा, मशहूर बॉलीवुड गायिका प्रिया मल्लिक, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ ओझा, प्रेम कुमार, समाजसेवी विवेक सम्राट, अतुल आनंद “सन्नू”, रंजीत वर्मा, हरेन्द्र चतुर्वेदी, निखिल के0 डी0 वर्मा, पियूष पाण्डेय, कुमार गौरव, रवि शंकर , प्रेम ओझा, सौम्या श्रीवास्तव, राष्ट्रीय तैराक प्रतिभागी अम्बालिका प्रसाद के नाम शामिल हैं।

संस्था की ओर से सभी अवार्डी को अंगवस्त्र, माला, बुके, मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन् सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने वालों मे गजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम‌ मिश्रा, बिट्टू तिवारी, ज्ञान सिन्हा, रितेश सोनू, मनोज श्रीवास्तव, दीपक कुमार, मनोज महाशय, प्रमोद, कृष्णा वर्मा, निता सिन्हा, रुचि श्रीवास्तव, आभा, बबिता, सृष्टि, सुरेखा, प्रियंका गौरव मनीष गुप्ता,विजय सिन्हा, पुष्कर श्रीवास्तव, कोयल घोष, अनुष्का, आराध्या सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र का किया गया भब्य स्वागत

अरवल : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का सनातन संस्कृति चेतना परिषद रोहतास जिला में आयोजित कार्यक्रम में जाने के क्रम में शहीद भगत सिंह चौक अरवल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहें क्योंकि 2024 के आम चुनाव में बहुत वक्त नहीं रहा है, और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए उन्हें तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार, संख्या 400 के पार एवं बिहार में 40 की 40 सीट जीत करके देना है।

भाजपा कार्यकर्ता पूरे बिहार में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण,जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रसारित करें और 2024 में नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करें साथ ही 2025 में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बिहार के अंदर में बनाये।क्यो की बिहार की विकास को रफ्तार डबल इंजन की सरकार बनने के बाद ही मिलेगा। इस अवसर पर कोसी क्षेत्र के सह प्रभारी सत्येंद्र राय, भाजपा जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन जिला मंत्री टोनु मिश्रा अरवल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण यादव, मंडल महामंत्री राम तिवारी, चन्द्रांशु मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

केंद्र सरकार लोगो की परवाह नही परेशानी में डालने के लिए नित्य ढूंढ रही बहाने – महानंद सिंह

अरवल : कलेर प्रखंड के आमिर बिगहा गांव में पी सी सी निर्माण का उद्घाटन अरवल विधायक महानंद सिंह ने किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक महानंद सिंह जिला सचिव जितेंद्र यादव राम दिनेश त्यागी बोले की आज महंगाई की मार से सभी लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2024 में मोदी सरकार सत्ता में आते ही संविधान को समाप्त कर देगा। जिस तरह से आम आदमी पार्टी एवं विपक्ष नेताओं के यहां ईडी के द्वारा फर्जी जांच कर करके तंगी तबाह किया जा रहा है।

लोकतंत्र के रक्षा करने वाले पत्रकारों को छापेमारी की जा रही है। यह देश के लिए सबसे खतरनाक पहलू है। जी 20 के बैठक में चार हजार करोड़ रुपया खर्च किया गया वह पैसा से जनकल्याणकारी योजना काम लाया जा सकता था। रेलवे में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली लाभ को भी खत्म कर दिया यह पैसा उसमें भी लगाया जा सकता था। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद, उमेश पासवान, नईम अंसारी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बने जिम्मेदार सिंह

अरवल : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अरवल का चुनाव मध्य विद्यालय चौरम के प्रांगण में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक शिव किशोर शर्मा के द्वारा सर्वसम्मति से कराया गया।

इस चुनाव में श् जिम्मेदार सिंह को अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंन्हा वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज अहमद उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह उपाध्यक्ष अजीतकुमार उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार प्रधान सचिव अमरेंद्र कुमार उप प्रधान सचिव मनीष कुमार निराला प्रधान सचिव ब्रजेश कुमार सचिव निर्मला देवी सचिव अजय कुमार सचिव सुरेश कुमार कार्यालय सचिव तपसी राम कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद अंकेक्षक के पद पर चुने गए इसके साथ कार्यकारिणी के सात सदस्यों का भी चुनाव हुआ।

विद्युत चोरी को लेकर 10 लोगों पर 282155 रुपये का लगाया गया जुर्माना

कुर्था,अरवल:- स्थानीय प्रखंड स्थित कुर्था थाना क्षेत्र के पिरही गांव एवं मानिकपुर ओपी क्षेत्र के छतोई गांव में विधुत प्रशाखा कुर्था के कनीय अभियंता सूरज कुमार के नेतृत्व में मानव बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया जिसमें बिजली पोल पर से टोका फसाकर एवं मीटर से बाईपास कर अवैध रूप से चोरी करते 10 लोगो को चिन्हित करते हुए अवैध रूप से विधुत उपयोग करने पर पिरही गांव निवासी सिकंदर कुमार पिता सुदर्शन सिंह पर 25570 रुपये, चन्द्रधन सिंह पिता द्वारिका सिंह पर 21194 रुपये,रामप्रवेश सिंह पिता नेपाल सिंह 11703 जुर्माना एवं 14929 रुपये बकाया बिजली बिल जोड़ते हुए 26632 रुपये, शांति देवी पति तपेश्वर ठाकुर पर 12511 रुपये, रविनाश शर्मा पिता स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा 18787 रुपये जुर्माना एवं बकाया बिजली बिल 25444 रुपये जोड़ते हुए 44231 रुपये, रविंद्र मिस्त्री पिता हीरा मिस्त्री पर 22727 रुपये, मोहन भगत पिता नंदकिशोर भगत पर 13031 रुपये, रामबिनय शर्मा पिता नन्हक सिंह पर कुल 30153 रुपये, सतेंद्र सिंह पिता राजनाथ सिंह पर 24547 रुपये जुर्माना एवं बकाया बिजली बिल 25665 रुपये मिलाकर कुल 50212 रुपये एवं मानिकपुर ओपी क्षेत्र स्थित छतोई गांव निवासी संजय कुमार सिंह पिता कामता सिंह पर 24900 रुपये जुर्माना एवं बकाया बिल 1014 रुपये जोड़ते हुए कुल 35914 रुपये जुर्माना लगाते हुए कुर्था थाना में कनीय अभियंता सूरज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मौके पर कनीय सारणी पुरूष राधामोहन गुप्ता, कुमार,मानव बल पीयूष कुमार,पंकज कुमार,रंजीत कुमार,रंजय कुमार,राकेश कुमार सहित अन्य मनावबल मौजूद थे।

कुर्था से चांदनी कुमारी की रिपोर्ट

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here