पर्यटकों की पसंद बन रहा है बिहार : भाजपा

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि बिहार अब पर्यटकों की पसंद बन रहा है। बिहार में पिछले पांच वर्षों में 50% पर्यटक बढ़े हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या में 31% का इजाफा हुआ। अब प्रदेश में हर वर्ष 3.50 करोड़ सैलानी भ्रमण कर रहे हैं। पर्यटन के कारण अब बिहार में रोजगार और व्यापार का अवसर बढ़ रहा है।

पर्यटन के लिए सैलानियों की पसंद राजगीर, बोधगया, मंदार पर्वत, कैमूर की पहाड़ियां, पावापुरी, बक्सर, नालंदा का खंडहर और बिहार में अनेकों जगह सैलानियों का पसंदीदा जगह है, जहां पर जाकर के पर्यटक रमणिक स्थानों का भ्रमण करते हैं, देखते हैं, सुनते हैं और शोध करते हैं। आज CIMP में आयोजित ‘बिहार में स्टार्ट-अप उद्योग-आगे की राह’ पर चल चुका है। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने स्टार्टअप इंडिया सीड फंड’ की शुरुआत की है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों के जीवन में सुधार आएगा।

swatva

इसके अलावा सरकार के कार्यों के बारे में बात करते हुए अरविन्द ने कहा कि बिहार में कोरोना जांच की संख्या 4 करोड़ 57 लाख से ज्यादा हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 12 हजार 942 जांच की गई। बिहार में अभी तक कुल 4 करोड़ 57 लाख 67 हजार 997 जांच की जा चुकी है।

जिस तरह शौचालयों के निर्माण ने गरीबों की गरिमा बढ़ाई है। वैसे आर्थिक स्वच्छता गरीबों के अधिकार को सुनिश्चित करती है। जनधन खातों की वजह से आज गरीबों को उनके हक का पैसा सीधा उनके खाते में जा रहा है। आज गांवों के लोग भी fin-tech UPI से डिजिटल लेन-देन कर रहे हैं। यह कह सकते हैं कि बिहार आत् निर्भर बिहार बनने की ओर अग्रसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here