भाजपा में बड़े स्तर पर फेरबदल, दिलीप घोष और बेबी रानी मौर्य बनें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बंगाल की कमान मजूमदार के हाथ

0

न्यू दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा में बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया है। नड्डा ने बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को पार्टी का नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति तुरंत प्रभावी हो गई हैं।इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल के बालूरघाट लोकसभा क्षेत्र से सासंद डॉ सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान थमा दी है।

बाबुल सुप्रियो ने भी भाजपा से किया किनारा

दरअसल, बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी से चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा से नेताओं का पलायन शुरू हो गया है। छोटे कार्यकर्ता, विधायक से लेकर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तक भाजपा का दामन छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल से भाजपा के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव जीते बाबुल सुप्रियो ने भी भाजपा से किनारा कर टीएमसी को ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में भाजपा की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

swatva

नई ऊर्जा का संचार

इसी को लेकर पार्टी के आला नेताओं के मुताबिक प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए नई ऊर्जा का संचार करना और नया चेहरा देना जरूरी लग रहा था और इसी को देखते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा संगठन में बदलाव का यह फैसला किया गया।

सिक्किम भाजपा के प्रभारी मजूमदार

गौरतलब हो कि, भाजपा ने डॉ सुकांता मजूमदार को फिलहाल सिक्किम भाजपा का प्रभारी और उत्तर बंगा क्षेत्र का सह-संयोजक भी बना रखा था। वहीं, अब इनको बंगाल का कमान दिया गया है।

जानकारी हो कि, भाजपा के नेता लगातर यह कह रहे थे कि पश्चिम बंगाल में उनके नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है और डर के मारे उनके कार्यकर्ता और नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वहीं, नेताओं के बीच मची इस भगदड़ को लेकर भाजपा आलाकमान भी चिंतित था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।

बेबी रानी मौर्य भी दोबारा से सक्रिय राजनीति में

वहीं,इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक और बड़ा महत्वपूर्ण फैसला किया है। उन्होंने यह फैसला उत्तर प्रदेश को लेकर किया है। नड्डा ने हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्य को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। आगरा में सक्रिय राजनीति कर चुकी बेबी रानी मौर्य को दोबारा से सक्रिय राजनीति में लाकर भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here