बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को 3 महीने का एक्सटेंशन

0

पटना : बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को पुनः 3 महीने का एक्सटेंशन मिला है। बिहार सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 3 महीने का विस्तार मिलने के बाद शरण इस पद पर साल के अंतिम दिन तक रहेंगे। इससे पहले त्रिपुरारी शरण को जून में 3 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।

एक्सटेंशन मिलने से पूर्व सचिवालय के गलियारे में यह चर्चा थी कि आमिर सुबहानी को मुख्य सचिव बनाया जाता है या त्रिपुरारी शरण को फिर से एक्सटेंशन दिया जाएगा। लेकिन, सरकार ने सुबहानी के बदले त्रिपुरारी शरण को एक्सटेंशन दे दिया है।

swatva

वैसे भी कई बार भाजपा नेताओं द्वारा दिये गए बयान से यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा आमिर सुबहानी को पसंद नहीं करती है। क्योंकि, के गृह सचिव रहते हुए भाजपा के कई नेता पक्षपात करने का आरोप लगा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here