06 जनवरी : अरवल की मुख्य खबरें

0

शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में सीखने की ललक पैदा होती है – शैलेन्द्र

अरवल – सदर प्रखंड के उक्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा अरवल के बच्चों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,फखरपुर में शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हसनपुरा के बच्चे शिक्षक शैलेन्द्र कुमार के देख रेख में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फखरपुर में शैक्षिक भ्रमण पर गए।फखरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नारायण शर्मा ने बच्चों का स्वागत किया।

वहाँ के शिक्षकों के निर्देशन में बच्चें भ्रमण के दौरान पूरे विद्यालय के हरेक चीजों का अवलोकन बड़े उत्सुकता के साथ करते रहें।फखरपुर विद्यालय में बच्चों ने स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, जीम, बाला पेंटिग सहित पुस्तकालय का भी अवलोकन किया।

swatva

जीवविज्ञान के शिक्षक ने विज्ञान प्रोगशाला के चीजों को समझाया साथ ही सूक्ष्मदर्शी से सूक्ष्म चीजों का अवलोकन भी कराया।वही कला शिक्षक ने विद्यालय में किए गए पेंटिग को दिखाया एवं उनके संदेशों को समझाया।इसके बाद जीम के प्रभारी ने जीम में रखे सामानों को दिखाया एवं बच्चो को व्यायाम करने के लिए सिखाया।पुस्तकालय प्रभारी ने पुस्तकालय में रखे पुस्तको के बारे मे बताया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा अरवल के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले गए शिक्षक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों ने मनोरंजपूर्ण वातावरण में शैक्षिक भ्रमण किया।इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में सिखाने की ललक पैदा होती है।बच्चे इस शैक्षिक भ्रमण से काफी खुश नजर आए।

राजस्व एवं भूमि सुधार संबंधित सभी विषयों की समीक्षा मंत्री ने किया

अरवल – आलोक कुमार मेहता, मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार एवं गन्ना उद्योग बिहार, पटना के अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित सभी विषयों की अरवल जिले की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से दाखिल खारिज की समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि हाल के दिनों में दाखिल खारिज में काफी प्रगति हुई है। दाखिल खारिज में लंबित मामलों का प्रतिशत 12 से घटकर 6 पर आ गया है। परिमार्जन का निष्पादन लगभग शत प्रतिशत किया जा रहा है। सभी पंचायतों में सभी सरकारी भूमि का सर्वेक्षण करा लिया गया है।

लगभग 21 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य समपन्न करा लिया गया है। अभियान बसेरा में 547 वासभूमिहिन लोगों का सर्वेक्षण कर लिया गया है और उनकों भूमि बंदोवस्त कराने की तैयारी चल रही है। मंत्री द्वारा सभी भूमिहीन लोगों को भूमि बंदोवस्त कराने का निदेश दिया गया। साथ ही शत प्रतिशत दाखिल खारिज निष्पादन करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी राजस्व अधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अंग्रेजी शराब में संलिप्त कारोबार चालक को किया गया गिरफ्तार

अरवल -जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश में लगातार अवैध शराब के निर्माण सेवन एवं तस्करी में सम्मिलित लोगों के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत बहुत बड़ी सफलता मिल रही है इसके तहत अभी तक दर्जनों शराब तस्कर के द्वारा एक जिले से दूसरे जिले में वाहन के द्वारा तस्करों के द्वारा आपूर्ति के लिए अन्य जिलों में ले जाने के क्रम में जब्ती का सिलसिला लगातार जारी है।

यही कारण है कि जिले क्षेत्र की सीमा से प्रवेश करने के पूर्व ही उनके मंसूबे को चकनाचूर करने में अरवल जिला प्रशासन सफल हो रही है। पिछले कई महीनों से उत्पाद विभाग एवं अरवल पुलिस के द्वारा बहुत बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की गई है आज 6 जनवरी को इसी कड़ी में वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग के द्वारा थ्री एक्स रम ब्रांड का 750 एमएल का एक सौ अस्सी बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है जिसकी कुल मात्रा 135 लीटर बताई गई है। शराब तस्करी में संलिप्त चालक को गिरफ्तार किया गया है।

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here