राजपुर की मारपीट में दर्ज हुआ तीन एफआईआर

– राजपुर के दोनों पूर्व मुखिया को सीओ ने बनाया आरोपी

बक्सर : नाम वापसी के दौरान राजपुर में हुई मारपीट को लेकर वहां के थाने में तीन प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं। दो आवेदन दोनों संबंधित पक्ष की तरफ से आए हैं। वहीं तीसरी प्राथमिकी अंचल पदाधिकारी शशि सिंह ने दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है। अपराह्न चार बजे नाम वापसी के काउंटर पर मारपीट हुई। ऐसा करने वाले निवर्तमान मुखिया के पति सत्येन्द्र सिंह व पूर्व मुखिया अनिल सिंह के लोग थे। इन दोनों के नाम की चर्चा प्राथमिकी में है। साथ ही इनके समर्थकों का नाम गिनाया गया है।

swatva

आवेदन के अनुसार सत्येन्द्र सिंह की तरफ से पवेश सिंह, विश्वजीत सिंह, प्रतुल, संदीप, चितरंजन कुमार, सन्नी कुमार थे। जबकि अनिल सिंह की तरफ से अशोक सिंह, पंकज सिंह, अवधेश सिंह, विश्वजीत सिंह थे। हालांकि यह उन्हीं लोगों के नाम है। जिसका उल्लेख इन दोनों पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन में है। विवाद का समय अपराह्न चार बजे दिखाया गया है। जबकि घटना का समय अपराह्न चार बजे से कुछ पहले का है। सीओ ने इन सभी के विरूद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की रडार पर सभी लोग आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here