विस चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार, सपा ने बताया छलावा

0

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में किया गया जहां यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में जितिन प्रसाद , कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली जबकि पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, संजीव कुमार, संगीता बलवंत बिंद, दिनेश खटिक और धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

swatva

मालूम हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थीं। उसके बाद 19 मार्च 2017 को सरकार गठन हुआ और उस वक्त पहला शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। उसके बाद 21 अगस्त 2019 को दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली।

वहीं इस विस्तार को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैबिनेट के विस्तार पर कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नये मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here