अनुमंडल में काफी धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

0

बाढ़ : अनुमंडल में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में काफी धूमधाम से मनाया गया।अनुमंडल के व्यवहार न्यायालय परिसर में एडीजे प्रथम रविरंजन मिश्रा, अनुमंडल के मुख्य समारोह स्थल एएनएस कॉलेज मैदान व अनुमंडल मुख्यालय में एसडीएम शुभम कुमार, अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष मृगेंद्र कृष्ण, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं बाढ़ क्लब में एसडीएम शुभम कुमार, एएसपी कार्यालय में एएसपी भारत सोनी, नगर थाना में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एएनएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ०ध्रुव कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, भूमि सुधार उप समाहर्ता पम्मी कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रवि रंजन गुप्ता कई गणमान्य लोग मौजूद थे एवं मंच का संचालन साहित्यकार हेमंत कुमार ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर गुलाबबैग में प्राचार्य छट्ठू शाह, नगर परिषद में मुख्य पार्षद संजय कुमार, परसवां पंचायत में मुखिया शंभु सिंह, चकजलाल पंचायत में मुखिया बच्ची देवी, Handling रूपस पंचायत में बचोला देवी, अचुआरा के माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्राचार्य डेमियन एंथनी, जद(यू) कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने झंडोत्तोलन किया।

swatva

इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एनटीपीसी के पीआरओ द्वारा किसी तरह की सूचना नही दिये जाने के कारण संवादहीनता बनी रही, जिसके कारण हमें स्पष्ट ज्ञात नही हो सका कि वहां किनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

सत्यनारायण चातुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here