19 सितंबर : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

बिस्फी में मनाया गया अनंत चतुर्दशी, इस पर्व को मनाये जाने का जिक्र महाभारत में भी है मिलता

मधुबनी : जिले में अनन्त चतुर्दशी का महाव्रत पर्व रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी व्रत मनाया जाता है। अनंत यानी जिसके न आदि का पता है और न ही अंत का। अर्थात वे स्वयं श्री हरि ही हैं। इस व्रत में स्नानादि करने के बाद अक्षत, दूर्वा, शुद्ध रेशम या कपास के सूत से बने और हल्दी से रंगे हुए चौदह गांठ के अनंत को सामने रखकर हवन किया जाता है। फिर अनंत देव का ध्यान करके इस शुद्ध अनंत, जिसकी पूजा की गई होती है, को पुरुष दाहिनी और स्त्री बायीं भुजा या हाथ में बांधते हैं।श्री विधान झा ने बताया कि पुराणों में अनंत चतुर्दशी की कथा के युधिष्ठिर से सम्बंधित होने का उल्लेख मिलता है।

पांडवों के राज्यहीन हो जाने पर श्रीकृष्ण ने उन्हें अनंत चतुर्दशी का व्रत करने का सुझाव दिया। इससे पांडवों को हर हाल में राज्य वापस मिलेगा, इसका भी भरोसा दिया। युधिष्ठिर ने जब पूछा- यह अनंत कौन हैं? तब श्रीकृष्ण ने कहा कि श्रीहरि के ही स्वरूप हैं। इस व्रत को विधि विधान से करने से जीवन में आ रहे समस्त संकट समाप्त होंगे। अनंत चतुर्दशी मनाये जाने का जिक्र महाभारत में मिलता है. मान्यता के अनुसार पांडव जब जुएं में अपना सारा राजपाट हार गए थे. तब उनको 12 साल वनवास और एक साल का अज्ञात वास मिला था। अपनी प्रतिज्ञा को पूरी करने के लिए इस दौरान पांडवों ने वन में निवास किया था। उस समय युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से अपना राजपाट वापस पाने और दुख दूर करने का तरीका पूछा।

swatva

तब श्री कृष्ण ने उन्हें बताया कि जुआं खेलने की वजह से माता लक्ष्मी तुमसे रूठ गई हैं। अगर तुम अपना राजपाठ वापस पाना चाहते हो, तो तुम अनंत चतुर्दशी पर व्रत रखो और भगवान विष्णु की आराधना करो तो तुम्हें सब कुछ वापस मिल जाएगा। इसके बाद श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को व्रत का महत्व बताते हुए एक कथा भी सुनाई। इस पूजा में प्रजापति झा, धीरेंद्र झा, विवेकानन्द ठाकुर, कामेश्वर पासवान, अनुपम सहनी आदि लोगों ने सहयोग किया।

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बरही शाखा यूनिट में हुआ सम्मेलन आयोजित

मधुबनी : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बरही शाखा यूनिट सम्मेलन आयोजित की गई। इस आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता कॉमरेड शिव कुमार यादव ने किया। आयोजित सम्मेलन को पूर्व जिला मंत्री सह वरिष्ठ किसान नेता कॉमरेड राम जी यादव द्वारा झंडोत्तोलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। आयोजित सम्मेलन को पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य शशिभूषण प्रसाद, पार्टी के युवा नेता सह अधिवक्ता कुमार राणा प्रताप सिंह, अंचल कमिटी सदस्य पवन यादव, राम औतार यादव, अनिता देवी, मंजू देवी, गिरजा देवी, बबिता देवी, पंचू पासवान, सुमित्रा देवी, शत्रुधन साह के अलावे दर्जनों ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार किसी ने जनता के मूल्य समस्याओं का ध्यान नहीं रखा। आज देश के मध्यम वर्ग हो या उस से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों सबके पास बढ़ती महंगाई के कारण जीना दुर्लभ हो गया है। आज बेरोजगारी की समस्या सर चढ़कर खड़ा हैं, पर सरकार कुंभकर्ण की निद्रा में सो रहि है। वर्तमान सरकार अभी सरकारी सम्पतियों को अपने चहेतों के हाथ गिरवी रखने पर उतारू हैं।आज सभी को एकत्र होकर सरकार को मुंहतोड़ जवाब के लिए आगे आने की जरूरत है।

आयोजित सम्मेलन में वीणा देवी, समतोलिया देवी, लाल दाय देवी, सुनीता देवी, राम सुंदर देवी, जीवछि देवी, शिया देवी, शिव कुमार यादव, राम औतार यादव, शत्रुधन साह, मंजू देवी, अनिता देवी, कविता देवी, बबिता देवी, रिकू देवी, चन्द्रकला देवी, मिना देवी, मुन्नी देवी, दुर्गी देवी के अलावे अन्य कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।

अनंत चतुर्दशी की पुरे विधि-विधान से हुई पूजा, भगवान विष्णु के अनंत रूपो की होती उपासना

मधुबनी : जिले में पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हर्षोल्लास के साथ माने जा रहा अनंत चतुर्दशी। मधुबनी नगर के स्टेशन चौक पर स्थित हनुमान प्रेम मंदिर,बड़ा बाजार मे स्थित हनुमान मंदिर,राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर सहित कई जगहो पर अनंत चतुर्दशी की पूजा पुरे विधि-विधान से की गई!इस दौरान श्रद्धालुओ की काफी भीड़ देखी गई। पूजा के लिये मंदिर को आकर्षक रूप से सजावट की गई।

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में अनंत चौदस का विशेष महत्व है। चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की उपासना की जाती है, इसी दिन गणेश विसर्जनभी किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से अनंत चतुर्दशी का दिन बहुत खास होता है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है।

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, और 14 गांठों वाला रक्षा सूत्र बांह में बांधा जाता है। कहते हैं कि 14 गांठे 14 लोकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस दिन श्री हरि का व्रत और विधि विधान से की गई पूजा से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से अक्षय पुण्य यानी कभी न खत्म होने वाले पुण्य की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु का व्रत करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

घर गिरने से मलबे में दबकर बच्ची की हुई मौत, एक बच्चा

मधुबनी : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह घर गिरने से मलबे में दबकर एक 11 महीने की बच्ची की मौत हो गई, एवं एक चार साल का बच्चा घायल हो गया है। घटना मधुबनी जिले के जयनगर बस्ती गांव की है।

मृतक बच्ची का नाम अदिति कुमारी बताया गया है, साथ ही घायल बच्चे का नाम आदित्य कुमार बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की माँ रिंकू देवी ने बताया कि अहले सुबह घर का छज्जा, जो एस्बेस्टस का बना हुआ था, वो गिर गया, जिसमे गिरने से ये हादसा हुआ। कमजोर हो जाने की वजह से छत एस्बेस्टस का छत धराशाही हो गया, जिसमे दोनों बच्चे मलबे में दब गया। ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाया गया, तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी, पर बच्चे को बचा लिया गया।

पंचायत की मुखिया ममता देवी ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा मद से अनुदान राशि देने की मांग की है। इधर, जयनगर सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है, जिसके बाद प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली अनुदान की राशि दी जाएगी। बता दें कि पीड़ित परिवार डीह टोल, कलुआही, जिला मधुबनी का स्थायी निवासी है, एवं मृतक का पति रोजमर्रा मजदूर है। वो सभी यहाँ किराए के मकान में रहते हैं।

48वीं वाहिनी एसएसबी ने दो किलोमीटर की लगाई दौड़, एसएसबी के साथ आम नागरिकों ने भी लिया भाग

मधुबनी : जिले के जयनगर सीमांचल क्षेत्र स्थित सशस्त्र सिमा बल 48वीं वाहिनी जयनगर के बाजार समिति परिसर से फिट इंडिया फ्रीडम मूवमेंट और आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 48वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने कंपनी कमांडर इंदु भूषण के नेतृत्व में एसएसबी के अधिकारियों और दर्जनों की संख्या में जवानों समेत क्षेत्र के कई आम लोगों के द्वारा कार्यक्रम के तहत कैम्प परिसर से क्षेत्र में दो किलोमीटर दौड़ में भाग लिया।

इसके पश्चात एसएसबी के कंपनी कमांडर इंदु भूषण ने जवानों समेत आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ और फिट रहने के लिए वाकिंग, खेल कूद के साथ योग भी निरन्तर जरूरी हैं। अच्छी सेहत एवं बीमारियों से दूर रहने के लिए और अच्छी सेहत के लिए इसके उपयायों को निरंतर करते रहना अति आवश्यक हैं साफ साफ पर भी हमेशा ध्यान रखने की भी जरूरत हैं। इस मौके पर एसएसबी के कई जवानों एवं क्षेत्र के कई युवाओं, बच्चों और आम लोगों ने भाग लिया।

इंद्र पूजनोत्स्ब सह मेले का शुभारंभ, विधायक ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया उद्घाटन

मधुबनी : नगर के सूड़ी हाई स्कूल के परिसर मे श्रीश्री 108 इंद्र पूजा समिति एवं काली मंदिर परिसर मे श्रीश्री 108 महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह इंद्र पूजा समिति के द्वारा 10 दिवसीय इंद्रपूजनोत्सव सह मेला का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इंद्र पूजनोत्स्व सह मेले का विधायक समीर कुमार महासेठ, विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व विधायक रामदेव महतो एवं पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले दर्जन भर वैदिक पंडितों ने आध्यात्मिक विधि विधान के साथ भगवान इंद्र समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा की।

बता दें कि पिछले कई वर्ष से इंद्र पूजा समिति के तत्वावधान में इंद्र पूजनोत्सव सह मेले का आयोजन होता है। इसमें भव्य पण्डाल में भगवान इंद्र व सभी देवी देवताओं की प्रतिमा का पूजा अर्चना होता है। 10 दिवसीय इस कार्यक्रम में मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रो मे हो रही इंद्र पूजनोत्सब मे हजारों की संख्या में पुरूष, महिला, बच्चे इत्यादि पूजा अर्चना के बाद मेले का आनंद उठाते है। मेले में विभिन्न खिलौने, घरेलू प्रसाधनों के दूकान समेत मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले का आंनद उठाते है।

पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया की इस बार के पूजा सह मेले मे कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना मे झूला, दुकाने एवं अन्य मनोरंजन के स्टॉल कम लगाने की समिति द्वारा अनुमति दी गई है। आपको बता दे की इन्द्र को सभी देवताओं का राजा माना जाता है। वही वर्षा पैदा करता है, और वही स्वर्ग पर शासन करता है। वह बादलों और विद्युत का देवता है। इंद्र की पत्नी इंद्राणी कहलाती है। इंद्रपद पर आसीन देवता किसी भी साधु और राजा को अपने से शक्तिशाली नहीं बनने देता था, इसलिए वह कभी तपस्वियों को अप्सराओं से मोहित कर पथभ्रष्ट कर देता है, तो कभी राजाओं के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े चुरा लेता है।

ऋग्वेद के तीसरे मण्डल के वर्णनानुसार इन्द्र ने विपाशा (व्यास) तथा शतद्रु नदियों के अथाह जल को सुखा दिया, जिससे भरतों की सेना आसानी से इन नदियों को पार कर गई। दशराज्य युद्ध में इंद्र ने भरतों का साथ दिया था। सफेद हाथी पर सवार इंद्र का अस्त्र वज्र है, और वह अपार शक्तिशाली देव है। ऐसे माना जाता है कि इंद्र की सभा में गंधर्व संगीत से और अप्सराएं नृत्य कर देवताओं का मनोरंजन करते हैं।इन्द्र के युद्ध कौशल के कारण आर्यों ने पृथ्वी के दानवों से युद्ध करने के लिए भी इन्द्र को सैनिक नेता मान लिया।

इन्द्र के पराक्रम का वर्णन करने के लिए शब्दों की शक्ति अपर्याप्त है। वह शक्ति का स्वामी है, उसकी एक सौ शक्तियां हैं। चालीस या इससे भी अधिक उसके शक्तिसूचक नाम हैं तथा लगभग उतने ही युद्धों का विजेता उसे कहा गया है। वह अपने उन मित्रों एवं भक्तों को भी वैसी विजय एवं शक्ति देता है, जो उस को सोमरस अर्पण करते हैं। इन्द्र और वरुण नामक दोनों देवता एक दूसरे की सहायता करते हैं। वरुण शान्ति का देवता है, जबकि इन्द्र युद्ध का देव है एवं मरूतों के साथ सम्मान की खोज में रहता है।

जयनगर में इंद्र पूजा का हुआ शुभारंभ, फीता काटकर किया उद्घाटन

मधुबनी : जिला के जयनगर में देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कदंब पूजा के साथ शहर के कमला रोड में नौ दिवसीय इंद्र पूजा का उद्धघाटन जयनगर के नगर पंचायत के अध्यक्ष कैलाश पासवान, राजेश सिंह, पूर्व उप-मुख्य पार्षद अशोक पासवान, प्रीतम बैरोलिया, रंजित गुप्ता, राजीव गुप्ता ने फीता काटकर किया। यहां 81 वर्षों से इंद्र पूजा होती आ रही है।

इंद्र पूजा समिति के संरक्षक पूर्व उप-मुख्य पार्षद अशोक पासवान ने बताया कि कोविड को देखते हुए सिमित दायरे में पूजा की जा रही है। छोटे पंडाल में छोटे आकार की प्रतिमायें स्थापित कर नियम निर्देशों के आलोक में सादगी से पूजा की जा रही है।

महोत्सव, मेला, मीना बाजार, मनोरंजन के किसी भी साधन की अनुमति नहीं दी गयी है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे बारी बारी से मास्क लगा कर, सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हुए आराधना करें। यही नियम पूजा कमीटी के उपर भी लागू है। श्रद्धालुओं के सेवार्थ व ब्यवस्था को शंभू कुमार, मनोज पासवान, संतोष साह, राहुल, सोनू महतो, छोटू, विकास लाल, मिथिलेश, रौशन, दीपू, रूपेश व प्रहलाद सक्रिय हैं।

चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटना ग्रस्त

मधुबनी : जयनगर-दरभंगा एनएच 527बी डीबी काॅलेज के समीप रविवार की सुबह जयनगर से पटना जा रही एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार चार चक्का वाहन तेज गति से चल रही थी। उसी क्रम में टायर फट जाने के कारण चालक मानसिक संतुलन खो दिया और वाहन पलटी खाकर सङक किनारे गढ़े में जा गिरा। लोगों की मानें तो वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित है, और सब वहां से फरार हो गया।

भाजपा की सेवा एवं समर्पण अभियान, पोस्टकार्ड के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई जन्मदिन की बधाई

मधुबनी : भारतीय जनता पार्टी जिला मधुबनी के अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता में पुरे जिला भर में सेवा और समर्पण अभियान जो कि 17 सितंबर से लेकर के 7 अक्टूबर तक होने वाला है, जिसे लेकर जिले के 1883 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला के पदाधिकारी सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं 26 मंडलों के अध्यक्ष अपने सभी पदाधिकारियों के साथ सभी बूथों पर और उस मंडल में पाए जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगभग 5265 पोस्ट कार्ड के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस का बधाई दिया गया एवं उनके सेवा कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यालय मे पीएम नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही लगभग 2867 नमो ऐप्प के माध्यम से शपथ पत्र भरा गया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव कुमार बादल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला मंत्री राधा देव, जिला कोषाध्यक्ष अरुणकांत झा, कार्यक्रम के प्रभारी राजन मंडल, जिला संयोजक आईटी सेल राजीव झा, नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल हुये।

सुमित कुमार की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here