शिक्षा में सुधार के बगैर देश का विकास नहीं : ओम प्रकाश राजभर

0

-बक्सर और राजपुर विधानसभा में की जन सभाएं

बक्सर : भारतीय समाज पार्टी के नेता व यूपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज सोमवार को जिला मुख्यालय में मीडिया से बात की। वे रालोसपा गठबंधन के नेता के तौर पर यहां आए थे। उन्होंने कहा देश का विकास तब तक नहीं हो सकता। जब तक सबको समान शिक्षा नहीं मिलेगी। सरकारों को चाहिए कि हर स्कूल में निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा मिले।

swatva

देश के हर तबके, हर धर्म, हर जाति के लोगों को जब तक एक समान शिक्षा नहीं मिलेगी। तब तक विकास संभव नहीं। उपेन्द्र कुशवाहा शिक्षा में सुधार की बात करते हैं। इस लिए हमने उनके साथ गठबंधन किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ बक्सर विधानसभा के रालोसपा उम्मीदवार निर्मल कुशवाहा मौजूद थे। इसके बाद वे इस विधानसभा के जलीलपुर और राजपुर विधानसभा में एक सभा को संबोधित करने गए। जहां से बसपा के उम्मीदवार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here