29 दिसंबर : अरवल की मुख्य खबरें

0

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू नेताओं ने नीतीश कुमार को दी बधाई

कुर्था,अरवल। जदयू प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत और विस्तारित होगी आने वाले समय में पार्टी और बेहतर राजनीतिक प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने पर पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इसका फायदा 2024 लोकसभा चुनाव में मिलेगा। बधाई देने वालों में जदयू नेता पूर्व मुखिया रविशंकर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, राजनाथ महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

swatva

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कुर्था,अरवल। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनभद्र पंचायत के सोनभद्र गांव एवं चमंडी पंचायत के पोंदिल गांव पहुंची। इस दौरान सोनभद्र पंचायत में इस संकल्प यात्रा का मुखिया शोभा देवी एवं चमंडी पंचायत में रीना देवी के द्वारा ड्राइवर को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

वहीं जीविका दीदी ने खूबसूरत विकसित भारत का रंगोली के माध्यम से लोगों को भारत को अलग अलग रंगों के माध्यम से बेहतर भारत बनाने का संदेश दिया। इस दौरान बीपीआरओ मनीष रंजन के द्वारा उपस्थित लोगों को विकसित भारत बनाने एवं स्वच्छ भारत के संकल्प की शपथ दिलाई गई । इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जहाँ पर लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम में लोगों ने एलईडी वैन के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्मों को देखा।

इस फिल्मों के जरिए लोगों को सरकार की तमाम उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों के बीच भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पुस्तक एवं नए वर्ष के कैलेंडर भी वितरित किए गए। इस मौके पर सोनभद्र पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामईश शर्मा उर्फ कीकू शर्मा, सरदार रणविजय सिंह,चमंडी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विमल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रखंड प्रमुख के लिए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरगर्मी तेज

कुर्था,अरवल। कुर्था प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। वहीं दोनों गुट अपने-अपने समर्थकों को अपने-अपने पक्ष में करने को लेकर कवायद शुरू कर दिए हैं। हालांकि दोनों पक्ष अपने-अपने पक्ष में बहुमत के दावे कर रहे हैं। इससे प्रमुख की कुर्सी रहने या जाने में महज एक से दो सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। दोनों खेमे में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।

कुर्था प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए गोलबंदी शुरू हो गई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में कुर्था प्रखंड में अविश्वास प्रस्ताव आने की संभावना है, पंचायत चुनाव के 2 साल पूरे हो रहे हैं। प्रस्ताव के अनुसार चुनाव के 2 साल बाद अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई है।

गौरतलब हो कि कुर्था प्रखंड में 13 पंचायत समिति सदस्य हैं जब प्रमुख पद का चुनाव हुआ था तब निवर्तमान प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान को कुल सात वोट मिले थे। वहीं विपक्षी रूबी देवी को छह वोट मिले थे। नजदीकी मुकाबले में मात्र एक वोट से रूबी देवी हार गई थीं। इस बार के चुनाव में फिर एकबार रूबी देवी ने फिर से अपनी पूरी शक्ति लगा दी है।

जिलापदधिकारी ने किया सी एमआर का शुभारंभ

अरवल – जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह द्वारा खरीफ विपणन मौसम 23-24 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति में सी० एम० आर० आपूर्ति की शुरूआत वलिदाद स्थित गोदाम का उद्घाटन करते हुए किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी, अरवल, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, अरवल, सहायक गोदाम प्रबंधक, अरवल जिला उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा निदेशित किया गया कि गोदाम पर आ रहे सी०एम०आर की गुणवत्ता की जाँच नियमित रूप की जाये।

साथ ही यह भी निदेशित किया गया कि अनावश्यक रूप से ट्रक अन्य वाहनों को इंतजार न करायें सी० एम० आर० गोडाउन पर आते ही उसकी गुणवत्ता जाँच करते हुए वाहन को अनलोड कर ले। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सी०एम०आर० आपूर्ति में यथासंभव तेजी लाये। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, अरवल को निर्देशित किया गया कि गोदाम की क्षमता को देखते हुए खाद्यान्नों के बाहर भेजने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैक का भी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

आठ आवेदक में एक को पाया गया योग्य

अरवल – जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं ठिकेदारों की उपस्थिति में विद्युत लाईसेंस निर्गत करने हेतु बैठक की गई। जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा बताया गया की विद्युत लाईसेंस प्राप्त करने हेतु आठ आवेदकों द्वारा आवेदन समर्पित किया गया है। समिति के समक्ष प्राप्त आठ आवेदनों का लिफाफा खोला गया एवं सभी आवेदको के समक्ष ही दस्तावेजों का अध्ययन किया गया।

आवेदनों के अवलोकनोपरान्त सात आवेदन दस्तावेज कागजातों की कमी के कारण समिति के सदस्यों द्वारा अयोग्य घोषित किया गया। एक आवेदक का आवेदन योग्य पाया गया। योग्य पाये गये आवेदक मे० श्रेयस इनफाटेक प्रा० लि० को विद्युत ठिकेदारों का लाईसेंस निर्गत करने का निर्णय लिया गया।

जनता दरबार में 28 परिवादियों ने सुनाई अपनी फरियाद

अरवल – जिला पदाधिकारी, अरवल, वर्षा सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 28 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, दाखिल खारिज, मुआवजा, अनुदान की राशि, धान अधिप्राप्ति, गृह रक्षा वाहिनी, परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।

वंशी थाना स्थित ग्राम तुर्क तेलपा निवासी पम्मी देवी द्वारा बताया गया कि मेरे पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में वर्ष 2022 में हुई थी। मेरे पति श्रम विभाग द्वारा निर्गत ई-श्रम कार्ड धारी थे। उक्त प्रावधान के तहत लाभ दिलवाने की कृपा की जाय।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा श्रम अधीक्षक अरवल को निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। मेहन्दिया थाना स्थित ग्राम कोईल भुपत निवासी अनिल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम कोईल भुपत में अनिल कुमार सिंह के घर से रामउतीम यादव के घर तक पी सी सी कार्य करवाने का अनुरोध सांसद महोदय से किया गया था। मुख्य गली को पी सी सी ढलाई कार्य पुरा करवाने की कृपा की जाय।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला योजना पदाधिकारी अरवल को त्वरित निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम बेनीपुर निवासी संजय शर्मा द्वारा बताया गया कि मेरे पिताजी के नाम से मौजा बेनीपुर में जमीन खरीद किया गया था। अंचलाधिकारी कुर्था द्वारा दाखिल खारिज निरस्त कर दिया गया है। दाखिल खारिज करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता अरवल को निष्पादन हेतु निदेश दिया गया।

कुर्था से चांदनी कुमारी की रिपोर्ट

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here