30 सितंबर : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान वोटर की मौत

आरा : भोजपुर जिले में मतदान केंद्र पर एक वोटर की मौत हो गई है. मृतक रामेश्वर महतो मतदान केंद्र में वोटिंग के लिए लाइन में खड़े थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई. भोजपुर के लहठन पंचायत के पिटरों गांव में रामेश्वर महतो मतदान के लिए पहुंचे थे। बूथ संख्या 170 पर वह कतार में खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. वोटिंग के लिए पहुंचे रामेश्वर महतो को अचानक हार्ट अटैक हुआ और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। इसी बीच आज सुबह में भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112 और 114 पर मतदान से पहले जमकर हंगामा हुआ।

पीरो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवचंदा बूथ संख्‍या 109 पर दो मुखिया प्रत्‍याशी आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच मारपीट भी हुई। दूसरी तरफ पीठासीन पदाधिकारी को हिरासत में लेने की भी खबर सामने आई। कटरिया पंचायत के छछूडिह गांव में बूथ संख्या 158 के पीठासीन पदाधिकारी को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया गया। बुजुर्ग महिला मतदाता को वोटिंग रूम में बताने के दौरान हिरासत में लिया गया।

swatva

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के दौरान बायोमैट्रिक सिस्टम फेल

आरा : भोजपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ पर चुनाव शुरू होते ही बायोमैट्रिक सिस्टम लगभग पूरी तरह से फेल हो गया है हालांकि मतदान के लिए पुरुषों से ज्यादा महिलाएँ मतदान केन्द्रों पर दिखीं मतदान कराने को लेकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मुस्तैद रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पीरो मानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बायोमैट्रिक सिस्टम बहुत स्लो काम कर रहा है जिसके कारण मतदान की गति काफी धीमी है। इसको लेकर बूथों पर कतार बद्ध वोटरों में काफी आक्रोश था। जिसके बाद वोटर पहचान-पत्र, आधार कार्ड के आधार पर मतदान कराया जा रहा है।

डीएम व एसपी ने कई बूथों पर पहुंच मतदान का जायजा लिया। अब तक किसी तरह की अप्रिय घटना एवं मतदान में रुकावट को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं है। ईवीएम में कही-कहीं कुछ खराबी की सूचना के बाद तुरंत उसे विशेषज्ञों द्वारा ठीक किया गया। सुबह के 7 बजे से ही बूथों पर वोटर आने शुरू हो गए

आरा गांगी नदी में तैरते दो छात्रों का शव बरामद

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नगर थानान्तर्गत बरहबतरा पुल स्थित गांगी नदी में डूबे दो स्कूली छात्रो का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। परिजनो ने बुधवार की सुबह नदी से दोनो शव को बरामद किया। जानकारी के अनुसार मृतकों में नगर थानान्तर्गत रौजा मोहल्ला निवासी मो. मुर्तजा का 8 वर्षीय पुत्र मो. शाहबाज एवं दूसरा उसी मोहल्ले के स्व.गुड्डू खान का 17 वर्षीय पुत्र तनवीर है।

मृतक मो. शाहबाज के पिता मो. मुर्तजा ने बताया कि उनका बेटा मोहल्ले के ही तनवीर एवं दो साथियों के साथ घर से घूमने निकला था। पर वह अपने साथियो के साथ बरहबतरा पुल स्थित गांगी नदी के किनारे चला गया। जहां वह शौच करने के बाद वह गांगी नदी तट के समीप गया, तभी वह असंतुलित होकर नदी में गिर पड़ा और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसका दोस्त तनवीर भी बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों पानी में डूब गए। दोनों को डूबता देख उसके साथ रहे अन्य दो साथियों ने हल्ला मचाया। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण काफी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी।

एनडीआरएफ की टीम ने शव की काफी खोजबीन की थी पर मंगलवार की शाम तक शव नहीं मिल पाया था। आज सुबह जब मृतकों के परिजन एक बार फिर वहां गए तो उन्होंने देखा कि मो. शाहबाद का शव नदी में तैर रहा है।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके कुछ देर बाद ही उसके दोस्त तनवीर का भी शव पानी में तैरता दिखा। जिसके बाद उसे भी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया।

एक की मौत, दूसरा घायल

आरा : भोजपुर जिला के उदवंतनगर थानान्तर्गत कसाप गाँव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया जिसमे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक मुफस्सिल थानान्तर्गत बलुआ गांव निवासी 28 वर्षीय अभिषेक सिंह था। वह गड़हनी बाजार स्थित हौंडा बाइक शोरूम में काम करता था जबकि जख्मी सिन्हा ओपी अंतर्गत सिन्हा मिल्की गांव निवासी संजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार सिंह है। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की शाम गड़हनी स्थित हौंडा शोरूम से अपना काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त प्रिंस कुमार सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी कसाप गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी जिसमे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन अभिषेक सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़। अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

भोजपुर डीएम ने 27 अपराधियों पर जारी की नोटिस

आरा : बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 (3) के तहत न्यायालय जिला दंडाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी द्वारा 27 अपराध कर्मी पर नोटिस निर्गत किया गया है। इनमे राहुल सिंह पिता अनिरुद्ध गांव चंदा पुलिस स्टेशन सीकर हटा जिला भोजपुर, कवीन्द्र पासवान पिता नंद किशोर पासवान गांव मुफ्ती पुलिस स्टेशन सीकर हटा जिला भोजपुर, राहुल कुमार पिता नागेंद्र सिंह गांव जामुऑन पुलिस स्टेशन संदेश जिला भोजपुर, गुड्डू कुमार पिता दरोगा सिंह गांव जमुआन पुलिस संदेश जिला भोजपुर, मनोज राय पिता स्वर्गीय बिंदेश्वरी राय गांव डिहारी पुलिस स्टेशन धनगांई जिला भोजपुर, धनंजय मिश्रा पिता शिवजीत मिश्रा गांव सोनबरसा पुलिस स्टेशन शाहपुर जिला भोजपुर, राजू गुप्ता पिता रमेश प्रसाद गुप्ता गांव पीपा लाइन बिहिया पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, नंद जी नाथ पिता इदरीश नाथ गांव तेरे घर वाल पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, बृजेश राय पिता स्वर्गीय विष्णु राय गांव राम दत्ता ही पुलिस स्टेशन शाहपुर जिला भोजपुर, तुलसी यादव स्वर्गीय अयोध्या यादव गांव फिनगी पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, लालबाबू मिश्रा पिता मदन मिश्रा गांव परसोंधा पुलिस स्टेशन शाहपुर जिला भोजपुर, अशोक मिश्रा पिता तारकेश्वर मिश्रा गांव रामभक्तों पुलिस स्टेशन शाहपुर जिला भोजपुर, खजांची यादव पिता रामानंद यादव गांव चौरई पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, अतुल यादव पिता स्वर्गीय सिद्धनाथ यादव गांव रंधा डी पुलिस स्टेशन शाहपुर जिला भोजपुर, लालू सोनार पिता स्वर्गीय गणेश सोनार गांव शाहपुर पुलिस स्टेशन शाहपुर जिला भोजपुर, टुनटुन नाथ पिता इदरीश नाथ गांव तेघरा बाल पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, जितेंद्र नाथ पिता इदरीश नाथ गांव तेघरा बाल पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, अरविंद सिंह पिता द्वारिका सिंह गांव अनार पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, अखिलेश कुमार वर्मा उर्फ गुड्डू लाल पिता सिद्धनाथ प्रसाद वर्मा गांव अनार पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर, लव कुश पांडे उर्फ विधायक पिता स्वर्गीय गोपाल पांडे गांव सिकरौल पुलिस स्टेशन सीकर हटा जिला भोजपुर, रवि पिता राम ईश्वर सिंह उर्फ बाल छेदी गांव मानैनी पुलिस स्टेशन चरपोखरी जिला भोजपुर, साधु यादव पिता वासु धर सिंह उर्फ बंशीधर सिंह गांव प्रीतमपुर पुलिस स्टेशन चरपोखरी जिला भोजपुर, सुघर सिंह पिता स्वर्गीय नसीबा सिंह गांव अहिले पुलिस स्टेशन नारायणपुर जिला भोजपुर, जय चंद्र महतो पिता जगत महतो गांव भालुनी पुलिस स्टेशन नारायणपुर जिला भोजपुर, लालू सिंह और बलेश्वर सिंह गांव नारायणपुर जिला भोजपुर, दीपक यादव पिता वीरेंद्र यादव गांव मनियारा पुलिस स्टेशन तीयर पत्रिका जिला भोजपुर, पवन गुप्ता पिता रमेश प्रसाद गुप्ता गांव पाइपलाइन बिहिया पुलिस स्टेशन बिहिया जिला भोजपुर है।

हथियारबंद अपराधी ने महिला को मारी गोली

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नवादा थानान्तर्गत चंदवा मोड़ के पर हथियारबंद बदमाश ने एक अधेड़ महिला को गोली मार दी। उसे स्थानीय लोगो ने आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी कोईलवर थानान्तर्गत पचैना बाजार गांव निवासी रामदयाल पंडित की 50 वर्षीया पत्नी रामावती देवी है।

जख्मी ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया के बेटे की तबीयत खराब थी। उसने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था एवं नवादा थानान्तर्गत चंदवा मोड़ स्थित अपने ननंद के घर आई थी। वहा से उसने मां को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। जख्मी रामावती देवी आज सुबह जियुतिया का पारण कर घर से अपनी बेटी से मिलने चंदवा आई थी। जैसे ही चंदवा मोड़ पर ऑटो से उतर कर उसके नन्द के घर जा रही थी तभी रास्ते में एक लड़का एक लड़की से छेड़खानी कर रहा था एवं हाथापाई कर रहा था।

विरोध करने पर उसने हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी गई जिसमें महिला को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी महिला से मिलकर घटना की जानकारी ली।जिसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है| नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि उक्त युवती चंदवा स्थित एक शोरूम में काम करती है और आरोपी युवक सागर तिवारी से 4 वर्षों से उसकी पहचान है।

बीते वर्षों में वह अपनी इच्छा से उससे बातचीत भी करती थी। लेकिन कुछ माह बीतने के बाद से ही वह बातचीत करना बंद कर दी थी।बावजूद इसके उक्त लड़का के द्वारा बराबर उसका पीछा किया जाता था।इस मामले को लेकर दोनों के परिजनों द्वारा बैठक किया गया था।जिसके बाद बात खत्म हो गई है।लेकिन आज सुबह जब उक्त लड़की चंदवा मोड़ स्थित शोरूम अपनी ड्यूटी आ रही थी।तभी आरोपी युवक सागर तिवारी वहां आ धमका और उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले छानबीन कर रही है।

भोजपुर में घूस लेने का आरोपी दरोगा सस्पेंड

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में लॉकडाउन के दौरान “कभी जिंदगी इम्तिहान लेती है और आदमी मुसाफिर है…” गीत गाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर चर्चा में आए दरोगा दिलीप कुमार निराला पर घूस लेने के आरोप में आरा नगर थाणे में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने भी निलंबित भी कर दिया है साथ ही आगे भी विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया है। अब गिरफ्तारी से बचने के लिए दरोगा ड्यूटी से फरार हो गया है।

जगदीशपुर थाने में पोस्टेड दरोगा दिलीप कुमार निराला पर आरा में दबंग से मकान खाली कराने के नाम पर साढ़े 26 हजार रुपए घूस लेने का आरोप लगा है। इसे लेकर शिवगंज निवासी विश्वनाथ प्रसाद ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरोगा हाल तक नगर थाना में पोस्टेड था। विश्वनाथ प्रसाद की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बेटी सुनीता देवी ने आरा नगर थाना के शिवगंज में एक मकान खरीदा है।

अर्जुन प्रसाद, दिलीप प्रसाद दबंगई दिखाकर मकान में घुसने नहीं दे रहे थे। तब नगर थाना में पोस्टेड दरोगा दिलीप कुमार निराला से इसकी शिकायत की गई थी। इस पर दरोगा ने कहा कि मकान खुलवा देंगे, लेकिन खर्च करना पड़ेगा। खर्च के नाम पर 20 जुलाई को आर्य समाज मंदिर के पीछे दरोगा ने 26,500 रुपए लिए। तब मेरे बेटे ने रुपए देने का वीडियो बना लिया था। इस पर दरोगा आग बबूला हो गया और बेटे का 15,000 का मोबाइल छीन लिया। इसी बीच दरोगा का तबादला जगदीशपुर हो गया।

विश्वनाथ प्रसाद को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने दरोगा से बात की और मोबाइल की मांग की। इस पर दरोगा भड़क गए और कहा कि मोबाइल और रुपए लौटा दूंगा, लेकिन अब तक न तो मकान खाली कराया और ना ही मोबाइल लौटाया। दरोगा दिलीप कुमार निराला पर भ्रष्टाचार अधिनियम सहित तीन धाराओं में केस किया गया है। इसमें विश्वास का आपराधिक हनन और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। भोजपुर SP विनय तिवारी ने बताया कि दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सदर एसडीपीओ हिमांशु केस की जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार का आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त किया जाएगा। आपको बता दे कि इनपर लॉकडाउन के दौरान आरा में राहगीरों की पिटाई और दुकानो में तोड़फोड़ करने का भी इल्जाम लगा था। वहीं इन्होंने कर्मकांड करा कर आ रहे एक ब्राह्मण की भी पिटाई की थी, जिसकी शिकायत भी की गई थी।

निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

आरा : यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर इकाई द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर एस0के0 रूंगटा के क्लीनिक में लगाया गया। जिसमें जरूरतमंद 35 लोगों के आंखों की जांच और उचित परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नकुल मिश्र के मंगलाचरण और सामूहिक द्वीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अध्यक्ष डॉ एस के रूंगटा, चेयरपर्सन डॉ अर्चना सिंह, वाइस प्रेसिडेंट रीता सिंह कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार सिंह, सचिव विष्णु शंकर के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए विजय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को माह में 1 दिन निशुल्क नेत्र जांच की घोषणा हुई थी| जिस का प्रतिफल आज हम देख रहे हैं। अपने उद्बोधन में नेत्र सर्जन डॉ एस के रूंगटा ने कहा की आंख हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है इसके प्रति सभी को जागरूक रहने की जरूरत है।मैं सेवा देने के लिए सदैव तैयार हूं, समितियों के निर्णय पर कायम हूं। आज कुल 35 लोगो की जांच हुई। चेयर पर्सन अर्चना सिंह ने बताया कि समिति बराबर जरूरतमंद, पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए प्रयासरत है।

उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए भी अलग से जांच शिविर लगाया जाएगा ,जिसके लिए डॉक्टर सविता रुंगटा ने अपनी सहमति दी है। शिविर के अंत में एसोसिएशन के सचिव विष्णु शंकर ने डॉक्टर रुंगटा और उनके सभी सहयोगियों को एसोसिएशन की तरफ से धन्यवाद दिया।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य अनिल राज, गुरु चरण सिंह, डॉक्टर दिनेश कुमार सिन्हा, पंकज प्रभाकर ,माधव कृष्ण अग्रवाल तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here