जीवछ सहनी के अध्यक्षता में कबिलपुर स्थित मध्यविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी

0

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षा में कबिलपुर स्थित मध्यविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद गोपाल जी ठाकुर ,प्रदेश प्रभारी सह विष्पी विधायक हरि भूषण ठाकुर वचौल,केवटी विधायक डॉ मुरारी मोहन झा उपस्थित थे। अपने संबोधन में सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा शरीर से तो संसार में कोई अमर नहीं रहता ,अमर तो वही है जिसका यश अमर है। आज वो हमलोग के बीच नहीं है लेकिन उनका एक एक वचन देश वाशियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। जिस ने राष्ट्र निर्माण के लिए है अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। हम उनको नमन करते है ।

सांसद ने कहा सरकार आज अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को देखकर योजना बनाते है और लागू करते है यही सच्ची श्रद्धांजलि है दीनदयाल उपाध्याय के प्रति। दरभंगा में विकास की चर्चा हो रहा है।कार्यक्रम में हरि भूषण ठाकुर ने कहा एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की दूरदर्शी राजनीति ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार से देश का मार्गदर्शन किया और अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जन कल्याण व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

swatva

मीडिया के एक सवाल के जवाब में हरि भूषण ठाकुर ने कहा सरोज यादव के हत्यारे को प्रसाशन तुरंत गिरफ्तार करें और निर्दोष को तुरंत छोड़े नहीं तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतारने का कार्य करेगी।अपने संबोधन में केवटी विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने कहा कि सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देते है ।उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। हम उनको शत शत नमन करते हुए गर्व के साथ कहते है कि हम सभी कार्यकर्ताओं को उन्ही के मार्ग का अनुसरण कर के आगे बढें।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि हमे गर्व है कि हम उस पार्टी के सिपाही है जिसका सिद्धान्त दीनदयाल उपाध्याय का सिद्धांत है। हम कार्यकर्ता बिना भेद भाव के ,बिना लालच के इस संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दें।इस कार्यक्रम में ज्योति कृष्ण झा लवली,विवेकानंद पासवान, अभय झा ,उमेश चौधरी,मणिकांत मिश्र, मुकुंद चौधरी, मीना प्रसाद,आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here